हाईवे पर दौड़ रहे यात्रियों के दुपहिया वाहन

कर्णप्रयाग। चारधाम और हेमकुंड साहिब की यात्रा निर्विघ्न संपन्न कराने के प्रशासन के दावे धरातल पर नजर नहीं आ रहे हैं। यात्रा तैयारी बैठकों में प्रशासन ने चारधाम और हेमकुंड साहिब में किसी भी यात्री को दुपहिया वाहनों से नहीं जाने का दावा किया था, लेकिन यात्री बिना हेलमेट के दुपहिया वाहनों से बेरोकटोक यात्रा कर रहे हैं। चारधाम और हेमकुंड साहिब की यात्रा में प्रतिवर्ष हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं। शासन-प्रशासन की ओर से तैयारियों को लेकर बैठकों का दौर भी चलता है, लेकिन धरातल पर नजर कम ही आता…

Read More

वर्षभर पानी से भरे ताल नहीं बने पर्यटन का हिस्सा

कर्णप्रयाग। जनपद चमोली में प्रकृति ने असीम नेमतें बख्सी हैं, लेकिन इनमें से कई अभी भी नजरों से ओझल हैं। सुरम्य वादियों के बीच वर्षभर हरे-भरे बांज, बुरांश, सुरई, देवदार के वृक्षों के बीच स्थित ये मनोहारी दृश्य मन को आनंदित कर देते हैं। इन्हीं में शामिल हैं थराली, नारायणबगड़ और घाट ब्लाक में आने वाले भेंकलताल, ब्रह्मताल, सुखताल, सांगील नाग ताल, झलताल, खोबतला ताल। सुखताल को भले ही सूख गया हो, लेकिन अन्य सभी वर्षभर स्वच्छ पानी से भरपूर रहते हैं। बावजूद इसके पर्यटन की अपार संभावनाओं को संजोए…

Read More

हेलंग में क्षतिग्रस्त हो गया निर्माणाधीन पुस्ता

जोशीमठ। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई डेंजर जोन सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के लिए सिरदर्द बने हुए हैं। हेलंग के पास एक वर्ष से निर्माणाधीन पुस्ते का कार्य पूरा भी नहीं हो पाया, कि शनिवार को वह भरभराकर गिर गया। हेलंग, पाताल गंगा, टंगणी, पैनी मोड़ और हनुमान चट्टी में कई डेंजर जोन ऐसे हैं जहां पर बीआरओ के मजदूर पुस्तों का निर्माण कार्य भी नहीं कर पा रहे हैं। इन जगहों पर बीआरओ ने जिन पुस्तों का निर्माण किया भी है, वह धराशाई हो रहे हैं। बीआरओ के कमान…

Read More

नौली गांव में प्रधानों का अनशन शुरू

पोखरी (चमोली)। पांच सूत्री मांगाें को लेकर हापला घाटी के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने नौली गांव के भूतनाथ मंदिर प्रांगण में प्रदर्शन किया है। साथ ही आमरण अनशन भी शुरू कर दिया है। शनिवार को हापला घाटी संघर्ष समिति के बैनर तले भैरवनाथ मंदिर प्रांगण पहुंचे सात गांवों के ग्रामीणों ने जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इसके पश्चात ग्राम प्रधान नौली माहेश्वरी देवी, प्रधान नैल सुरेंद्र सिंह नेगी ने आमरण अनशन शुरू कर दिया है। अनशन स्थल पर हुई सभा में समिति के संयोजक गोपाल सिंह पंवार ने कहा…

Read More

हृदय गति रुकने से दो यात्रियों की मौत

बदरीनाथ/गोपेश्वर। बदरीनाथ धाम और हेमकुंड की तीर्थयात्रा पर जा रहे दो महिला तीर्थयात्रियों की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। शनिवार को हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर जा रही प्रकाश कौर पत्नी अमर सिंह (60) ग्राम पुरवाल, बामना, तहसील गुरुदासपुर पंजाब की सुबह साढे़ आठ बजे घांघरिया में हृदय गति रुकने से मौत हो गई। वहीं, बदरीनाथ धाम में पुलिस थाने के समीप आंध्रप्रदेश के गंगापत्तन, थाना क्षेत्र एंटा की तोतापल्ली सरस्वती (63) की भी हृदय गति रुकने से मृत्यु हो गई। एसआई कुंदनराम ने बताया कि शवों का…

Read More

सीवर निर्माण से सड़कें बदहाल

गोपेश्वर। नगर की सड़कें पिछले एक वर्ष से हो रहे सीवरेज निर्माण कार्य से बदहाल पड़ी हैं। सबसे अधिक दिक्कत जीरो बैंड, जिला अस्पताल रोड, कर्णप्रयाग टैक्सी स्टेंड, मुख्य बाजार, पोस्ट ऑफिस रोड और पुलिस लाइन तिराहे पर बनी हुई है। स्थानीय निवासी जितेंद्र सिंह, हेरी सिंह नेगी, संदीप सिंह, मंगल सिंह और दिगंबर सिंह का कहना है कि सीवरेज निर्माण कार्य करा रही संस्था पर जिला प्रशासन का कोई नियंत्रण नहीं रह गया है। जिन स्थानों पर निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है, वहां भी सड़क पर डामरीकरण नहीं…

Read More

कर्णप्रयाग। ‘हो बदरी बाबुल के आंगन जाइओ, बरसियो कहियूं बिटियां की आखियां और का लेके जाइवा, गवना ओ रामा..’ गायिका सुषमा बाजपेयी के इन गीतों ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर किया। गायिका सुषमा बाजपेयी के गीतों पर झूमे दर्शक

कर्णप्रयाग। ‘हो बदरी बाबुल के आंगन जाइओ, बरसियो कहियूं बिटियां की आखियां और का लेके जाइवा, गवना ओ रामा..’ गायिका सुषमा बाजपेयी के इन गीतों ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर किया। शुक्रवार को नए बस अड्डे पर आयोजित बदरी-केदार महोत्सव का शुभारंभ महामृत्युंजय कला मंच नारायणबगड़ के कलाकारों की श्रीनंदा राजजात प्रस्तुति से हुआ। मां नंदा के मायके से ससुराल विदाई को कलाकारों ने इस अंदाज में पेश किया कि दर्शकों की आंखें नम हो गई। वहीं मानस कला मंच पिथौरागढ़ के कलाकारों का रक्तबीज नाटिका का शानदार मंचन…

Read More

देव लीला का मंचन करते पहुंची भक्तों की टोली

टनकपुर। पूर्णागिरि मेले में आस्था के निराले-निराले अंदाज देखने को मिलते हैं। मेला शुरू होते ही भक्त अपने-अपने अंदाज में देवी के दर्शन को पहुंचते हैं। कोई कई किलोमीटर की पैदल यात्रा तय कर मां का डोला लेकर तो कोई भक्तिगीतों पर थिरकता मां के दरबार के पहुंचता है। पीलीभीत के भक्तों की एक टोली शनिवार को अलग ही अंदाज में मां के दर्शन को पहुंची। देवी-देवताओं की लीला का प्रदर्शन करती इस टोली ने लोगों को खासा आकर्षित किया। पीलीभीत के सुनगढ़ी मोहल्ले से आई श्रद्धालुओं की यह टोली…

Read More

पर्यटकों को प्राकृतिक स्थलों का भ्रमण कराया

लोहाघाट। जनपद में साहसिक खेलों को बढ़ावा देने में लगी रियल एक्सप्लोरर एंड एडवेंचर लवर्स (रियल) ने यहां पहुंचे पर्यटकाें को क्षेत्र में बिखरे प्राकृतिक वैभव से रूबरू कराया जा रहा है। कानपुर के प्रख्यात वरिष्ठ चिकित्सक और कार्डियोलॉजिस्ट डा. सुनील पंत के नेतृत्व में आए पर्यटकों के दल को रियल संस्था के युवाओं द्वारा घाट से लेकर पंचेश्वर तक उन्हें राफ्टिंग कराई। उन्हें साहसिक खेलों के हैरतंगेज कारनामे भी दिखाए गए। इससे पूर्व दल ने पर्यटकों को दारमा घाटी स्थित पंचाचूली ग्लेशियर में ट्रेकिंग भी कराई गई। रियल के…

Read More

आधार कार्ड बनाने में हो रही अव्यवस्था

चंपावत। जिला मुख्यालय में आधार कार्ड बनाने को पहुंच रहे लोगों को भारी अव्यवस्था का सामना करना पड़ रहा है। तहसील कार्यालय में आधार कार्ड बनाए जा रहे हैं, लेकिन वहां पर कंप्यूटरों को संचालित करने के लिए जेनरेटर की व्यवस्था नहीं की गई है। यदि बिजली सप्लाई भंग हो जाए तो काम ठप पड़ रहा है। ग्रामीण अंचलों से कार्ड बनाने को पहुंच रहे लोगों को इस कारण भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। सरकार ने अब आधार कार्ड बनाना अनिवार्य कर दिया है। आधार कार्ड के माध्यम से…

Read More