जखोली। जखोली-भीरी मोटर मार्ग पर एक मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से सात लोग घायल हो गए। घायलों को 108 आपातकालीन सेवा से जखोली स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। बृहस्पतिवार शाम चार बजे एक मैक्स जखोली-भीरी मोटर मार्ग पर मयाली से धारकोट जा रही थी। उरोला गांव पहुंचते ही मैक्स अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई, जिससे इसमें सवार दाताराम (55 वर्ष) पुत्र गीताराम निवासी उरोला, सुंदर लाल (48) पुत्र डब्बा लाल निवासी पूर्वियाणा, अनीता (20) पुत्री उमराव सिंह निवासी बच्छवाड़, पूजा देवी (30) पत्नी सरोप सिंह निवासी बच्छवाड़, पुतली देवी (45)…
Read MoreCategory: National News
राज्यपाल पुरस्कार जांच परीक्षा 18 से बौराड़ी में
पौड़ी। राज्यपाल पुरस्कार जांच परीक्षा से वंचित रह गए स्काउट गाइड को फिर से परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा। इसके लिए 18 से 22 सितंबर तक जीजीआईसी बौराड़ी में शिविर आयोजित किया जा रहा है। स्काउट गाइड के जिला समन्वयक केशर सिंह असवाल ने बताया कि आपदा से मार्ग बंद होने के कारण जनपद के कई स्काउट गाइड राज्यपाल पुरस्कार परीक्षा में शामिल होने से वंचित रह गए थे। ऐसे अभ्यर्थियों को फिर से मौका दिया गया है। विकास खंड नैनीडांडा, पोखड़ा, थलीसैण, बीरोंखाल, पौड़ी, खिर्सू, कोट, रिखणीखाल,…
Read Moreनवनिर्वाचित छात्रसंघ ने ली शपथ
श्रीनगर। एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के बिड़ला परिसर के नवनिर्वाचित छात्रसंघ पदाधिकारियों को मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. एसएस देव ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलवाई। डीन सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण कार्यक्रम में सबसे पहले कोषाध्यक्ष रविंद्र सिंह खाती, सह सचिव अखिलेश चमोली, सचिव ऋतांशु कंडारी, उपाध्यक्ष सूरज और अंत में अध्यक्ष पद पर विनीत चंद्र पोस्ती ने शपथ ली। प्रो. देव ने नवनिर्वाचित छात्रसंघ से छात्र हित में कार्य करने का आह्वान किया। इस मौके पर चुनाव समिति के पदाधिकारी प्रो. जीसी पांडेय, प्रो. जेपी भट्ट, प्रो. एचबीएस…
Read Moreप्रत्याशियों ने जुलूस निकाल किया शक्ति प्रदर्शन, 66 नामांकन
हल्द्वानी। एमबीपीजी कालेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल बज चुका है। बृहस्पतिवार को अध्यक्ष, सचिव समेत विभिन्न पदों के लिए 66 प्रत्याशियों ने नामांकन कराए। एनएसयूआई से अध्यक्ष पद प्रत्याशी लालसिंह पवार और एबीवीपी से सुरेंद्र सिंह नगदली ने शक्ति प्रदर्शन कर नामांकन कराए। डिग्री कालेज में बृहस्पतिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच छात्रसंघ चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया पूर्वाह्न 11 बजे शुरू हुई। साढ़े 11 बजे एनएसयूआई और एबीवीपी अध्यक्ष पद के प्रत्याशी जुलूस के साथ कालेज पहुंचे। एनएसयूआई से अध्यक्ष प्रत्याशी लालसिंह पवार का नामांकन जुलूस नैनीताल रोड…
Read More2860 अभ्यर्थी देंगे समूह ग की परीक्षा
नैनीताल। उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा परिषद के तत्वावधान में समूह ग के तहत बंदी रक्षक पदों के लिए लिखित परीक्षा 15 सितंबर को नगर के सात केंद्रों में होगी, जिसमें 2860 अभ्यर्थी भाग लेंगे। परीक्षा के जोनल अधिकारी और राजकीय पालीटेक्निक कालेज के प्रधानाचार्य एमएस बिष्ट ने बताया कि भारतीय शहीद सैनिक स्कूल में 500, राजकीय पालीटेक्निक और जीजीआईसी में 450-450, एशडेल, जीआईसी में 400-400, एमएल साह बालिका इंटर कालेज में 350 और सीआरएसटी इंटर कालेज में 310 अभ्यर्थी भाग लेंगे। परीक्षा अपराह्न 2 से 4 बजे तक होगी। एनके सिंह,…
Read More15 अय्याशों के लिए होना था ‘जंगल’ में मुजरा
प्रकृति की सुंदरता दिखाने का प्रचार-प्रसार करने वाले रिसोर्ट अय्याशी का केंद्र बन गए हैं। रामनगर के बैलपड़ाव रिसोर्ट में केवल सेक्स की डील नहीं हुई थी, बल्कि वहां रातभर मुजरे का इंतजाम किया गया था। मुजरे के शौकीन अय्याशों ने लड़कियां भी ऐसी मंगवाई जो नाचने में फिट हैं। यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी ढिकुली के एक रिसोर्ट में सेक्स रैकेट को पकड़ा गया था। पढें, बारिश में नहलाने के बहाने बच्ची से की शर्मनाक हरकत रातभर मुजरा करवाने का था इरादा रातभर मुजरा करवाने का…
Read More‘खतरनाक’ रास्ते पर चल पड़ी उत्तराखंड सरकार
प्रदेश में खनन का काम निजी हाथों में सौंपने के मामले में सुझाव के लिए कैबिनेट ने एक उपसमिति का गठन किया है। इसमें उपसमिति पांच मंत्री होंगे। कैबिनेट की 17 सितंबर को प्रस्तावित अगली बैठक में इस उपसमिति की रिपोर्ट पर अंतिम फैसला लिया जाएगा। पढ़ें, एक गिलास में समा जाती है देहरादून की बारिश विधायक निधि से आपदा राहत के लिए पैसा जारी करने के विषय में कैबिनेट में कोई फैसला नहीं लिया जा सका। सचिवालय में सीएम की विजय बहुगुणा की अध्यक्षता में सायं छह बजे शुरू…
Read Moreफिट है बॉस…सर्टिफिकेट दो और जाओ केदारनाथ
केदारनाथ जाने की अनुमति को लेकर गुप्तकाशी में हुई तीर्थ पुरोहित समाज, व्यापारियों और प्रशासन अधिकारियों की संयुक्त बैठक में केदारनाथ में प्रवेश पर प्रतिबंध पर आपत्ति जताते हुए इसे तुगलकी फरमान करार दिया। बैठक में वार्ता के बाद निर्णय लिया गया कि धाम जाने के इच्छुक व्यक्ति को मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट प्रशासन को उपलब्ध कराना होगा, जिस व्यक्ति को डॉक्टर फिटनेस सर्टिफिकेट देगा वह धाम जा सकता है। पढें, …मुस्लिम ने लिखी थी बदरीनाथ की आरती गुप्तकाशी में हुई बैठक में तीर्थ पुरोहितों ने कहा कि केदारनाथ धाम में…
Read Moreगिरफ्तारी न होने पर 14 को करेंगे थाना
नई टिहरी। हेंवलघाटी क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग लड़की भगाने के आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर सामाजिक संगठनों ने 14 सिंतबर को थाना चंबा का घेराव करने की चेतावनी दी है। सुमन पार्क में आयोजित महिला समाख्या, ग्रामीण क्षेत्र विकास समिति, सूर्या संस्था, बाल कल्याण समिति, सर्वोदय मंडल, हेंवलवाणी रेडियो, वसुदेव कुंटुंबकम, जनजागृत्ति संस्थान खाड़ी सहित क्षेत्र के ग्रामीणों की बैठक में कहा गया कि एक माह पूर्व हेंवलघाटी के एक गांव की किशोरी गायब हो गई थी। रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई…
Read Moreहताहतों की आत्मीय शांति को त्रि-पुराण कथा
घनसाली (टिहरी)। केदारनाथ जल प्रलय में मारे गए लोगों की आत्मीय शांति के लिए यहां हटकुडी और बेलेश्वर में त्रि-पुराण कथा का आयोजन किया गया। जिसमें पर्यटन मंत्री अमृता रावत और शिक्षा मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने भी शिरकत की। पर्यटन मंत्री अमृता रावत ने कहा कि जून में प्रदेश में आई आपदा ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। ऐसे मौके पर सुख और समृद्धि के लिए त्रि-पुराण का आयोजन अच्छी है। उन्होंने हटकु डी में यात्री विश्राम गृह बनाने और भटवाडी से केदानाथ को जोड़ने वाले त्रिजुगी…
Read More