रामपुर रोड पर दो दिन बंद रहेगा यातायात

हल्द्वानी। रुद्रपुर-हल्द्वानी के बीच टांडा जंगल स्थित रेलवे फाटक संख्या 1/बी में काम चलने से रामपुर रोड पर तीन और चार जून को रात दस बजे से सुबह पांच बजे तक यातायात पूरी तरह बंद रहेगा। पूर्वोत्तर रेलवे ने इसकी सूचना हल्द्वानी और रुद्रपुर के जिला प्रशासन समेत पुलिस विभाग को दे दी है। पूर्वोत्तर रेलवे के सी सेक्सन इंजीनियर लालकुआं ने कहा कि से रेलवे फाटक पर संपूर्ण रेल पथ नवीनीकरण कार्य होने से सोमवार और मंगलवार को यातायात बंद रखा जाएगा। रामपुर रोड पर दो दिनों तक रात…

Read More

पिछड़ी जाति में पिछड़ा उत्तराखंड

नैनीताल। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार के सदस्य डा. शकील उज्जमा अंसारी ने कहा कि उत्तराखंड निर्माण को 12 वर्ष बीत जाने के बाद भी अब तक यहां पिछड़ा वर्ग की अंतिम सूची नहीं बन पाई है। प्रदेश में आयोग तो बना है, पर उसके पास आपेक्षित अधिकार नहीं हैं। नैनीताल क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में अंसारी ने कहा कि वर्तमान में देश में 127 पिछड़ी जातियां हैं, लेकिन उत्तराखंड में 3 का ही प्रमाणीकरण हुआ है। बीती सरकार में इस क्षेत्र में…

Read More

यूओयू में पहली जुलाई से शुरू होंगे प्रवेश

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में अगले सत्र की कक्षाओं की प्रवेश प्रक्रिया पहली जुलाई से शुरू होगी। शुक्रवार शाम कुलपति प्रो. सुभाष धूलिया की अध्यक्षता में निदेशकों और अन्य स्टाफ के सदस्यों की बैठक में यह फैसला लिया गया। कुलपति ने बताया कि इंटर पास छात्र ग्रेजुएशन के लिए और ग्रेजुएशन कर चुके छात्रों के लिए पीजी करने का यह अच्छा मौका है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता विभाग इस बार दो नए कोर्स संचालित कर रहा है। इसके अलावा पैरामेडिकल कोर्सेज में भी दाखिले शुरू किए जा रहे हैं। यूओयू…

Read More

बदमाशों ने फिर लूटी महिला की चेन

देहरादून। सब्जी लेकर घर लौट रही महिला से बाइक सवार बदमाशों ने चेन लूट ली। महिला के शोर मचाने पर लोग एकत्रित हुए, लेकिन इससे पहले आरोपी बाइक सवार फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस पूछताछ के बाद देर रात तक चेकिंग अभियान चलाती रही, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। नेहरू कॉलोनी सी-ब्लॉक निवासी केंद्रीय संस्थान में एकाउंट अफसर चिंतामणि शर्मा की पत्नी कपोतरी शर्मा शुक्रवार की रात नौ बजे धर्मपुर मंडी में सब्जी लेने गई थी। रात पौने दस बजे लौटते समय जैसे ही उन्होंने अपने…

Read More

आइए बचाएं इस ‘चिरैया’ को…

देहरादून। बेटियां कोख में ही कत्ल हो रही हैं। एक संवेदनशील समाज का हिस्सा होने के नाते हमारा यह फर्ज बनता है कि उन्हें महफूज किया जाए। अमर उजाला इसी नाते बेटियों को बचाने की एक मुहिम शुरू कर रहा है। इसमें जरूरत है इस दिशा में काम करने वाली संस्थाओं, आपके और उन सबके सहयोग की, जो बेटियों के लिए दिल में जगह रखते हैं। अगर आप भी किसी भी तरह भागीदार बनना चाहते हैं इस पावन अभियान में तो इस मोबाइल नंबर पर संपर्क कर सकते हैं-8392946248 या…

Read More

देहरादून। कोख में बेटियों का कत्ल करने वालों की प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग निशानदेही नहीं कर पाया है। जब भी कन्या भ्रूण हत्या का मामला उठता है कुछ पंजीकृत अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर ही छापेमारी और जांच करके विभागीय अधिकारी वाहवाही लूट लेते हैं। लेकिन असल हत्यारे नोटिस में ही नहीं आ पाते।

देहरादून। आईआईटी और आईएसएम धनबाद में दाखिले के लिए आज जेईई एडवांस की परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा दून में दो केंद्रों पर आयोजित होगी जिसमें करीब एक हजार परीक्षार्थियों के शामिल होने की उम्मीद है। जेईई एडवांस परीक्षा के लिए राजा राम मोहन राय एकेडमी और ग्राफिक एरा विवि को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। जानकारी के मुताबिक दोनों केंद्रों पर एक हजार छात्र परीक्षा में शामिल होंगे। आईआईटी में दाखिले के लिए होने वाली इस परीक्षा का परिणाम 23 जून को घोषित किया जाएगा। परीक्षा में दो प्रश्न…

Read More

कोड वर्ड में फंसी ‘चिरैया’ की जान

देहरादून। फूल-सी कोमल बच्चियां घर आंगन की रौनक हैं, लेकिन अल्ट्रासाउंड सेंटरों के कोड वर्ड इस चिरैया की जान केदुश्मन बन गए हैं। दुनिया में बगैर आंख खोले बच्चियां दूसरी दुनिया को विदा कर दी जा रही है। जानकारों की मानें तो हर सेंटर पर कुछ कोड वर्ड निर्धारित हैं। लड़के के लिए लड्डू, लड़की के लिए बर्फी जैसे शब्दों का प्रयाग कर अभिभावकों तक संदेश पहुंचाया जाता है। अगर कोई कहे ‘बर्फी पसंद नहीं’ तो समझ लीजिए कि इन्हें मिटाने की तैयारी है। अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर सख्ती के तमाम…

Read More

पता लगेगा जौनसारी सभ्यता का विकास

त्यूनी। जनजातीय क्षेत्र जौनसार बावर की घाटी में इंसान कहां से आकर बसे और कैसे इस घाटी में सभ्यता आगे बढ़ी। इन सबका अब आसानी से पता लग पाएगा। मानव विज्ञान सर्वेक्षण विभाग की टीम ने घाटी में विकास के तथ्यों का पता लगाने के लिए शनिवार को तीस गांवों के लोगों के डीएनए सैंपल लिए। अपनी अलग सांस्कृतिक पहचान के कारण जौनसार बावर हमेशा लोगों में कौतूहल का विषय रहा है। कुछ लोगों का मानना है कि जौनसार में सभ्यता का विकास पांडवों के शासनकाल के दौरान हुआ। जौनसारी…

Read More

ताजा रिपोर्ट कार्ड, घट गए अपराध

देहरादून। पब्लिक और पुलिस के सहयोग से इस बार अपराधों मेें गिरावट दर्ज की गई है। पुलिस की सालाना समीक्षा अपराध रिपोर्ट में इस बार अपराधों का ग्राफ कुछ नीचे गया है। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष चोरी, लूट और नकबजनी में गिरावट आई है। वहीं संगठित अपराध के मामलों के खुलासे का प्रतिशत बढ़ा है। पुलिस की पब्लिक को साथ लेकर पुलिसिंग अभियान कुछ फायदा देने लगा है। पुलिस की रिपोर्ट तो यही दावा कर रही है। शनिवार को जिला पुलिस की वार्षिक समीक्षा रिपोर्ट कार्ड तैयार…

Read More

दून के कांस्टेबल बनेंगे ‘ब्लैकबेरी मैन’

देहरादून। राजधानी में तैनात पुलिस जवान जल्द ही स्मार्ट और हाईटेक फोन ब्लैकबेरी की मदद से अपराधों की गुत्थियां सुलझाते नजर आएंगे। पुलिस सर्विलांस योजना के तहत दून पुलिस को हाईटेक करने के मकसद से शासन को चार करोड़ रुपये मांग का प्रस्ताव भेजा जा चुका है। योजनानुसार दारोगाओं को उन्नत किस्म के वायरलेस सेट दिए जाएंगे। पहले चरण में ऐेसे 250 कांस्टेबलों को ब्लैकबेरी फोन दिया जाएगा, जिनकी ड्यूटी ट्रैफिक और गश्त में हैं। फोन का फायदा यह होगा कि किसी हादसे, हंगामे या घटना की स्थिति में कांस्टेबल…

Read More