
रुद्रप्रयाग। जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में लोकपाल विधेयक, पंचायत व लोक सभा चुनाव और आईटी सेल पर चर्चा की गई। संसद में लोकपाल विधेयक पारित होने पर खुशी जताते हुए प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह, यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी और राहुल गांधी को धन्यवाद प्रस्ताव भेजा गया।
जिला मुख्यालय मे स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में संपन्न बैठक में जिला प्रभारी मुकेश नेगी और सह प्रभारी श्याम लाल आर्य ने कहा कि आगामी पंचायत और लोक सभा चुनावों के लिए शीघ्र एक चुनाव समिति का गठन किया जाएगा। सभी कांग्रेस कार्यकर्ता चुनाव समिति के निर्देशों का पालन कर पार्टी समर्थित प्रत्याशी के लिए काम करेंगे। कांग्रेस के जिला प्रवक्ता सतेंद्र बर्त्वाल ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आईटी सेल का गठन किया गया है। जल्दी ही जिले के ग्राम स्तर तक कांग्रेस आईटी सेल की पहुंच होगी। बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष ऊखीमठ रीता पुष्पवाण, जिला उपाध्यक्ष वीर पाल रावत, नगर अध्यक्ष महावीर पंवार, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष देवेंद्र झिंक्वाण, प्रदीप बगवाड़ी, युकां विधान सभा अध्यक्ष पंकज भारती, लक्ष्मण रावत, माधो सिंह नेगी, ईश्वर बिष्ट और सुरेंद्र सकलानी आदि उपस्थित थे
