संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत

जसपुर। संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता की मौत हो गयी। तहसीलदार ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं है। शनिवार को पिंकी नामक एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पिंकी (24) नेपाली मूल की थी। उसका विवाह डेढ़ वर्ष पूर्व मुहल्ला नत्था सिंह निवासी विनोद कुमार पुत्र रामकिशोर से हुआ था। उसका पति टैक्सी ड्राइवर है। मृतका के ससुराल के लोग उसके माता-पिता को सूचना दिए बिना ही उसका अंतिम संस्कार करने शव को मिनी…

Read More

कृष्णा को मदद की दरकार

खटीमा। जमौर निवासी ढाई वर्षीय कृष्णा को दिल की बीमारी है। उसके पिता के पास इतने पैसे नहीं है वह उसका इलाज करा सके। फिर भी किसी तरह रुपयों का इंतजाम कर वह बेटे को इलाज के लिए दिल्ली के एम्स में ले गया है। अब महंगा इलाज कराने में उसके सामने पैसों की समस्या खड़ी हो गयी। उसे अब आस बची है तो लोगों की मदद की। कोई इस मुसीबत की घड़ी में उसका साथ दे दे। जमौर निवासी हीरालाल मेहनत मजदूरी कर घर चलाता है। दो साल पहले…

Read More

धोखेबाज की धुनाई

रुद्रपुर। नैनीताल रोड स्थित एटीएम से रुपये निकाल रहे वृद्ध को झांसा देकर युवक ने साढ़े नौ हजार रुपये की नगदी निकाल ली। शक होने पर वृद्ध ने शोर मचाकर आसपास मौजूद लोगों व पुलिस कर्मियों की मदद से उसे धर दबोचा। साथ ही उसकी धुनाई कर पुलिस कर्मियों के सुपुर्द कर दिया। फिलहाल वृद्ध की ओर से पुलिस को तहरीर नहीं सौंपी गई है। गदरपुर महतोष मोड़ निवासी मोहम्मद यासिन शनिवार को नैनीताल रोड स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम से रुपये निकाल रहे थे। कोड नंबर डालने के बाद…

Read More

तीन झोपड़ियां जलीं

शक्तिफार्म। आग से तीन झोपड़ियां जलकर राख हो गई और उसमें रखी 5 हजार की नगदी समेत घरेलू सामान व अनाज भी जल गया। आगजनी में गाभिन गाय की झुलसकर मौत हो गई। राजस्व कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आगजनी की घटना का मुआयना किया। झोपड़ी स्वामी ने करीब एक लाख रुपये की क्षति बताई है। शुक्रवार की रात करीब 2 बजे राजनगर गांव में विपुल विश्वास के घर में लगे मीटर से चिंगारी निकली और विपुल की मच्छरदानी ने आग पकड़ ली। आग की तपिश से नींद से जागा…

Read More

रजिस्ट्रार कानूनगो और दो लेखपाल निलंबित

रुद्रपुर। बिना सक्षम अधिकारी के सीलिंग की भूमि को नामांतरण बही में दर्ज करने और व्यक्ति विशेष को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से सीलिंग प्रमाण पत्र जारी करने के मामले में डीएम ने एक रजिस्ट्रार कानूनगो और दो लेखपालों क ो निलंबित करने के आदेश दिए हैं। मामले में दोषी तत्कालीन नायब तहसीलदार के नैनीताल कार्यमुक्त होने के कारण वहां के डीएम को कार्रवाई को लिखा गया है। बीते दिनों किच्छा तहसील के ग्राम बखपुर के खसरा नंबर 347, रकवा 20.508 हेक्टेयर सीलिंग की जमीन पर व्यक्ति विशेष को लाभ…

Read More

गुजरात से उत्तराखंड दस कदम पीछे

काशीपुर। पर्यटन से आय बढ़ाने का दावा करने वाली प्रदेश सरकार को आइना दिखाने के लिए गुजरात के पर्यटकों के अनुभव काफी हैं। पर्यटक प्रदेश के प्राकृतिक सौंदर्य से तो अभिभूत हैं लेकिन सड़कों ने उन्हें निराश किया। उनका कहना है कि छोटी सी दूरी तय करने में घंटों लग जाते हैं। इसके अलावा पर्यटकों के लिए अन्य सुविधाएं भी नहीं हैं। उन्होंने उत्तराखंड को विकास के मामले में गुजरात से दस गुना पीछे बताया है। गुजरात के सूरत से आया पर्यटक दल थोड़ी देर काशीपुर में खाना खाने के…

Read More

तीन पुलिस कर्मी निलंबित

रुद्रपुर। जिला जज परिसर स्थित हवालात का रोशनदान तोड़कर फरार हुए सजायाफ्ता कैदी के खिलाफ सिडकुल चौकी में अभिरक्षा से भागने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जबकि एक हेड कांस्टेबल समेत दो कांस्टेबलों के खिलाफ भी लापरवाही का मुकदमा दर्ज कर उन्हें निलंबित कर दिया गया है। इधर पुलिस फरार आरोपी की धरपकड़ को संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दे रही है। शुक्रवार को हल्द्वानी जेल से तारीख पर आए ट्रांजिट कैंप निवासी सूरज को दुराचार के मामले में सात वर्ष की कारावास की सजा सुनाई गई थी। इसके…

Read More

बीआरओ के मजदूरों ने बंद किया निर्माण कार्य

उत्तरकाशी। तांबाखानी सुरंग के बाहरी हिस्से में क्षतिग्रस्त गंगोत्री राजमार्ग के शीघ्र दुरुस्त होने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। यहां काम कर रहे बीआरओ के डेढ़ सौ से अधिक मजदूरों ने तीन माह से मानदेय न मिलने पर काम बंद कर दिया है। बीते साल अगस्त की बाढ़ में तांबाखानी वाले हिस्से में गंगोत्री राजमार्ग का बड़ा हिस्सा ढह कर भागीरथी में समा गया था। इसके साथ ही राजमार्ग के कई हिस्से तबाह हुए थे। आपदा में हुई क्षति के एवज में कोई बजट न मिलने पर भी…

Read More

ट्रैवल कंपनी के रवैये पर यात्रियों ने किया हंगामा

उत्तरकाशी। चार धाम यात्रा पर आ रहे तीर्थयात्रियों को महानगरों में बैठी ट्रैवल कंपनियों के मनमाने रवैये से दिक्कतें हो रही हैं। दिल्ली के एक ट्रैवल्स ने चार धाम यात्रा पर रवाना किए आंध्रप्रदेश और कर्नाटक के यात्री दल ने मार्ग में उस समय हंगामा खड़ा कर दिया, जब बस में तकनीकी खराबी आ गई। चार धाम यात्रा पर इन दिनों तीर्थयात्रियों की भीड़ उमड़ रही है। राजमार्गों की खस्ताहालत तथा कुछ खटारा वाहनों से तीर्थयात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली आदि महानगरों में बैठी ट्रैवल…

Read More

कहां नहाये, कैसे बदलें कपड़े

उत्तरकाशी। विश्व प्रसिद्ध तीर्थधाम गंगोत्री में गंगा भागीरथी के स्नान घाट पर महिला श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कारण वहां स्नान करने और चेंजिग रूम की पर्याप्त व्यवस्था न होना है। यहां महिला यात्री मनचलों के मोबाइल फोन के कैमरों से बचते हुए स्नान के बाद धोती-साड़ी का पर्दा बनाकर कपड़े बदलने को मजबूर हैं। चार धाम यात्रा के प्रमुख तीर्थ गंगोत्री धाम की यात्रा पर हर वर्ष बड़ी संख्या में तीर्थयात्री पहुंचते हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए यहां स्नान घाट तो हैं, लेकिन महिला…

Read More