नई टिहरी। नरेंद्रनगर दोगी पट्टी क्षेत्र में एक महिला के सा दुराचार करने के आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर पीड़ित महिला और उसके पति ने कलक्ट्रेट परिसर में बृहस्पतिवार से धरना शुरू कर दिया। डीएम और एसपी को दिए ज्ञापन में पीड़ित परिवार ने कार्रवाई की मांग की। धरने पर बैठे दंपति ने कहा कि अप्रैल में खेत में काम करते समय गांव के जोत सिंह कैंतुरा ने महिला के साथ दुराचार किया। महिला गांव में अकेली रहती है और पति मुंबई में कार्यरत है। पति के घर आने…
Read MoreCategory: National News
सभी सीटों पर एबीवीपी का कब्जा
जोशीमठ। राजकीय महाविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में सभी सीटों पर एबीवीपी ने परचम लहराया है। संदीप सिंह अध्यक्ष और कलावती ने महामंत्री पद पर जीत दर्ज की है, जबकि सह सचिव पद पर सोनम और कोषाध्यक्ष पद पर विक्रम सिंह का ही नामांकन होने से दोनों पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हो गया है। विजयी प्रत्याशियों ने नगरभर में विजय जुलूस निकालकर आतिशबाजी की। प्राचार्य डा. कृष्ण कुमार सिंह नेगी मंगलवार (आज) विजयी प्रत्याशियों को पद एवं गोपनियता की शपथ दिलाएंगे। राजकीय महाविद्यालय में 329 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं, जिनमें से 294 छात्र-छात्राओं…
Read Moreभाजपा महिला मोर्चा ने किया प्रदर्शन
बनबसा। मुंबई में महिला पत्रकार के साथ हुए सामूहिक बलात्कार की घटना से क्रोधित भाजपा महिला मोर्चा की महिलाओं ने प्रदर्शन कर दोषियों को फांसी पर लटकाने की मांग उठाई। कहा कि केंद्र सरकार महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कतई गंभीर नहीं है। दिल्ली के बाद मुंबई में सामूहिक बलात्कार की घटना सरकार की नाकामी का नतीजा है। जिलाध्यक्ष पुष्पा पांडे के नेतृत्व में सड़क पर उतरी महिलाओं ने मुंबई में महिला पत्रकार के साथ दुराचार की घटना को शर्मनाक बताया। उन्होंने का कि महिलाओं पर बढ़ रहा अत्याचार चिंताजनक…
Read Moreभूपेंद्र भरोसे लालपुर का ‘भविष्य’
रुद्रपुर/लालपुर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर में न डॉक्टर हैं और न ही फार्मेसिस्ट। यह अस्पताल वार्ड ब्वाय भूपेंद्र सिंह के भरोसे चल रहा है। भूपेंद्र छुट्टी पर गए तो मरीजों को न दवा मिलती है और न ही मरहम पट्टी। जिला मुख्यालय से आठ किमी दूर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर का निर्माण 30 वर्ष पहले हुआ था। इस अस्पताल में उपचार के लिए लगभग बाहर गांवों के लोग आते हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक मेडिकल आफिसर, महिला डॉक्टर, फार्मेसिस्ट, नर्स और वार्ड ब्वाय का पद है। इसके अलावा…
Read Moreबिजली कटौती से भड़के महुआखेड़ा गंज के लोग
काशीपुर। नगर पंचायत महुआखेड़ा गंज के अध्यक्ष अरविंद सिंह राणा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने बिजली कटौती को लेकर विद्युत विभाग के ईई एसएस उस्मान का घेराव किया। साथ ही रीडिंग से अधिक बिल आने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने कहा कि महुआखेड़ा गंज में गंभीर बिजली संकट उत्पन्न हो गया है। पूरे दिन में 8 से 10 घंटे तक बिजली गुल रहती है। ऐसे में लोगों को बिना बिजली के परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विद्युत कटौती के बाद भी ग्रामीणों को बिल बहुत अधिक आ रहा…
Read Moreगंगोत्री में रसद और ईंधन का संकट
उत्तरकाशी। आपदा को तीन माह बीत गए लेकिन गंगोत्री में साधनारत साधु-संतो को रसद के नाम पर अभी तक सिर्फ 15-15 किलो चावल, आधा किलो मूंग दाल, एक-एक लीटर मिट्टी तेल तथा कुछ को दो-दो किलो आटा ही मुहैया कराया जा सका है। गंगोत्री हाईवे अभी तक खुला नहीं है। ऐसे में रसद के लिए संत 30-40 किमी पैदल चल कर उत्तरकाशी तक पहुंचने को मजबूर हैं। जून की आपदा के दौरान गंगोत्री में फंसे हजारों तीर्थयात्रियों को तो निकाल लिया गया, लेकिन पूजा-अर्चना जारी रखे तीर्थ पुरोहितों तथा साधनारत…
Read Moreसंसद में उठाएंगी आपदा प्रभावितों की समस्याएं : राज्यलक्ष्मी
उत्तरकाशी। टिहरी सांसद महारानी माला राज्यलक्ष्मी शाह ने कहा कि राज्य सरकार आपदा से उपजी समस्याओं के निदान को लेकर गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि वह प्रभावितों की समस्याओं को संसद में उठाएंगी। आपदा प्रभावित मनेरी और साल्ड का भ्रमण करने के बाद लोनिवि अतिथि गृह में पत्रकाराें से बातचीत में सासंद ने कहा कि आपदा को तीन माह बीतने को है, लेकिन अभी तक आपदा से उपजी समस्याआें का निदान नहीं हो पाया। ग्रामीण क्षेत्राें में सड़क, संपर्क और पुल ध्वस्त पड़े हुए हैं। कई गांवों में रसद…
Read Moreकुछ तो इंतजाम करो जान बचाने का
चौखुटिया। चौखुटिया-मासी सड़क नतलिया रौ नामक स्थान पर दुर्घटना को खुली चुनौती दे रही है। सुरक्षा पिलर विहीन इस स्थान पर थोड़ी सी चूक मौत का कारण बन सकती है। इस सड़क में वाहनों की भारी आवाजाही के बावजूद अधिकारियों का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। इस स्थान पर सड़क के किनारे बहती रामगंगा नदी की गहराई इतनी अधिक है कि स्थान का नाम ही नतलिया रौ (नदी का गहराई वाला ऐसा भाग जिसका तला ही ज्ञात न हो) पड़ गया है। यहां पर सड़क बहुत संकरी तो है…
Read Moreएक्सरे को लिए 25 किमी की दौड़
बागेश्वर। कांडा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भवन है, लेकिन यहां अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चल रहा है। जिसमें मात्र एक डाक्टर है। अन्य कर्मचारियों के भी आधे पद रिक्त हैं। सुविधाओं के नाम पर एक्सरे मशीन तक नहीं है। इसके लिए रोगियाेें को 25 किमी दूर जिला मुख्यालय रेफर किया जाता है। गंभीर रोगों के उपचार के लिए लोगों को 100 किमी दूर अल्मोड़ा जाना पड़ता है। कांडा तहसील में यह एक मात्र प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र है। यहां डाक्टरों के तीन पद सृजित हैं, लेकिन एक ही डाक्टर है।…
Read Moreट्रैफिक तोड़ने वालों को ट्रेनिंग दे पुलिस : कोर्ट
नई दिल्ली। ड्रंकन ड्राइविंग के बढ़ते मामले दूसरों की जान के लिए खतरा बन रहे हैं। ऐसे मामलों में कड़ा रुख अपनाना बेहद जरूरी है। लेकिन कई मामलोें में नौजवानों को जेल भेजना सबसे अच्छा विकल्प नहीं है। ट्रैफिक नियमों को उल्लंघन करने वाले युवाओं को ट्रैफिक स्कूल भेजकर ट्रेनिंग दिलवाई जानी चाहिए। यह प्रयोग दुनिया के कई देशों में बेहतर विकल्प के रूप में कामयाब रहा है। यह टिप्पणी जिला अदालत ने एक अपील का निपटारा करते हुए की है। रोहिणी स्थित अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश डॉ. कामिनी लाउ ने…
Read More