राजधानी देहरादून में विगत पंद्रह दिसंबर को भाजपा नेता नरेंद्र मोदी की रैली में माईक की व्यवस्था खराब होने और चौराहों पर एलईडी स्क्रीन नहीं चलने के मामले में पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने जांच बैठा दी है। पूर्व मंत्री खजानदास को इसके लिए जांच अधिकारी नामित करते हुए एक सप्ताह के भीतर जांच रिपोर्ट तलब की गई है। काम का बंटाधार होने के बावजूद भुगतान हो गया। मोदी की रैली में यही सब कुछ हुआ। मामले में जांच प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत ने शंखनाद रैली में माईक सिस्टम…
Read MoreCategory: Uttarakhand
हरीश रावत को नहीं पसंद हैं ये तीन
नगर निगम हरिद्वार में मनोनीत दस पार्षदों में से तीन नाम केंद्रीय मंत्री हरीश रावत गुट को रास नहीं आए। इस गुट के विरोध के कारण ही अंतिम समय में पूरी सूची पर ब्रेक लगा। पढ़ें, सिलेंडर के चक्कर में पहुंच गया हवालात कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि प्रदीप अग्रवाल, खुशीराम रतूड़ी एवं राजीव पालीवाल वे तीन नाम है, जिन्हें हरीश रावत गुट हजम नहीं कर पा रहा है। इसलिए है आपत्ति शनिवार को आर्यनगर क्षेत्र के आयोजित हरीश रावत के कार्यक्रम के दौरान ही यह बात खुलकर सामने आई। इन…
Read Moreबर्फ की बहार से तलहटी हुई मखमली
जौनसार बावर की ऊंची पहाड़ियों के साथ ही तलहटी पर बसे गांवों में भी मौसम का पहला हिमपात हुआ है। बर्फबारी से जहां किसानों और बागवानों के चेहरे खिल गए हैं वहीं लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। चोटियों की चांदी को देखने के लिए पर्यटकों ने क्षेत्र का रुख कर लिया है। बर्फ से लकदक पहाड़ियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। छाया रहा कोहरा चकराता छावनी क्षेत्र दिनभर कोहरे की आगोश में रहा। सर्दी से बचने के लिए लोग घरों में दुबके रहे।…
Read Moreपहाड़ के युवाओं के लिए प्रेरणा बना एक विदेशी
कनाडा के पर्यटक जिमी अपनी बोली, भाषा, रहन-सहन, संस्कृति, रीति-रिवाजों से दूर भाग रहे पहाड़ के युवाओं के लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं हैं। पहाड़ के ही होकर रह गए नब्बे के दशक में पहली मर्तबा तीर्थनगरी घूमने आए कनाडा के पर्यटक पहाड़ के ही होकर रह गए। उन्हें न सिर्फ यहां की बोली भाषा से लगाव है, बल्कि गीतों, पकवानों के भी वह बेहद कायल हैं। जिमी हिंदी के साथ ही गढ़वाली में बोलते भी हैं और गीत भी गाते हैं। पढ़ें, मोदी की ‘टॉनिक’ से भाजपा में आई…
Read Moreकेदारनाथ हाईवे जाम करेंगे टेमरिया के लोग
रुद्रप्रयाग। आपदा के दौरान क्षतिग्रस्त गिंवाड़ी-टेमरिया मोटर पुल और नागजगई-फेगू-बरम्वाड़ी मोटर मार्ग का निर्माण कार्य दोबारा शुरू नहीं होने के विरोध में क्षेत्रीय जनता ने पांच जनवरी को केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग करने का निर्णय लिया। आंदोलन के मसले पर टेमरिया में आहूत बैठक में वक्ताओं ने कहा कि आपदा के छह माह बाद भी गिंवाड़ी-टेमरिया मोटर पुल का निर्माण शुरू नहीं हो सका है। जनता जान जोखिम में डालकर आवाजाही करने को मजबूर है। नागजगई-फेगू-बरम्वाड़ी चार किलोमीटर मोटर मार्ग का विस्तार और मंदाकिनी नदी पर 90 मीटर स्पान का मोटर…
Read Moreचुनावो के लिए गठित होगी चुनाव समिति
रुद्रप्रयाग। जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में लोकपाल विधेयक, पंचायत व लोक सभा चुनाव और आईटी सेल पर चर्चा की गई। संसद में लोकपाल विधेयक पारित होने पर खुशी जताते हुए प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह, यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी और राहुल गांधी को धन्यवाद प्रस्ताव भेजा गया। जिला मुख्यालय मे स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में संपन्न बैठक में जिला प्रभारी मुकेश नेगी और सह प्रभारी श्याम लाल आर्य ने कहा कि आगामी पंचायत और लोक सभा चुनावों के लिए शीघ्र एक चुनाव समिति का गठन किया जाएगा। सभी कांग्रेस…
Read Moreयातायात व्यवस्था में सहयोग करेंगे टैक्सी चालक
भराड़ी। मां बाराही टैक्सी यूनियन की बैठक में यातायात नियंत्रण के लिए सकारात्मक और सहयोग पूर्ण पहल करने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर कार्यकारिणी का भी गठन हुआ। इसके लिए आनंद सिंह शाही अध्यक्ष चुने गए। बैठक में टैक्सी चालकों ने एकजुटता पर जोर दिया। क्षेत्रवासियाें को अच्छी परिवहन सेवाएं सुलभ कराने का निर्णय लिया। तय हुआ कि चालक यातायात नियंत्रण में पूरा सहयोग करेंगे। सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक टैक्सी वाहन बाजार में नहीं आएंगे। वाहनों की पार्किंग टैक्सी स्टेंड पर ही होगी। इस…
Read Moreबागनाथ मंदिर की सुरक्षा को लगें सीसी कैमरे
बागेश्वर। बागनाथ मंदिर समिति की बैठक में मंदिर की सुरक्षा और सौंदर्यीकरण कोे लेकर चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने सुरक्षा के लिए यहां सीसी कैमरे लगाने की मांग की। बाणेश्वर मंदिर की दीवार का पुनर्निर्माण करने का निर्णय लिया गया। यहां की मूर्तियों के लिए नीलेश्वर में संग्रहालय बनाने की भी मांग की गई। मंदिर परिसर में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि बागनाथ मंदिर परिसर में स्थित बाणेश्वर मंदिर की एक दीवार और प्रवेश द्वार जीर्ण हो जाने के कारण गिरने का खतरा है। मूल स्वरूप को बरकरार रखते…
Read Moreनौकरशाही की फाइलों में दबी सड़कें
कोट ब्लाक से कोटा गांव को सड़क से जोड़ने के लिए वर्ष 2011 में उमरासू-नकोट-मकलोड़ी मोटर मार्ग से कोटा तक सड़क स्वीकृत हुई थी। वन अधिनियम में फंसी यह सड़क डीएफओ स्तर पर लंबित है। सड़क न बनने के कारण कोटा के ग्रामीण सड़क तक पहुंचते के लिए डेढ़ किमी पैदल चल रहे हैं। केस संख्या-दो -पाबौ ब्लाक के कुल्याणी गांव को जोड़ने के लिए वर्ष जुलाई 2010 में स्वीकृत हुई थी। वन अधिनियम में फंसी यह सड़क अभी तक डीएफओ स्तर पर लंबित है। सड़क न बनने से कुल्याणी…
Read Moreशिक्षा विभाग में हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं : नैथानी
श्रीनगर। शिक्षामंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने कहा कि शिक्षा विभाग में किसी का हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने शिक्षक और अधिकारियों को प्रतिनियुक्ति दिए जाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने साफ किया कि विभाग के बिना अनापत्ति प्रमाणपत्र के प्रतिनियुक्ति पर जाने वाले शिक्षक और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। रविवार को राजकीय इंटर कालेज कीर्तिनगर के एनएसएस शिविर के समापन समारोह में शामिल होने आए शिक्षामंत्री ने कहा कि जो शिक्षक विभाग की एनओसी के बिना अन्य विभागों में प्रतिनियुक्ति पर जा रहे हैं। उन पर सख्त कार्रवाई…
Read More