नई दिल्ली। चुनावी समर में कोई राजनीतिक दल राखी के बदले उपहार में प्याज देकर तो कोई सस्ते में प्याज उपलब्ध कराकर महिलाओं के वोट पाने की जुगत तो लगा रहा है, लेकिन उन्हें विधानसभा में भागीदारी देने के नाम पर सभी कन्नी काट रहे हैं। पिछले विधानसभा चुनावों की तर्ज पर इस बार भी गिनी-चुनी महिलाओं को ही टिकट देने की रणनीति दलों ने तैयार की है। ये हालात तब हैं जब तीस वर्षों में मुख्यमंत्री की कमान अधिकांश समय महिलाओं के हाथ में रही। वोट देने के मामले…
Read MoreCategory: National News
तीन हत्या में तीन को फांसी की सजा
नई दिल्ली। इंसान बाहर वालों से तो बच सकता है लेकिन अपने जानकार की मारने और लूटने पर आमादा हो जाएं तो कोई कैसे बचेगा। एक परिवार के तीन सदस्यों की हत्या के दुलर्भतम मामले में अदालत ने तीन लोगों को फांसी की सजा सुनाई है। दोषियों ने घर में लूटपाट की कोशिश के दौरान एक बुजुर्ग महिला, एक किशोर व एक बच्चे की हत्या कर दी थी। अदालत ने दोषियों को सजा सुनाते हुए मामले को विरला बताते हुए कहा कि वारदात को बेहद जघन्य तरीके से अंजाम दिया।…
Read Moreकार चला रही युवती ने हवलदार को टक्कर मारी
नई दिल्ली। दक्षिण जिले के फतेहपुरबेरी इलाके में ट्रैफिक पुलिस के हवलदार को रेड लाइट जंप करने पर होंडा सिटी कार को रोकना भारी पड़ गया। हवलदार ने कार का पीछा किया तो कार चला रही युवती ने हवलदार को टक्कर मार दी। हवलदार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवती खुद को पूर्व कमिश्नर की भांजी बताकर हवलदार को धमका रही थी। लाल बत्ती पर चालक ने जब कार नहीं रोकी तो हवलदार ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। छतरपुर इलाके में कार चला रही युवती ने…
Read Moreरेवाड़ी में पशु तस्करी पर फिर बवाल
रेवाड़ी। कोसली क्षेत्र के गांव सुरहेली में ग्रामीणों द्वारा मंगलवार रात को पशु तस्करी के आरोप में पांच लोगों को बंधक बना लिया। मौके पर पुलिस पहुंची तो ग्रामीण पशु तस्करों को थाने ले जाने की बजाय वहीं पर पूछताछ करने पर अड़ गए। इससे पुलिस और ग्रामीणों में तनाव की स्थिति बन गई। भारी पुलिस बल को मौके पर बुलाया गया। हाल ही कि मांस और पशु तस्करी की घटनाओं से ग्रामीण इतने रोषजदा था कि उन्होंने थाना प्रभारी को जमीन पर बैठने को मजबूर कर दिया। वहीं, डीएसपी…
Read More49 लाख रुपये से भरा बैग ले उड़ा बदमाश
नई दिल्ली। पश्चिम विहार इलाके में कार सवार बदमाशों ने रियल इस्टेट कंपनी के कर्मचारियों का नोटों से भरा बैग उड़ा लिया। बैग में 49 लाख रुपये थे। पुलिस के अनुसार, रियल इस्टेट कंपनी पीएसीएल का कार्यालय पश्चिम विहार इलाके में है। मंगलवार की सुबह कंपनी का चपरासी रघु और उसका एक सहयोगी मुकेश कुमार कंपनी का 49 लाख रुपये लेकर कारपोरेशन बैंक में जमा करवाने जा रहे थे। कार्यालय से कुछ दूरी पर उनकी बाइक खराब हो गई। रुपये से भरे बैग को बाइक की सीट पर रखकर दोनों…
Read Moreनौकरी का झांसा देकर विधवा से गैंगरेप
नई दिल्ली। न्यू उस्मानपुर इलाके में नौकरी का झांसा देकर मंगलवार देर शाम 30 साल की एक विधवा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। मेडिकल कराने के बाद पुलिस ने गैंगरेप का मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी की तलाश जारी है। पुलिस के मुताबिक, पीड़ित महिला अपनी मां और बच्चों साथ बुराड़ी इलाके में रहती है। पीड़िता ने बताया कि उसका एक जानकार नौकरी दिलाने की बात कर उसे बाइक से न्यू उस्मानपुर इलाके में पुश्ता रोड से यमुना खादर में ले…
Read Moreयुवाओं के सहारे करेंगे वारे-न्यारे
नई दिल्ली। विधानसभा चुनाव में प्रदेश भाजपा यंग ब्रिगेड पर दांव लगाने की तैयारी में है। भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी ने भी मंगलवार देर रात तक चली कोर कमेटी की बैठक में यह साफ कर दिया कि इस बार युवाओं को प्राथमिकता मिलेगी। बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता व संघ से जुड़े नंद किशोर गर्ग ने भी कहा कि युवा चेहरा उतारने के लिए संघ ने भी संकेत दिए हैं। हालांकि, इस बात पर कई लोगों ने ऐतराज भी जताया। प्रदेश भाजपा पदाधिकारियों ने युवाओं को…
Read Moreसिंथैटिक ड्रग का जखीरा बरामद
पटियाला/नाभा (बलजिन्द्र, जगनार, जैन) : पुलिस ने सिंथैटिक ड्रग का एक बड़ा जखीरा बरामद करके नौजवान पीढ़ी को बर्बादी के रास्ते पर चलाने वाले एक अड्डे का पर्दाफाश किया है। इस अड्डे की 3 अन्य ब्रांचें पटियाला सहित करनाल जिले में भी हैं परंतु इसकी नाभा में स्थित मुख्य ब्रांच में से ही 50 हजार से अधिक नशीली गोलियां, 500 ग्राम नशीला पाऊडर, 75 किलो भूरे रंग का नशीला पाऊडर, 380 नशीले कैप्सूल, 3 लग्जरी गाडिय़ां, 600 खाली पाऊच, नशीली दवाइयों को मिलाने वाला एक ग्राइंडर व नशीली पुडिय़ां बेचने…
Read Moreड्रग्स की खेप सहित 4 तस्कर गिरफ्तार
फगवाड़ा (जलोटा) : पुलिस ने विभिन्न मामलों में 4 आरोपियों को ड्रग्स सहित गिरफ्तार कर लिया। मिली जानकारी अनुसार सी.आई.ए. स्टाफ की पुलिस पार्टी ने बसरा पैलेस के पास की गई नाकाबंदी के दौरान एक आरोपी, जिसकी पहचान अनिल वर्मा उर्फ लवली पुत्र मंगल सैन वासी मकान नंबर 969-सी आदर्श नगर सतनामपुरा है, को गिरफ्तार कर उसके हवाले से 8 ग्राम हैरोइन बरामद की। इसी तर्ज पर एक अन्य आरोपी जिसकी पहचान संतोख कुमार उर्फ सोखा पुत्र जोगिन्द्र पाल वासी गांव गोहावर, तहसील गोराया है, को गिरफ्तार कर पुलिस ने…
Read Moreनियमों का उल्लंघन करने वालों के काटे चालान
कपूरथला (मल्होत्रा): शहर के विभिन्न क्षेत्रों में यातायात नियमों की उल्लंघना करने वाले तथा मटरगश्ती करने वाले मोटरसाइकिल सवार मनचले युवकों की रोकथाम हेतु चलाई गई मुहिम के तहत ट्रैफिक पुलिस तथा पी.सी.आर. टीमों द्वारा विभिन्न स्थानों पर की गई नाकेबंदी दौरान चालान काटे गए तथा उन्हें कानून का पाठ पढ़ाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रैफिक पुलिस के इंचार्ज सुखविन्द्र सिंह ने पुलिस पार्टी सहित अमृतसर रोड, माल रोड, नवाब जस्सा सिंह आहलूवालिया सरकारी कालेज रोड, बस स्टैंड आदि क्षेत्रों में नाकेबंदी कर 3-3 की संख्या में मोटरसाइकिल सवार…
Read More