बच्चों को बेहद पसंद आने वाला जंक फूड उनके शरीर को बेहद छोटी उम्र में बड़ा नुकसान कर रहा है। हैदराबाद में हुए नए अध्ययन में सामने आया है कि यहां के महंगे निजी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों में इसकी वजह से मोटापा और नॉन-एल्कोहॉलिक फैटी लिवर रोग (एनएएफएलडी) सरकारी स्कूलों के बच्चों के मुकाबले कहीं ज्यादा मिल रहा है। करीब 1,100 बच्चों पर किए गए इस अध्ययन के अनुसार निजी स्कूलों के 50 से 60 प्रतिशत बच्चों में यह रोग घर कर चुका है, इनमें से कुछ बच्चों…
Read MoreCategory: National News
पीएम मोदी दक्षिण अफ्रीका नहीं जाएंगे रूसी राष्ट्रपति भी वर्चुअल रूप से होंगे शामिल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महीने के अंत में होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने दक्षिण अफ्रीका नहीं जाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिये वर्चुअल रूप से सम्मेलन में शामिल हो सकते हैं। सम्मेलन 22 से 24 अगस्त तक जोहानसबर्ग में होना है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी सम्मेलन में वर्चुअल रूप से शामिल होंगे। चीन और रूस सम्मेलन में ब्रिक्स के विस्तार पर चर्चा के इच्छुक हैं, जबकि भारत को इस विचार पर आपत्ति है। भारत ने भी पिछले महीने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) का शिखर सम्मेलन नई…
Read Moreमहिलाओं ने शुरू किया अपना ब्रांड, नाम दिया भूमि
एसडीएम राजगढ़ राजकुमार ठाकुर ने किया ब्रांड का उद्घाटन राजगढ़ (सिरमौर)। खंड विकास कार्यालय राजगढ़ में एसडीएम राजकुमार ने ग्रामीण महिलाओं द्वारा तैयार किए गए उत्पादों के ब्रांड भूमि का उद्घाटन किया। खंड विकास अधिकारी अरविंद गुलेरिया ने बताया कि भूमि ब्रांड के अंतर्गत राजगढ़ क्षेत्र की महिलाएं अपने विभिन्न उत्पाद जैसे अचार, जैम, चटनी, फलों का जूस आदि बाजार में बेच सकेंगी। इसके अतिरिक्त सहकारिता के मॉडल पर दूध और दही को भी महिलाओं द्वारा खुले बाजार में बेचा जा सकेगा। उनका प्रयास है की अमूल की तर्ज पर…
Read Moreराष्ट्रीय आपदा प्रबंधन के निर्देशों का पालन नहीं कर रहे हैं स्कूल
हिमाचल प्रदेश में स्कूल सुरक्षा के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन दिशानिर्देशों का पालन नहीं हो रहा है। उच्च शिक्षा निदेशालय के कई बार आग्रह करने के बाद भी नौ जिलों के कई स्कूलों ने इस बाबत तिमाही रिपोर्ट नहीं भेजी है। निदेशालय ने 30 जून तक रिपोर्ट जमा करवाने के निर्देश दिए थे। बुधवार को जिला उपनिदेशकों को जारी पत्र में उच्च शिक्षा निदेशालय ने दो दिनों के भीतर रिपोर्ट जमा करवाने के निर्देश दिए हैं। अनदेखी करने पर कार्रवाई के लिए चेताया है। कांगड़ा, कुल्लू और सोलन के अलावा…
Read Moreहाईकोर्ट का अटॉर्नी जनरल को अवैज्ञानिक तरीके से सुरंगें, राजमार्ग बनाने पर नोटिस
हिमाचल प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अवैज्ञानिक तरीके से सुरंगें और राजमार्ग बनाने पर हाईकोर्ट ने अटॉर्नी जनरल को नोटिस जारी किया है। हाल ही में भारी बारिश से प्रदेश के राजमार्गों खासकर चंडीगढ़ से शिमला और चंडीगढ़-मनाली हाईवे को हुए नुकसान पर अदालत ने अटॉर्नी जनरल से जवाब मांगा है। मुख्य न्यायाधीश एमएस रामचंद्र राव और न्यायाधीश अजय मोहन गोयल की खंडपीठ ने मामले की अगली सुनवाई 21 अगस्त को निर्धारित की है। अदालत ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में हाल ही में भारी बारिश के कारण…
Read Moreदेश के कई राज्य में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए पूरी रिपोर्ट
देश के उत्तर पश्चिम में बुधवार से कई राज्यों में बारिश फिर शुरू हो गई है। हिमाचल प्रदेश में शिमला-कालका नेशनल हाईवे-5 का एक बड़ा हिस्सा भूस्खलन से गिर गया है और यातायात बंद हो गया है। वहीं, उत्तराखंड में अलकनंदा नदी में पुल का एक हिस्सा गिर जाने से नदी की तेज धार में एक मजदूर बह गया। वहीं, दिल्ली-एनसीआर में भी कहीं तेज तो कहीं मध्यम बारिश हुई। अगले चार दिन भी हिमाचल, पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड समेत उत्तर पश्चिम भारत के 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों…
Read Moreएनएच निर्माण कंपनी के खिलाफ समीरपुर में लोगों का हल्ला बोल
एनएच निर्माण कंपनी से आक्रोशित ग्राम पंचायत समीरपुर के बंशिंदे मंगलवार को सड़कों पर उतर आए और धरना प्रदर्शन के साथ चक्का जाम कर दिया। मंगलवार सुबह 10:30 बजे से लेकर 11:45 बजे तक सड़स पर वाहनों की आवाजाही ठप रही। केवल एंबुलेंस और जरूरी वाहनों को ही इस मार्ग से गुजरने दिया गया। इस दौरान धरना-प्रदर्शन की सूचना मिलते ही बमसन तहसील के तहसीलदार डॉ. आशीष शर्मा, चौकी प्रभारी अवाहदेवी दुर्गादास तथा हमीरपुर जिला मुख्यालय से पुलिस बल मौके पर पहुंचे। इससे पूर्व 23 जुलाई को समीरपुर वासियों ने…
Read Moreसुप्रीम कोर्ट ने पुलिस कांस्टेबल भर्ती मामले में जारी किया नोटिस
पुलिस भर्ती मामले में हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के उत्तर पुस्तिका को जांचने के आदेशों को सुप्रीम कोर्ट के समक्ष चुनौती दी गई है। सुप्रीम कोर्ट ने पुलिस विभाग की याचिका पर प्रतिवादी जीवन कुमार को नोटिस जारी किया है। इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट ने याचिका दायर करने में हुई देरी को माफ कर दिया है। 13 सितंबर 2022 को हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने उत्तर पुस्तिका को जांचने और एक हफ्ते में परिणाम घोषित कर नियुक्ति देने के आदेश दिए थे। 10 फरवरी 2021 को पुलिस विभाग ने कांस्टेबल के 1334…
Read Moreपाक नागरिक भारतीय सेना में : हाई कोर्ट ने सीबीआई को दिए मामला दर्ज करने के निर्देश
भारतीय सेना में फर्जी दस्तावेजों के जरिए पाकिस्तानी नागरिकों की नौकरी से जुड़े मामले की सुनवाई करते हुए कलकत्ता हाई कोर्ट ने सोमवार को सीबीआई को इस संबंध में मामला दर्ज करने का निर्देश दिया है। सीबीआई की दलील सुनने के बाद न्यायाधीश जय सेनगुप्ता ने यह निर्देश दिए। राज्य सरकार ने भी पिछले निर्देश के मुताबिक आज कोर्ट को रिपोर्ट सौंप दी है। जानकारी के मुताबिक सीबीआई ने कोर्ट को बताया कि केंद्रीय अर्धसैनिक बलों में ऐसी कुछ भर्तियां पाई गई हैं। इस घटना में सरकारी अधिकारियों, खासकर केंद्र…
Read Moreसरकार सेना में महिलाओं की संख्या बढ़ाने के लिए रही है योजना, पढ़िए संसद की अहम खबरें
भारतीय सेना में महिलाओं की संख्या बढ़ाने की योजना बनाई गई है। रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने राज्यसभा में एक सवाल के जवाब में बताया कि जुलाई 2022 से राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, पुणे में प्रति वर्ष महिला कैडेटों के लिए 20 रिक्तियां आवंटित की गई हैं। उन्होंने कहा कि शॉर्ट सर्विस कमीशन में महिलाओं के लिए 90 रिक्तियां हैं, जिसमें जून 2023 से 10 अतिरिक्त रिक्तियां भी शामिल हैं। केंद्रीय मंत्री ने बताया, मार्च 2023 से आर्टिलरी इकाइयों के साथ-साथ रिमाउंट और पशु चिकित्सा कोर में भी महिला अधिकारियों…
Read More