कर्णप्रयाग। सब कुछ सुनियोजित तरीके से हुआ तो जल्द ही विदेशी पशु प्रजनन केंद्र भराड़ीसैंण में केंद्रीय चारा स्टेशन खुलेगा। इसके लिए केंद्र सरकार ने सैद्धांतिक स्वीकृति दे दी है। केंद्र की टीम यहां पहुंचकर भौगोलिक स्थिति एवं व्यवस्थाओं का जायजा लेगी। 14 नवंबर वर्ष 1979 में स्थापित विदेशी पशु प्रजनन केंद्र के उद्देश्य को सार्थक करने के लिए अब प्रदेश सरकार और पशुपालन विभाग ने भी कमर कस ली है। विभागीय अधिकारियों के केंद्र के विकास के लिए भेजे प्रस्ताव पर प्रदेश सरकार ने अमल करते हुए केंद्रीय चारा…
Read MoreCategory: Uttarakhand
हापला घाटी में डेढ़ वर्ष से नहीं हुई केरोसिन की आपूर्ति
गोपेश्वर। जिले के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में मिट्टी तेल की आपूर्ति नहीं होने से ग्रामीणों को लकड़ी से चूल्हों में खाना पकाना पड़ रहा है। पोखरी ब्लॉक की हापला घाटी के भदूड़ा, संगूड़, गंजेड़, त्रिशुला, काफलपाणी, ढामक, सेम, सांकरी, आलीसाल, पाडुली, और नैल ऐंथा गांव में पिछले वर्ष पांच जून के बाद से मिट्टी तेल का आवंटन नहीं हो पाया है। ग्रामीण कई बार एसडीएम से भी अपनी समस्या को रख चुके हैं, लेकिन अधिकारियों के कान में जूं तक नहीं रेंग रहे हैं। पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अवधेश सिंह,…
Read Moreरोडवेज बस और कार में टक्कर, कार चालक घायल
टनकपुर। बस और अल्टो कार में आमने-सामने हुई टक्कर में कार चला रहा पिथौरागढ़ का एक सैनिक गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। टनकपुर-बनबसा राजमार्ग में सैनिक छावनी क्षेत्र में सीएसडी कैंटीन गेट के समीप अल्टो कार संख्या यूके 05 ए/4254 और पिथौरागढ़ डिपो की बस संख्या यूके 07 टीए/2059 में आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में कार चालक कृष्णापुरी पिथौरागढ़ निवासी बीएस भंड़ारी (45) गंभीर रूप से घायल हुआ है। मौके पर पहुंचे बनबसा थानाध्यक्ष राम सिंह मेहता ने घायल को…
Read Moreधक्का देकर चलाई जा रही है बस
लोहाघाट। यदि आप रोडवेज की बस में यात्रा कर रहे हैं, तो यह बस कभी भी दगा दे सकती है। रोडवेज द्वारा मुख्य राजमार्ग में कई ऐसी पुरानी बसें संचालित की जा रही हैं, जो थोड़ी सी चढ़ाई में ही हांफने लगती हैं। लोहाघाट के भीड़भाड़ वाले स्टेशन बाजार में ही बुधवार को बस ने जवाब दे दिया। इस कारण कुछ देर आवाजाही भी बाधित रही। बाद में लोगों द्वारा बस में धक्का देकर उसे आगे बढ़ाने का प्रयास किया, जिसमें वे असफल रहे। इसी बीच एक जेसीबी चालक ने…
Read More22 तक जमा होंगे जीविका योजना के आवेदन
चंपावत। उत्तराखंड बहुउद्देश्यीय वित्त एवं विकास निगम द्वारा संचालित जीविका अवसर प्रोत्साहन योजना के तहत अनुसूचित वर्ग के नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिला समाज कल्याण अधिकारी पीसी जोशी ने बताया कि एससी वर्ग के अभ्यर्थियों को जाति प्रमाणपत्र लाना जरूरी होगा। कंप्यूटर एवं फाइनेंशियल एकाउंटिंग की एक साल की यह ट्रेनिंग शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों को एकेडमी ऑफ करियिरि एक्सीलेंस (ऐस) के माध्यम से दी जाएगी। आवेदन 22 दिसंबर तक किए जा सकेंगे। आवेदन के लिए 18 वर्ष से 35 वर्ष की उम्र और इंटर पास होना जरूरी है। बीपीएल न…
Read Moreअवैध पार्किंग से घुट रहा पंजाबी मार्केट का दम
रुद्रपुर। अतिक्रमण की गिरफ्त से पंजाबी मार्केट भी नहीं बच पाई है। बाजार की गली में बनाई अवैध पार्किंग में खड़े वाहन ही पंजाबी मार्केट का दम घोंट रहे हैं। मार्केट के दोनों ओर अवैध रूप से दर्जनों वाहन अक्सर खड़े रहते हैं। इससे खरीदारी करने बाजार आने वाले ग्राहकों को खासी समस्याओं से गुजरना पड़ता है। तीस फीट चौड़ी सड़क के दोनों ओर की करीब दस फीट चौड़ी सड़क अवैध पार्किंग का शिकार हो चुकी है। इसके अलावा मार्केट में बेरोकटोक दुपहिया और चौपहिया वाहनों की आवाजाही से लोगों…
Read Moreट्रकों की भिड़ंत में सात लोग घायल
सितारगंज। कैंटर से ओवरटेक करते समय दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इससे जहां दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए, वहीं बोनट में आग लगने से हड़कंप मच गया। दो ट्रकों में सवार करीब 7 लोग बुरी तरह जख्मी हो गए हैं। घायलों में पांच को सीएचसी लाया गया। गांव के युवाओं ने साहस का परिचय देते हुए बोनट की आग पर काबू पाया और घायलों को तत्काल बाहर निकाला। मंगलवार की दोपहर करीब 2 बजे सिसैया गांव में नेशनल हाईवे पर कैंटर से ओवरटेक करते वक्त केमिकल…
Read Moreकांग्रेसियों ने अपनी ही पार्टी के विरुद्ध खोला मोर्चा
चिन्यालीसौड़। नगर पंचायत चिन्यालीसौड़ में शासन की ओर से नामित तीनों सभासद उक्रांद के होने पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी ने अपनी ही पार्टी के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने इस निर्णय पर पुनर्विचार न किए जाने पर आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी के विरुद्ध कार्य करने का ऐलान किया। बीते रोज शासन से नामित किए गए सभासदों की सूची जारी हुई। नवगठित चिन्यालीसौड़ नगर पंचायत में तीनों नामित सभासद उक्रांद के कार्यकर्ता हैं। इससे यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं में रोष है। ब्लाक कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं…
Read Moreगाय को दिलाएंगे राष्ट्र माता का दर्जा
उत्तरकाशी। गो, गंगा एवं हिमालय संरक्षण के लिए कथा प्रवचन के माध्यम से अलख जगाने में जुटे संत गोपालमणि महाराज ने एक बार फिर दिल्ली कूच की तैयार की है। गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग पर उन्होंने 23 फरवरी 2014 को दिल्ली में हुंकार रैली का आह्वान किया है। वर्ष 2008 में भी वे इन्हीं मुद्दों के साथ गंगोत्री से दिल्ली तक की पदयात्रा कर चुके हैं। नगर पालिका सभागार में हुई भारतीय गो क्रांति मंच की बैठक में संत गोपालमणि ने कहा कि गाय भारतीय संस्कृति…
Read Moreअखरोट बनेगा काश्तकारों की आय का जरिया
अल्मोड़ा। उद्यान विभाग सेब, आड़ू और अन्य फलों के अलावा अखरोट को भी काश्तकारों की आय का जरिया बनाएगा। उद्यान विभाग ने चालू वित्तीय वर्ष में जिले में आठ हेक्टेयर क्षेत्र में उन्नतशील प्रजाति के अखरोट की पौध का रोपण करने की योजना बनाई है। इसके लिए विभाग काश्तकारों को पौध उपलब्ध कराएगा। पौध रोपण में आने वाले खर्चे का 75 फीसदी अनुदान और 25 फीसदी कृषक को वहन करना होगा। जिले में 2825 हेक्टेयर क्षेत्र में अखरोट के पेड़ हैं। इस समय जिले में अखरोट का उत्पादन 8450 मीट्रिक…
Read More