कार्यकर्ताओं ने एक रुपए में बांटी चाय

पिथौरागढ़। देहरादून में 15 दिसंबर को होने वाली मोदी की रैली में सैकड़ों लोग हिस्सा लेंगे। रैली के प्रचार के लिए शुक्रवार को भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने स्टेशन में चाय का स्टाल लगाया और एक रुपए में सैकड़ों लोगों को चाय उपलब्ध कराई। भाजयुमो प्रदेश मंत्री बसंत जोशी ने दावा किया कि शुक्रवार को दो हजार लोगों को चाय दी गई।
भाजपा जिलाध्यक्ष किशन सिंह भंडारी ने कहा कि जिले से दो हजार से ज्यादा कार्यकर्ता रैली में हिस्सा लेंगे। इस मौके पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष इंदर लुंठी, महामंत्री मनोज सामंत, मंत्री जितेंद्र नगरकोटी, उपाध्यक्ष गोलू पाठक, विपिन जोशी, सुनील वर्मा, कृपाल वल्दिया, अशोक उपरारी, हयात धारियाल, निशांत नगरकोटी थे।

Related posts