4751 छात्राओं को साइकिल दिए जाएंगे : डी.सी.

कपूरथला (गुरविन्द्र कौर/मल्होत्रा): पंजाब सरकार की ओर से वित्तीय वर्ष 2013-14 दौरान माई भागो विद्या स्कीम तहत सरकारी स्कूलों की 11वीं से 12वीं कक्षा की 4751 छात्राओं को साइकिल दिए जाएंगे, जिस संबंधी सामाजिक सुरक्षा विभाग पंजाब की ओर से सभी कार्रवाई पूरी कर ली गई है। यह जानकारी देते हुए डी.सी. मांगट ने बताया कि पंजाब सरकार की ओर से गरीब वर्ग की होशियार छात्राओं को अच्छी पढ़ाई मुहैया करवाने के लिए डा. हरगोबिन्द खुराना स्कीम लागू की गई है, जिसके तहत पढ़ाई के लिए विद्याॢथयों को 30,000 रुपए…

Read More

गुस्साए परिजनों ने लगाया स्कूल के बाहर जाम

कपूरथला: कपूरथला-जालंधर मार्ग पर स्थित बाबा लालवानी पब्लिक स्कूल के कथित ट्रांसपोर्ट विभाग के कार्य के चलते बच्चों के समय पर घर न पहुंचने से गुस्साएअभिभावकों ने जालंधर मार्ग को कुछ समय के लिए अवरुद्ध कर दिया। इससे इस मार्ग पर आने-जाने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बाद में मौके पर पहुंचे डी.एस.पी. सब-डिवीजन तथा एस.एच.ओ. सदर ने मामले को शांत कर जाम को खुलवा दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बाईपास चौक के नजदीक बाबा लालवानी पब्लिक स्कूल के बाहर खड़े बच्चों के अभिभावकों ने बताया…

Read More

जबरन कार में बिठाकर की युवक से मारपीट

मोहाली: अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। महबूब खान नाम का युवक सेक्टर-70 से चंडीगढ़ बैंक जा रहा था तभी फेज-7 में उसे किडनैप कर लिया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार महबूब को इंस्टीटयूट के पूर्व डायरेक्टर व उसकी गर्लफ्रैंड ने दो साथियों के साथ मिलकर जबरन अपनी गाड़ी में बिठाया। गाड़ी में बिठाकर महबूब से मारपीट की और उसे धमकाया। उसकी कार की चाबी भी छीन ली। फोर्टिज अस्पताल के पास किसी रैली के आयोजन में तैनात की गई पुलिस को देखकर उन्होंने अपनी कार…

Read More

अब एस्टेट ऑफिस से फाइल गुम हुई तो दर्ज होगी एफ.आई.आर

चंडीगढ़: चाहे वह शहर का कोई घर हो, दुकान या फिर कोई अन्य प्रॉपर्टी। इसका पूरा रिकॉर्ड यू.टी. प्रशासन के एस्टेट ऑफिस के पास होता है। मगर एस्टेट ऑफिस के कर्मचारियों की लापरवाही की वजह से अब तक कई लोगों की प्रॉपर्टी से जुड़ी फाइलें चोरी हो चुकी हैं। यही वजह है कि डिप्टी कमिश्नर ने निर्देश जारी किए हैं कि अब कोई फाइल गुम होने का मामला आता है तो उसकी एफ.आई.आर. पुलिस के पास दर्ज करवाई जाएगी। यही नहीं, वह फाइल जिस किसी ब्रांच से गुम होगी उसकी…

Read More

राही और चौड़ाकोटी से मिलने आता था हेम मिश्रा

हरिद्वार। उग्र वामपंथी विचारधारा से प्रेरित अल्मोड़ा निवासी जेएनयू का छात्र हेम मिश्रा हरिद्वार जेल में बंद हार्डकोर वामपंथी प्रशांत राही और अनिल चौड़ाकोटी से मिलने आता था। प्रशांत राही और अनिल चौड़ाकोटी दोनों हरिद्वार जेल में वर्ष 2009 से 2011 के बीच बंद थे। इस दौरान हेम मिश्रा कई बार हरिद्वार मुलाकात करने आया था। खुफिया सूत्रों के मुताबिक अल्मोड़ा निवासी हेम मिश्रा के प्रशांत राही और दूसरे हार्डकोर वामपंथियों से रिश्ते नए नहीं हैं। हेम मिश्रा जिला कारागार में बंद रहे प्रशांत राही और अनिल चौड़ाकोटी से मुलाकात…

Read More

मौजूदा शिक्षा व्यवस्था में परिवर्तन जरूरी : रामदेव

हरिद्वार। योग गुरु स्वामी रामदेव ने कहा कि देश के कर्णधारों ने यदि स्वदेशी को अपनाया होता, तो रुपये की यह दुर्दशा न होती। दुर्भाग्य से देश के आदर्श नेता बन गए हैं, ऋषि-मुनि नहीं रहे। मौजूदा भारतीय शिक्षा व्यवस्था में आमूलचूल परिवर्तन किए बगैर देश का भला नहीं हो सकता। स्वामी रामदेव मंगलवार को यहां पतंजलि विश्वविद्यालय में पतंजलि शिक्षण संस्थाओं के सामूहिक शिक्षा आयोजन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ज्ञान और शिक्षा के क्षेत्र में भारत बहुत आगे था। दुर्भाग्य से शिक्षा व्यवस्था बदल दी…

Read More

सहारनपुर से चेक चोरी, रुड़की से निकाली रकम

रुड़की। सहारनपुर स्थित एक कंपनी के कर्मचारी अखिलेश गर्ग के बैंक खाते से किसी ने 16 हजार की नकदी साफ कर दी। अखिलेश ने कोतवाली सिविललाइंस पुलिस को तहरीर देते हुए कहा है कि उसका सहारनपुर स्थित एक बैंक में खाता है। दो दिन पूर्व उसके खाते से किसी ने 16 हजार रुपये की नकदी निकाल दी। जब मोबाइल फोन पर नकदी निकलने का मैसेज आया तो उसे इसकी जानकारी हुई। इस बाबत उसने बैंक में जाकर अधिकारियों से पूछताछ की। पता चला कि रकम चेक के जरिए निकाली गई…

Read More

अफसर मौन, खनन माफिया की मौज

सुल्तानपुर। आपदा के दौरान आई सिल्ट उठाने के लिए शासनादेश क्या जारी हुआ खनन माफिया की मौज हो गई। सिल्ट उठाने की आड़ में खनन करने वाले नदी के घाटों और उससे सटे खेतों में जमकर अवैध खनन कर रहे हैं। प्रशासन और पुलिस ने माफिया की इन हरकतों पर चुप्पी साध ली है। हरिद्वार तहसील के भोगपुर क्षेत्र में बाणगंगा में जमकर खनन किया जा रहा है। आपदा के दौरान खेतों में आई सिल्ट को उठाने की अनुमति देने संबंधी शासनादेश 12 जुलाई को जारी किया गया। यह शासनादेश…

Read More

केदारनाथ में एसडीएम और सीओ की तैनाती

रुद्रप्रयाग। 11 सितंबर से केदारनाथ में दोबारा पूजा शुरू कराने को लेकर पुलिस-प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है। नए राहत आयुक्त/ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नितिन भदौरिया गुप्तकाशी पहुंच गए हैं। वह केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने तक केदारघाटी में ही रहेंगे। विभिन्न विभागों के साथ समन्वय के लिए धाम में एसडीएम ऊखीमठ राकेश तिवारी को भेजा गया है। पुलिस के एक सीओ भी केदारनाथ में रहेंगे। धाम में सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए एक सीओ गौरीकुंड और एक सीओ गुप्तकाशी में मौजूद रहेंगे। मंगलवार को एमआई-17 हेलीकॉप्टर से प्री-फेब्रिकेटेड हट्स की…

Read More

व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का तकनीकी सत्यापन शुरू

रुद्रप्रयाग। केदारघाटी जलप्रलय में तबाह हुए व्यावसायिक भवनों का भौतिक और दस्तावेजी सत्यापन के बाद तकनीकी सत्यापन शुरू हो गया है। तकनीकी सत्यापन में देखा जाएगा कि प्रभावित व्यक्ति की भूमि में कितने बड़े भवनों का निर्माण रहा होगा। इसी आधार पर क्षति का आकलन किया जाएगा। जिला प्रशासन जिले को तीन सेक्टरों में विभाजित कर सत्यापन करवा रहा है। प्रथम चरण में प्रभावित कारोबारियों से भूमि और भवन के दस्तावेज मांगे गए। द्वितीय चरण में लोनिवि और राजस्व विभाग के कर्मियों ने मौके पर जाकर क्षतिग्रस्त परिसंपत्ति का भौतिक…

Read More