देहरादून। एवरेस्ट की 8848 मीटर ऊंचाई, पल-पल मौत से सामना और हर पग पर हावी होती निराशा। आक्सीजन की कमी के साथ सांस लेने में तकलीफ के साथ टूटने सी लगतीं उम्मीदें। ताशी और नुंग्शी ने ‘सागर माथा’ पर आखिरी कदम रखने तक तमाम बाधाओं का सामना किया, लेकिन एक वजह थी, जिसने डगों को थमने नहीं दिया। यह चिंता थी मां के सिर से कर्ज का बोझ उतारने की। दरअसल, जुड़वां बहनों की मां अंजू थापा मलिक ने बेटियों का सपना साकार करने के लिए बैंक में अपने गहने…
Read MoreCategory: Uttarakhand
मर रहे बाघ, सो रहा महकमा
देहरादून। गांवों में बाघ पालतू पशुओं को निवाला बना रहे हैं और बदले में ग्रामीण उन्हें मौत के घाट उतार रहे हैं। राज्य में लंबे समय से बाघों की रिवेंज किलिंग के मामले सामने आ रहे हैं। पांच माह में एक के बाद एक आठ बाघ इस तरह की घटनाओं में मारे जा चुके हैं। कुमाऊं में ढेला, फाटो, आम पोखड़ा, बैलपड़ाव, पेचौरी, सावल देव, झिरना तो गढ़वाल में चीला, गौहरी, हरिद्वार, लैंसडौन क्षेत्र रिवेंज किलिंग के लिहाज से अति संवेदनशील हैं। दिक्कत यह है कि टाइगर रिजर्व, नेशनल पार्क…
Read Moreवाहन चोरी के आरोप में चांदपुर से चार गिरफ्तार
नरेंद्रनगर (टिहरी)। थाना पुलिस ने वाहन चोरी के आरोप में चांदपुर बिजनौर से चार लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से मैक्स गाड़ी का इंजन और कुछ अन्य पार्ट्स भी बरामद हुए हैं। चार मई को खाड़ी कस्बे से दो टैक्सी वाहन चोरी हो गए थे। जिनमें से एक वाहन तो मिल गया था, लेकिन दूसरे का पता नहीं चल पाया था। जांच में जुटी पुलिस को गाड़ी बिजनौर के चांदपुर में होने सूचना मिली। जिसके बाद वहां पहुंची पुलिस और एसओजी की टीम ने चांदपुर से वाहन के…
Read Moreएक जुलाई से मिलेगा डीबीटी का लाभ: सीडीओ
नई टिहरी। भारत सरकार की डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) योजना में टिहरी जिले का भी चयन किया गया है। इसका लाभ एक जुलाई से मिलेगा। प्रथम चरण में शिक्षा, स्वास्थ्य और समाज कल्याण से जुड़ी योजनाओं में दी जाने वाली सुविधा का लाभ मिल सकेगा। डीबीटी योजना के तहत पेंशन, छात्रवृत्ति और अन्य योजनाओं के माध्यम से मिलने वाली आर्थिक सहायता अब सीधे लाभार्थी के खाते में जमा होगी। इसके लिए लाभार्थी का बायोमैट्रिक तथा आधार कार्ड के साथ ही सीबीएस बैंक खाता होना जरूरी है। सीडीओ सविन बंसल ने…
Read Moreजागरूकता ही रोक सकती है मानव तस्करी को
चंबा (टिहरी)। पुलिस लाइन में आयोजित कार्यालशाला में कहा गया कि मानव तस्करी रोकने के लिए जागरूकता जरूरी है। पुलिस लाइन में मानव तस्करी के आयाम और चुनौती पर हुई कार्यशाला में वक्ताओं ने कहा कि मनुष्य का अवैध व्यापार कई लोगों का धंधा बन गया है। इनमें यौन शोषण, वेश्यावृत्ति, बंधुआ मजदूरी, जबर्दस्ती विवाह, शरीर के अंगों का व्यापार और देह व्यापार में लोगों का उपयोग किया जाता है। तस्करी के शिकार लोगों के लिए सरकार की ओर से पीड़ितों के लिए शरणालय और स्वरोजगार के अवसर पैदा किए…
Read Moreव्यापारियों ने उठाई कई मांगें
नई टिहरी। उद्योग व्यापार मंडल की जिला कार्यकारिणी की बैठक में खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम में सैंपल की बाध्यता संबंधी शासनादेश का विरोध किया है। उन्होंने यूपी और हिमाचल जैसी व्यवस्था लागू करने और व्यापार मित्र संगठन गठित करने की मांग की। उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष दिनेश डोभाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में व्यापारियों ने स्थानीय निकाय द्वारा चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान में केवल व्यापारियों को ही लक्ष्य बनाने, लाइसेंस शुल्क देने के बाद भी सुविधाएं मुहैया न कराने पर रोष जताया। बैठक में खाद्य सुरक्षा…
Read Moreडामरीकरण की मांग को लेकर प्रदर्शन
चंबा (टिहरी)। चंबा-उत्तरकाशी राष्ट्रीय राजमार्ग की बदहाली पर लोगाें का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। गुस्साए लोगों ने बीआरओ और प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। एक सप्ताह में कार्रवाई न होने पर नगरवासियों ने राजमार्ग पर बेमियादी चक्का जाम की चेतावनी दी है। शनिवार को चंबा-उत्तरकाशी राष्ट्रीय राजमार्ग की दुर्दशा पर जनप्रतिनिधि और व्यापारी सड़कों पर उतर आए। कहा कि चंबा बाईपास से पेट्रोल पंप तक सड़क के बुरे हाल हैं। इस डेंजर जोन पर कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। कुछ दिनों पहले एक मासूम बच्चे की भी इसी स्थान…
Read Moreसमस्याएं हल न हुईं तो आंदोलन करेंगे बिजली कर्मचारी
कर्णप्रयाग। उत्तरांचल बिजली कर्मचारी संघ (एटक) की बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा की गई। इस मौके पर शीघ्र समस्याओं के निस्तारण न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई। संगठन के अध्यक्ष डीपी जोशी की अध्यक्षता में हुई बैठक में कर्मचारियों को वर्दी वितरित करने, लाइनमैन के रिक्त पदों को संविदा से भरने, कर्मचारियों के यात्रा देय भत्तों में हो रही कटौती को समाप्त करने, बिजली घरों पर लगे हाइपावर के ट्रांसफार्मरों की समय-समय पर टेस्टिंग कराने आदि मांगों पर चर्चा की गई। मांगों का ज्ञापन विद्युत वितरण…
Read Moreबाल अधिकारों पर चर्चा, जनचेतना जरूरी
आदिबदरी। श्रीभुवनेश्वरी महिला आश्रम कलस्टर आदिबदरी और कांसुवा में संयुक्त रूप से बाल सुरक्षा विषय पर गोष्ठी आयोजित की गई। इस मौके पर बाल अपराधों को रोकने के लि जन चेतना पर जोर दिया गया। गोष्ठी का शुभारंभ कलस्टर प्रभारी मान सिंह नेगी ने किया। उन्होंने कहा कि बाल मनोविज्ञान के अभाव में बच्चों में आने वाले समस्याओं का अभिभावकाें को संज्ञान लेना चाहिए। संकुल प्रभारी महावीर सिंह बिष्ट ने कहा कि बच्चों पर होने वाले अपराधों को रोकने के लिए बाल कानून है। लेकिन समस्या को जन चेतना से…
Read Moreसांसद ने किया मार्ग का लोकार्पण
घाट (चमोली)। गढ़वाल सांसद सतपाल महाराज ने शनिवार को प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत क्षेत्र में नवनिर्मित थिरपाक-कांडई और बचरक-सैंजी मोटर मार्ग का लोकार्पण किया। साथ ही बछेर-टेड़ा खन्साल मोटर मार्ग का शिलान्यास भी किया। सांसद ने अधिकारियों को थिरपाक-कडाई, मोलागाड़-मटई, कांडई-पगना, मोलागाड़-सेमा-बैरासकुंड और कांडई-माणखी मोटर मार्गों को आपदा के दौरान भी चाक-चौबंध रखने के निर्देश दिए। इस मौके पर विधायक डा. जीतराम, कांग्रेस जिला महामंत्री कर्ण सिंह नेगी, ब्लाक अध्यक्ष सुखवीर रौतेला, प्रीतम सिंह, वीरेंद्र रावत, सुशील कठैत, देव सिंह, सबर सिंह, राकेश पुरोहित, भवान सिंह, राकेश पुरोहित…
Read More