गोपेश्वर। न्यायालय परिसर में विधायक निधि से निर्मित बार एसोसिएशन व पुस्तकालय भवन का पूर्व कैबिनेट मंत्री केदार सिंह फोनिया ने उद्घाटन किया। यहां आयोजित एक सादे समारोह में फोनिया ने कहा कि अधिवक्ताओं ने ही भारत में प्रजातंत्र की शुरुआत की थी। उन्होंने जनता को सामाजिक न्याय देने के लिए अधिवक्ताओं को हर समय तत्पर रहने का आह्वान किया। जिला जज आशीष नैथानी ने कहा कि अधिवक्ता न्याय विभाग की रीढ़ होती है। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भूपाल सिंह, महामंत्री ज्ञानेंद्र खंतवाल ने बार एसोसिएशन की उपलब्धियां गिनाई। इस…
Read MoreCategory: National News
वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत
गैरसैंण। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई है। धुनियारघाट में नेपाली मूल की काली देवी (65) पत्नी धन बहादुर को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। पुलिस और ग्रामीणों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। चौकी प्रभारी आरके सैनी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
Read Moreपेट्रोल खत्म, उपभोक्ता परेशान
कर्णप्रयाग। नगर स्थित पेट्रोल पंप में आए दिन तेल खत्म होने से उपभोक्ताओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि लोगों को यहां महीने में 10 दिन ही तेल मिल पा रहा है। कभी सरकारी विभागों पर बकाया, तो कभी सड़क बंद और अब मशीन में तकनीकी खराबी के चलते चार दिन से पेट्रोल पंप बंद पड़ा है। नगर के महावीर सिंह का कहना है कि उनका मार्केटिंग का काम है, जिसके लिए उन्हें रोज गौचर, लंगासू, सिमली, आदिबदरी और अन्य स्थानों पर बाइक…
Read Moreपंचायत चुनाव में भी ताल ठोकेगा आर्यन ग्रुप
उत्तरकाशी। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर लगातार दूसरी बार परचम लहराने से उत्साहित आर्यन ग्रुप अब पंचायत चुनाव में भी ताल ठोकने की तैयारी में है। शुक्रवार को लोनिवि अतिथि गृह में पत्रकारों से बातचीत में नवनिर्वाचित छात्रसंघ अध्यक्ष आर्यन ग्रुप के प्रदीप कैंतुरा ने कहा कि कालेज के छात्र-छात्राओं की समस्याओं के निदान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। गृहविज्ञान, चित्रकला आदि विषयों की परास्नातक कक्षाएं शुरू कराने के साथ ही शिक्षकों की कमी दूर कराने के लिए भी संघर्ष किया जाएगा। आर्यन ग्रुप के…
Read Moreउपला टकनौर में सेब खरीद शुरू
उत्तरकाशी। गढ़वाल मंडल विकास निगम के आला अफसरों ने पैदल उपला टकनौर पहुंचकर तीन दिन तक थमी रही सेब की खरीद फिर शुरू करवा दी। उन्होंने काश्तकारों को 15 अक्तूबर तक सारा सेब खरीदने का भरोसा दिलाया। सेब की खरीद शुरू होने पर काश्तकारों ने राहत की सांस ली है। सरकार ने अलग-थलग पड़े उपला टकनौर क्षेत्र से समर्थन मूल्य 30 रुपये प्रति किलो की दर से सेब खरीदने की घोषणा की थी। गढ़वाल मंडल विकास निगम को इसके लिए नियुक्त किया गया। निगम ने सरकार से प्राप्त एक करोड़…
Read Moreआवारा कुत्तों को लगाए रैबीज के इंजेक्शन
उत्तरकाशी। नगर क्षेत्र में आवारा घूम रही गाय, कुत्ते लोगों के लिए मुसीबत बने थे। पशु क्रूरता निवारण समित व नगर पालिका ने संयुक्त अभियान चलाकर 10 गायों में से 6 को हनुमान गो सेवा समिति हिटारा, 4 गायों को गो लोक धाम गंगोरी भेजा है। 25 आवारा कुत्तों को रैबीज के इंजेक्शन लगाए। पालिकाध्यक्ष जयेंद्री राणा, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. पीएस रावत, डा.प्रदीप मिश्रा, बलवंत बिष्ट, रणजोर सिंह राणा मौजूद रहे।
Read Moreइस बीमारी से सावधान रहें!
अगर आप हरिद्वार जिले के वाशिंदे हैं तो कृपया अपना विशेषतौर पर ध्यान रखें। यहां 22 अन्य लोगों के डेंगू और 11 लोगों के स्क्रब टाइफस से पीड़ित होने की आशंका जताई गई है। पढ़ें, महिला ने इतनी शराब ‘गटकी’ कि चार बार लगा गुंडा एक्ट बताया गया है कि भाजपा के मंडल अध्यक्ष विकास तिवारी भी डेंगू की चपेट में आ गए हैं। आरोप लगाया गया है कि जानलेवा बीमारियों से ग्रस्त मरीजों की संख्या में लगातार इजाफे के बावजूद स्वास्थ्य विभाग इनकी रोकथाम के लिए प्रभावी कदम नहीं…
Read Moreसाधक पहनेंगे ‘जेल’ के कपड़े
हरिद्वार। जिन हाथों ने संगीन जुर्म किए वह हाथ साधकों के लिए कपड़ा बुन रहे हैं। इस बात पर आपको यकीन न हो लेकिन यह सच है। कैदियों के हुनर के कायल शांतिकुंज ने जिला जेल को कपड़ा तैयार करने का आर्डर दिया है। यहां से तैयार कपड़ा देश भर में फैले गायत्री साधक पहनेंगे। जनपद मुख्यालय स्थित जिला जेल में प्रदेश भर से सजायाफ्ता कैदी सजा काट रहे हैं। इस समय इन्हें कपड़ा, दरी बुनने के अलावा सिलाई, कढ़ाई का भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण प्राप्त करने…
Read Moreकेदारनाथ में पूजा : कुछ संत खुश, कुछ नाखुश
हरिद्वार। केदारनाथ में पूजा शुरू होने से धर्मजगत में मिली-जुली प्रतिक्रिया है। कुछ संत खुश हैं तो अधिकतर नाखुश। संतों और धर्मज्ञों का मानना है प्रदेश सरकार को श्रद्धालुओं को केदारनाथ ले जाने का प्रयत्न करना चाहिए। बिना यात्री और श्रद्धालुओं के पूजा का कोई अर्थ नहीं होता। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमहंत हरि गिरि ने कहा कि केदारनाथ में यात्रियों के दर्शन पर लगाया गया प्रतिबंध दुर्भाग्यपूर्ण है। जब प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमेश पोखरियाल अपने साथियों के साथ पैदल मंदिर तक जा सकते हैं,…
Read Moreस्टेशन में प्राइवेट लेबर कर रही कुली का काम
रुड़की। रेलवे स्टेशन पर अनाधिकृत रूप से बाहर की लेबर कुली का काम करती नजर आती है। किसी को शक न हो इसके लिए ये लोग काम के दौरान कुलियों की तरह लाल रंग की ड्रेस पहने रहते हैं। प्राइवेट लेबर यात्रियों से मुंह मांगे दाम वसूलती है। रेलवे को इसकी जानकारी होने के बाद भी कार्रवाई नहीं की जाती। नियम के अनुसार स्टेशन में रेलवे द्वारा अधिकृत कुली ही सामान ढो सकते हैं। अधिकृत कुली के पास रेलवे द्वारा जारी बिल्ला होता है। बिल्ले में नंबर अंकित होता है।…
Read More