अब से बस कुछ ही घंटों के बाद भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी देहरादून में शंखनाथ रैली को संबोधित करेंगे। रैली से पहले ही शनिवार को शहर पूरी तरह से मोदीमय हो गया। कई रिकॉर्ड टूटने का भरोसा पर्वतीय जिलों से आई भारी भीड़ रैली में हिस्सा लेने के लिए ऋषिकेश व हरिद्वार की धर्मशालाओं में रुकी है। मोदी की गर्जना के साथ भाजपाइयों को भीड़ के मामले में कई रिकॉर्ड टूटने का भरोसा है। पढ़ें, देहरादून में आज होगा नमो का शंखनाद माना जा रहा है कि…
Read MoreCategory: Uttarakhand
पुलिस ने चलाया ‘ऑपरेशन मजनू’
हल्द्वानी। गर्ल्स स्कूलों के बाहर खड़े होकर लड़कियों से छेड़छाड़ करने वाले मनचलों के खिलाफ बनभूलपुरा चौकी पुलिस ने शनिवार को ‘ऑपरेशन मजनू’ चलाया। जिसमें मनचलों को स्कूलों के बाहर से खदेड़ा गया। तीन की बाइक के चालान किए गए। जबकि छह को काफी देर मौके पर ही खड़े रखा गया। चौकी इंचार्ज नीरज भाकुनी ने बताया कि क्षेत्र में पड़ने वाले तमाम गर्ल्स स्कूलों के बाहर लड़कियों से छेड़छाड़ की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। कई छात्राएं, उनके परिजन और स्थानीय लोग शिकायत कर चुके हैं। इसको देखते हुए…
Read Moreराष्ट्र निर्माण में युवाओं का महत्वपूर्ण योगदान: सरिता
नैनीताल। डीएसबी परिसर के केनफील्ड छात्रावास का 33वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्या ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में युवाओं का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने विधायक निधि से पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। विशिष्ट अतिथि मंडी समिति हल्द्वानी के सभापति सुमित हृदयेश ने कहा कि छात्रावास में रहने वाले कई छात्र विभिन्न विभागों में उच्च पदों पर आसीन हैं जो अपने आप में गौरव की बात है। उन्होंने भी छात्रावास को 50 हजार रुपये की आर्थिक…
Read Moreनुक्कड़ नाटकों से सामाजिक बुराईयों पर किए कटाक्ष
भीमताल। ग्राफिक ऐरा पर्वतीय विश्वविद्यालय में शनिवार को बी टेक के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। इस मौके पर कन्या भ्रूण हत्या, बिगड़ता पर्यावरण, अशिक्षा, अंतर जातीय विवाह और बढ़ते भ्रष्टाचार विषय पर वादविवाद प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। प्रतियोगिताओं की शुरूआत कन्या भ्रूण हत्या से हुई जिसके माध्यम से छात्र-छात्राओं ने देश में घटतेे लिंगानुपात पर गहरी चिंता जताई। विद्यार्थियों ने युवाओं का आह्वान किया कि वह सामाजिक बुराईयों को खत्म करने के लिए एकजुट होकर आगे आएं। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ अधिष्ठाता छात्र कल्याण डा.…
Read Moreनगर के एक तिहाई हिस्से में बिजली कटौती
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय की एक तिहाई आबादी को शनिवार को पूरे पांच घंटे तक बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। बिजली विभाग ने बिजली की लाइन में नई केबल लगाने का काम शुरू किया है। इस कारण आज दोपहर 12 बजे से सिल्थाम, नया बाजार और हाईडिल कालोनी इलाके की बिजली काट दी गई। बताया गया है कि ग्रिड से रोजाना दो घंटे की नियमित कटौती हो रही है। इसके अलावा स्थानीय स्तर पर हो रही कटौती से लोग खासे परेशान हैं। जाड़ों के सीजन में बिजली कटौती को लेकर…
Read Moreपहाड़ के लोगों के प्रति व्यवहार बदलें डाक्टर
पिथौरागढ़। सुशीला तिवारी मेडिकल कालेज हल्द्वानी के कर्मचारियों और डाक्टरों को पहाड़ के लोगों के प्रति अपना व्यवहार बदलना पड़ेगा। पहाड़ के लोगों को बेवकूफ समझने की प्रवृत्ति छोड़नी पड़ेगी। धारचूला के विधायक हरीश धामी का सुशीला तिवारी अस्पताल को लेकर गुस्सा कम नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि सुशीला तिवारी अस्पताल(एसटीएच) की व्यवस्थाओं को सुधारकर ही दम लूंगा। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को तत्काल हटाया जाना चाहिए। किसी भी संस्थान में जब तक उसका मुखिया ठीक नहीं होगा तब तक संस्थान की व्यवस्था भी नहीं सुधर सकती। सुशीला तिवारी…
Read Moreप्रधानाचार्यों की नेतृत्व क्षमता को उभारा जाए
बागेश्वर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डायट में शैक्षिक नेतृत्व और प्रबंधन पर प्रधानाचार्यों की पांच दिवसीय कार्यशाला का समापन करते हुए डायट के प्रधानाचार्य श्यामलाल आर्य ने नेतृत्व क्षमता विकसित करके छात्र-छात्राओं के भविष्य का निर्माण करने का आह्वान किया। समापन करते हुए डायट के प्राचार्य ने कहा कि प्रधानाचार्यों के सामने वर्तमान समय की प्रतिस्पर्धा के कारण तमाम तरह की चुनौतियां हैं। प्रशिक्षण प्रभारी तरुण पंत ने कहा कि सामाजिक और अकादमिक क्षेत्र में प्रधानाचार्यों की नेतृत्व क्षमता का लाभ समाज और शिक्षा जगत को मिल सकेगा। डा.…
Read Moreवन भूमि प्रकरण लंबित रहने से रुका विकास
बागेश्वर। जिलाधिकारी बीएस मनराल ने कलेक्ट्रेट में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि वन भूमि से जुड़े मामलों का निस्तारण नहीं होने से निर्माण कार्यों में देरी हो रही है और विकास को आया धन वापस चला जाता है। उन्होंने जिम्मेदारी के साथ इन मामलों को निपटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वन भूमि संबंधी मामले समय पर नहीं निपटने के कारण जनता को योजनाआें का लाभ नहीं मिल पाता। उन्होंने अधूरे कामों को पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षा विभाग, लोनिवि, पीएमजीएसवाई, परिवहन,…
Read Moreपासिंग आउट परेड के बाद कैडेट्स बने अफसर
भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) से पास आउट होने वाले 617 यंग आफिसर्स शनिवार को सेना में शामिल हुए। सेना की भूमिका बढ़ गई रक्षा मंत्री एके एंटनी ने पासिंग आउट परेड में सेना की उत्तराखंड आपदा में उल्लेखनीय योगदान बताते हुए कहा कि सेना की भूमिका अब युद्ध के साथ आपदा प्रबंधन में भी बढ़ गई है। 133 वें नियमित कोर्स के कैडेट अक्षत जोशी को सर्वेश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए रक्षा मंत्री ने स्वॉर्ड ऑफ आनर से सम्मानित किया। रक्षा मंत्री ने पास आउट होने वाले यंग आफिसर्स को कहा…
Read Moreकार्यकर्ताओं ने एक रुपए में बांटी चाय
पिथौरागढ़। देहरादून में 15 दिसंबर को होने वाली मोदी की रैली में सैकड़ों लोग हिस्सा लेंगे। रैली के प्रचार के लिए शुक्रवार को भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने स्टेशन में चाय का स्टाल लगाया और एक रुपए में सैकड़ों लोगों को चाय उपलब्ध कराई। भाजयुमो प्रदेश मंत्री बसंत जोशी ने दावा किया कि शुक्रवार को दो हजार लोगों को चाय दी गई। भाजपा जिलाध्यक्ष किशन सिंह भंडारी ने कहा कि जिले से दो हजार से ज्यादा कार्यकर्ता रैली में हिस्सा लेंगे। इस मौके पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष इंदर लुंठी, महामंत्री मनोज सामंत, मंत्री…
Read More