22 तक जमा होंगे जीविका योजना के आवेदन

चंपावत। उत्तराखंड बहुउद्देश्यीय वित्त एवं विकास निगम द्वारा संचालित जीविका अवसर प्रोत्साहन योजना के तहत अनुसूचित वर्ग के नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिला समाज कल्याण अधिकारी पीसी जोशी ने बताया कि एससी वर्ग के अभ्यर्थियों को जाति प्रमाणपत्र लाना जरूरी होगा। कंप्यूटर एवं फाइनेंशियल एकाउंटिंग की एक साल की यह ट्रेनिंग शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों को एकेडमी ऑफ करियिरि एक्सीलेंस (ऐस) के माध्यम से दी जाएगी। आवेदन 22 दिसंबर तक किए जा सकेंगे। आवेदन के लिए 18 वर्ष से 35 वर्ष की उम्र और इंटर पास होना जरूरी है। बीपीएल न होने की दशा में बीपीएल प्रमाणपत्र जरूरी होगा।

Related posts