प्रबंध कमेटी के निर्वाचन क्षेत्रों का आरक्षण तय

चंपावत। डेरी विकास विभाग ने दुग्ध उत्पादन सहकारी समिति चंपावत की प्रबंध कमेटी के निर्वाचन के लिए सीटों के आरक्षण की स्थिति को अंतिम रूप दे दिया है। आरक्षण की स्थिति पर सात दिन के भीतर आपत्तियां दर्ज की जा सकेंगी और 13 दिन के भीतर इन आपत्तियों का निस्तारण हो जाएगा। डेरी विकास विभाग के उप निदेशक संजय उपाध्याय की ओर से जारी सूची के अनुसार दुग्ध उत्पादन सहकारी समिति के लिए कुल नौ निर्वाचन क्षेत्र बनाए गए हैं। इनमें से तीन निर्वाचन क्षेत्रों को आरक्षित घोषित किया गया…

Read More

क्विज प्रतियोगिता के नाम पर ठगी का कारोबार!

चंपावत। जिले में इन दिनों क्विज प्रतियोगिता के नाम पर ठगी का कारोबार चल रहा है, जिसकी पुलिस प्रशासन को जरा भी भनक नहीं है। लोगों को अपने जाल में फंसाने के लिए शातिरों की ओर से सामान्य ज्ञान क्विज के नाम में बेहद आसान से सवाल पूछे जा रहे हैं। प्रतिभागियों से सवालों के उत्तरों को मोबाइल फोन मैसेज के माध्यम से मंगाया जा रहा है। सही जवाब देने वाले प्रतिभागियों को फोन के जरिए अव्वल रहने की सूचना देने के साथ ही उनकी कार, मोटरसाइकिल, स्कूटर आदि खुलने…

Read More

चंपावत में पेयजल संकट और गहराया

चंपावत/लोहाघाट। जिला मुख्यालय के कई मोहल्लों में पेयजल संकट और गहराने लगा है। पेयजल लाइन में पानी की मात्रा बहुत कम हो गई है। हैंडपंप सूखने की स्थिति में आ गए हैं। गर्मी के मौसम में पानी की जरूरत हर घर में 30 प्रतिशत तक बढ़ जाती है। मांग और सप्लाई का संतुलन न होने के कारण लगातार समस्या गंभीर होती जा रही है। जल संस्थान के पास इस बार पानी के वितरण के लिए मात्र एक टैंकर है। निजी वाहन स्वामियों ने इस बार पानी ढोने का काम हाथ…

Read More

प्राकृतिक सौंदर्य भी पर्यटकों को लुभाने में नाकाम

चंपावत। यूं तो कुदरत ने चंपावत जिले में जमकर प्राकृतिक सौंदर्य लुटाया है। लेकिन अपार प्राकृतिक सौंदर्य होने औप चारों तरफ ऐतिहासिक मंदिरों से घिरे चंपावत नगर में पर्यटकों की संख्या बढ़ने के बजाए लगातार कम होती जा रही है। पर्यटन विकास विभाग के पास ढांचागत सुविधाओं की कमी के कारण बीते एक दशक में यहां आने वाले देशी विदेशी पर्यटकों का ग्राफ तेजी से गिरा है। पर्यटकों के ठहरने के लिए सरकारी स्तर पर उचित आवासीय व्यवस्था नहीं होने के साथ ही सड़कों की बदहाली पर्यटन विकास की राह…

Read More

हादसों को जन्म दे रहा एनएचपीसी का पावर चैनल

बनबसा। बिजली उत्पादन के लिए निहायत जरूरी एनएचपीसी का पावर चैनल लोगों के लिए खतरा भी बन चुका है। कई लोग पावर चैनल में डूबने से मौत के शिकार हो चुके हैं। वहीं कुछ लोग चैनल में कूदकर आत्महत्या भी कर चुके हैं। देश की विद्युत जरूरतों को पूरा करने में सहयोग देने वाले एनएचपीसी के 120 मेगावाट क्षमता के टनकपुर पावर स्टेशन के पावर चैनल में डूबने से कई लोगों की मौत हो चुकी है। डूबने की अधिकतर घटनाएं फोरवे के निकट हुई हैं। पावर चैनल की गहराई और…

Read More

जान जोखिम में डाल डूबकी लगा रहे श्रद्धालु

टनकपुर। पवित्र शारदा नदी में स्नान कर पुण्य कमाने को दूर दराज से बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं, मगर घाट में न तो यात्रियों के लिए पर्याप्त व्यवस्था है और न ही सुरक्षित स्नान की सुविधा। श्रद्धालु जान जोखिम में डालकर डूबकी लगाने को विवश हैं, जिसके चलते बीते एक दशक में दो दर्जन से अधिक लोगों की डूबकर मौत हो चुकी है। धार्मिक लिहाज से शारदा नदी का विशेष महत्व है। मां पूर्णागिरि धाम के दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं के साथ ही धार्मिक पर्वों पर स्नान के…

Read More

चरस तस्कर को 10 साल सश्रम कारावास

चंपावत। जिला सत्र एवं न्यायाधीश बीएस दुग्ताल ने चरस तस्करी के एक मामले की सुनवाई करते हुए अभियुक्त को 10 साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। अभियुक्त पर एक लाख रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है, जिसकी अदायगी न किए जाने पर एक वर्ष का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। गत वर्ष 20 फरवरी 2012 को पुलिस की एसओजी टीम ने बनबसा के एनएचपीसी गेट के समीप संदिग्ध अवस्था में घूम रहे नेपाल के सैनहर, जिला बजांग निवासी देवेंद्र धानुक उर्फ दीपक पुत्र हरिबहादुर की तलाशी ली। तलाशी में…

Read More

3 जून से होगा पंचायतों का परिसीमन

रुद्रपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के सितंबर माह में होने की सुगबुगाहट के बीच शासन ने क्षेत्र पंचायतों और जिला पंचायतों का फिर से परिसीमन कराने के निर्देश जारी कर दिए हैं। पंचायती राज निदेशक सीएस नपलच्याल ने जिलों को पत्र जारी कर क्षेत्र पंचायत/जिला पंचायत का परिसीमन 2001 की जनसंख्या के आधार पर कराने के निर्देश दिए हैं। परिसीमन उन्हीं क्षेत्रों में किया जाना है। जहां नई नगर पंचायत गठित होने या ग्राम पंचायतों के पुनर्गठन के कारण क्षेत्र पंचायत/जिला पंचायत के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र प्रभावित हुए हों। आपत्ति निस्तारण…

Read More

दिल्ली के लैब में होगी केमिकल की जांच

रुद्रपुर। युवती के चेहरे पर फेंका गया केमिकल तेजाब है या कोई और केमिकल, इसकी जांच दिल्ली की फोरेंसिक लैब में होगी। इसके लिए पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर लैब अधिकारियों से संपर्क किया है। किच्छा के ग्राम अजीतपुर निवासी गंगाराम की पुत्री पार्वती बीते बुधवार की रात घर में सोई हुई थी। देर रात कोई उनके घर में घुस आया और पार्वती के चेहरे पर तेजाब फेंक दिया। आनन फानन में उसे उपचार के लिए शहर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने बताया कि…

Read More

2.20 लाख का माल हड़पा

रुद्रपुर। बिलासपुर निवासी युवक से महिला समेत पांच लोगों ने साझे में ब्यूटी पॉर्लर खोलने का झांसा देकर 2.20 लाख रुपये का माल हड़प लिया। इसका पता चलते ही पीड़ित युवक ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बिलासपुर भट्टी तोला निवासी मोहम्मद याकूब ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा है कि उसकी ससुराल भूतबंगला में है। कुछ माह पूर्व वह ससुराल आया हुआ था और उस दौरान उसकी मुलाकात मनकट्टा थाना भोट रामपुर निवासी नईम व…

Read More