रुद्रपुर। छात्रसंघ चुनाव नजदीक आते ही महाविद्यालय का माहौल गरमाने लगा है। आधा दर्जन युवकों ने महाविद्यालय परिसर में छात्रसंघ अध्यक्ष से मारपीट कर दी। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। आरोप है कि इस दौरान हमलावरों ने हवाई फायर भी किया। मामले की तहरीर पुलिस को सौंप दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। छात्रसंघ अध्यक्ष मनीष गोस्वामी बुधवार दोपहर अपने साथी के साथ महाविद्यालय में था। वह एक छात्र का फार्म जमा कर रहा था। इसी बीच दो कारों में सवार आधा दर्जन युवक वहां…
Read MoreCategory: National News
रुद्रपुर में डेंगू का ‘डंक’
रुद्रपुर। जिले में डेंगू ने अपनी दस्तक दे दी है। शहर के तीन लोगों में डेंगू के लक्षण पाए गए हैं। जिनमें दो को सुशीला तिवारी अस्पताल रैफर किया गया है। जबकि एक शिक्षक को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। इससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। विभाग ने इससे निपटने के लिए कोई तैयारी नहीं की है। जिला अस्पताल सूत्रों के अनुसार बीते दिनों रोडवेज डिपो में परिचालक के पद पर कार्यरत विनीत पाठक और खेड़ा निवासी एक अन्य व्यक्ति तेज बुखार के…
Read Moreआपदा पीड़ितों के प्रति गंभीर नहीं सरकार
उत्तरकाशी। भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुई। जून में आई आपदा और उसके बाद प्रबंधन कार्यों की स्थिति बैठक में छाई रही। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष खजान दास ने कहा कि राज्य सरकार आपदा पीड़ितों की समस्याओं के निदान के लिए गंभीर नहीं है। आपदा राहत कार्यों में लापरवाही बरती जा रही है। कई गांव रसद संकट से जूझ रहे हैं तो कई गांवों में बिजली-पानी नहीं है। प्रदेश की जनता सरकार की जनविरोधी नीतियों से तंग आ चुकी है। कहा कि सरकार की गलत…
Read Moreभाजयुमो ने फूंका राज्य सरकार का पुतला
उत्तरकाशी। जून माह से बंद पड़े गंगोत्री राजमार्ग को खोलने सहित विभिन्न मांगों को लेकर भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार का पुतला फूंका। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही समस्याआें का निदान नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। बुधवार को भाजयुमो कार्यकर्ता बस अड्डे पर एकत्र हुए और नारेबाजी करते हुए सरकार का पुतला फूंका। वक्ताओं ने कहा कि सरकार आपदा राहत कार्यों में लापरवाही बरत रही है। तीन माह बाद भी गंगोत्री राजमार्ग नेताला से आगे नहीं खुल पाया। कई गांवों में विद्युत आपूर्ति सुचारू नहीं हो…
Read Moreसंविदा डाट्स कर्मियों ने काली पट्टी बांध विरोध जताया
अल्मोड़ा/बागेश्वर। नियमितीकरण आदि मांगों को लेकर टीबी नियंत्रण संविदा कर्मचारी कल्याण एसोसिएशन के बैनर तले डाट्स कर्मचारियों ने बांह पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। मांग पूरी नहीं होने पर कर्मचारियों ने छह सितंबर से नौ सिंतबर तक दो घंटे कार्य बहिष्कार, 10 सितंबर से देहरादून में अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने की धमकी दी है। संविदा कर्मचारियों की बेस अस्पताल में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि वह पिछले 12 वर्षों से टीबी रोग नियंत्रण के लिए काम कर रहे हैं। अन्य राज्यों में संविदा कर्मचारियों को रिक्त पदों…
Read Moreराज्य के सभी दुग्ध संघों के प्रशासक हटाए
अल्मोड़ा। केंद्र सरकार द्वारा पारित 97वां संविधान संशोधन उत्तराखंड में लागू हो गया है। इस संविधान संशोधन की व्यवस्थाओं के मुताबिक सहकारी संस्थाओं का कार्यकाल समाप्त होने पर किसी भी दशा में छह माह से अधिक समय तक प्रशासक नियुक्त नहीं किए जा सकते। संविधान संशोधन लागू होने का सबसे बड़ा असर यह रहा कि शासन ने राज्य के सभी दुग्ध संघ प्रशासक हटाकर उनके स्थान पर दुग्ध संघों के प्रधान प्रबंधकों को कार्यपालक बना दिया है। इसके अलावा उत्तराखंड कोआपरेटिव डेरी फेडरेशन के प्रशासक के स्थान पर दुग्ध विभाग…
Read Moreशहीद दिवस पर बौरारो घाटी के शहीदों को किया याद
सोमेश्वर। शहीद दिवस के अवसर पर बौरारो घाटी के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद किया गया। प्रात: स्कूली बच्चों ने प्रभातफेरी निकाली। शहीद स्मारक चनौदा में हुए कार्यक्रम वक्ताओं ने कहा कि शहीदों के कार्यों से प्रेरणा लेकर उनके पद चिह्नों पर चलें। यही शहीद स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। प्रात: स्कूली बच्चों ने चनौदा बाजार से होते हुए शहीद स्मारक तक प्रभातफेरी निकाली। रैली में महात्मा गांधी इंटर कालेज, कन्या हाईस्कूल, शिशु सदन के बच्चों ने भाग लिया। शहीद स्मारक पर दो मिनट का मौन रखकर शहीदों…
Read Moreकांग्रेस का रिपोर्ट कार्ड, ऑल इज वेल
नई दिल्ली। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी शकील अहमद की मौजूदगी में मुख्यमंत्री शीला दीक्षित और प्रदेश अध्यक्ष जय प्रकाश अग्रवाल बुधवार को एक मंच पर दिखे। उन्होंने मीडिया के सामने 15 साल में किए गए सरकार के काम का लेखा जोखा पेश किया। ‘इरादे मजबूत हैं, 15 साल सबूत हैं’ पुस्तिका कांग्र्रेस कार्यकर्ताओं के हाथ में चुनाव प्रचार का अहम दस्तावेज बनेगी। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने माना कि यमुना की सफाई की योजनाएं अपेक्षा पर खरी नहीं उतरी हैं। अगले कार्यकाल में यह सरकार के लिए अहम मुद्दा होगा। महिलाओं…
Read Moreजेएनयू : 22 प्रत्याशी आजमाएंगे किस्मत
नई दिल्ली। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) छात्रसंघ चुनाव के लिए संगठनों ने अपने-अपने पैनलों की घोषणा कर दी है। सेंट्रल पैनल के लिए इस साल 22 प्रत्याशी मैदान में हैं। चुनावी रण में अध्यक्ष पद के लिए आठ, उपाध्यक्ष पद के लिए पांच, महासचिव पद के लिए छह और संयुक्त सचिव पद के लिए तीन उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमाएंगे। बुधवार को नाम वापस लेने का आखिरी दिन समाप्त होते ही चुनाव समिति ने उम्मीदवारों की फाइनल सूची जारी कर दी। इसके साथ ही एनएसयूआई और एबीवीपी ने अपने-अपने पैनलों…
Read Moreसौतेली बेटी से दुष्कर्म में दस साल कैद
नई दिल्ली। सौतेली नाबालिग बेटी से दुष्कर्म व कुकर्म के मामले में दोषी पिता को अदालत ने दस साल कैद व जुर्माने की सजा सुनाई है। मामला पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके का है। अदालत ने पूर्वी दिल्ली विधिक सहायता प्राधिकरण को पीड़िता को मुआवजा देने का निर्देश दिया है। कड़कड़डूमा स्थित अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश संजय गर्ग ने पीड़िता के 35 वर्षीय पिता को उससे दुष्कर्म व कुकर्म का दोषी ठहराते हुए दस साल कैद व तीन हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। पीड़िता की आयु 13…
Read More