मुनस्यारी। मुनस्यारी जोहार ग्रीष्मोत्सव में शनिवार को चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। मुनस्यारी जोहारी डॉक्टर्स एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 100 से अधिक रोगियों का परीक्षण किया गया। शिविर रविवार को भी जारी रहेगा। दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन जोहर केंद्रीय शौका समिति के अध्यक्ष दुर्गा सिंह रावत ने किया। उन्होंने कहा कि शिविर के माध्यम से जोहार मुनस्यारी के चिकित्सकों ने इलाके को बेहतर स्वास्थ्य सेवा देने का प्रयास किया है। जोहार-मुनस्यारी डॉक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नारायण सिंह पांगती ने कहा कि अगले साल…
Read MoreCategory: Uttarakhand
पूरा हुआ शहर के अतिक्रमणों का चिह्नीकरण
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ शहर और उसके आसपास हॉटमिक्स के लिए अतिक्रमणों को चिह्नित करने का कार्य नगर में पूरा कर लिया गया है। अब शहर के बाहरी हिस्सों का सर्वे और चिह्नीकरण का कार्य किया जाएगा। अतिक्रमण की जद में निजी इमारतें ही नहीं बिजली, टेलीफोन और पेयजल लाइनें भी आ रही है। जिन्हें हटाने के विभागों को निर्देश दिए जा रहे हैं। शहर में लोनिवि के अंतर्गत 22 सड़कों की कुल 41 किलोमीटर लंबे मार्ग का 17.50 करोड़ रुपये से हॉटमिक्स किया जाना है। इन सड़कों में 34 फीट से…
Read Moreवोटर लिस्ट बनाने में न हो चूक : चुनाव आयुक्त
पिथौरागढ़। राज्य निर्वाचन आयुक्त हरीश चंद्र जोशी ने कहा कि मतदाता सूची बनाने में पूरी सावधानी बरती जाए। अधिकारियों की बैठक में उन्होंने कहा कि 18 वर्ष और उससे अधिक के हर व्यक्ति को अनिवार्य रूप से मतदाता के रूप में दर्ज किया जाए। साथ ही बाहर रहने वाले लोगों के नाम किसी भी रूप से इसमें शामिल न हो। मतदाता सूची का अंतिम रूप से प्रकाशन 12 जून को होगा। आयुक्त ने त्रिस्तरीय पंचायतों के चुनाव निर्धारित समय पर होने के मद्देनजर तैयारी पुख्ता रखने के निर्देश दिए। पूर्व…
Read Moreउम्दा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी सम्मानित
पिथौरागढ़। राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिता में उम्दा प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों और उनके प्रशिक्षकों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि सांसद महेंद्र सिंह माहरा ने पुरस्कार स्वरूप चेक वितरित किए। उन्होंने खिलाड़ियों से बढ़िया प्रदर्शन कर सीमांत का नाम रोशन करने की अपील की। स्टेडियम में हुए सम्मान समारोह में बाक्ंिसग प्रशिक्षक प्रकाश जंग थापा और कृष्ण सिंह महर को 15-15 हजार रुपये पुरस्कार स्वरूप दिए गए। काठमांडू में हुई अंडर-16 फुटबाल प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ी नितिन ज्याला और बाक्ंिसग में अच्छा प्रदर्शन करने…
Read Moreकोपेनहेगन में सम्मानित प्रो. घनसाला
भीमताल। ग्राफिक ऐरा पर्वतीय विवि के कुलाधिपति प्रो. कमल घनसाला को उनके शोध कार्य के लिए कोपेनहेगन में सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके शोधपत्र ‘एसोसिएटिव इंफारमेटिव एन अप्रोच शिफ्ट टू एड्स ग्रोइंग टेक्नोलाजिकल डिमांड’ के लिए प्रदान किया गया। पहली बार यहां विवि परिसर पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया। प्रो. घनशाला ने बताया कि डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन में इंटरनेशनल कांफ्रेंस में उन्होंने यह शोधपत्र प्रस्तुत किया। शोधपत्र में घनशाला ने बताया है कि भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में अब भी कंप्यूटर और तकनीक नहीं पहुंच पाई है।…
Read Moreबीडीओ को बैठक से बाहर निकाला
भीमताल। मुख्य विकास अधिकारी रणवीर सिंह चौहान ने कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह विधायक/सांसद निधि के लंबित कार्य जल्द पूरा कराएं। उन्होंने कहा कि जो कार्य विवाद के कारण लंबित हैं उनकी धनराशि वापस भेज दी जाए। शनिवार को यहां विकास भवन स्थित सभागार में जब कोटाबाग के खंड विकास अधिकारी विधायक निधि के कार्यों की जानकारी चाही गई तो वह सूचनाएं नहीं दे सके। इस पर सीडीओ ने अधिकारी को फटकारे हुए कहा कि जब उन्हें जानकारी नहीं है तो वह बैठक में क्यों…
Read Moreमहिला डिग्री कालेज की फील्ड पर प्रशासन का कब्जा!
हल्द्वानी। महिला डिग्री कालेज के खेलकूद मैदान में प्रशासन जबरन ओवरहैड टैंक का निर्माण कराने पर तुला है। इससे एक ओर जहां कालेज में छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित होगी वहीं कालेज में पीजी की कक्षाएं शुरू करने की स्वीकृति मिलने पर कमरे बनाने के लिए भूमि की समस्या पैदा होगी। इधर, कालेज के खेलकूद मैदान पर कब्जा करने की कोशिश से छात्राओं में आक्रोश बना हुआ है। बता दें कि नवाबी रोड स्थित एमबीपीजी कालेज की भूमि पर प्रदेश के एक मात्र राजकीय महिला कालेज की स्थापना 15 वर्ष पूर्व…
Read Moreकेमू स्टेशन में छापा, गैरहाजिर मिले दो कर्मी
हल्द्वानी। सिटी मजिस्ट्रेट आरडी पालीवाल ने शनिवार सुबह केमू स्टेशन में छापा मारकर बसों के संचालन और कर्मचारियों की उपस्थिति चेक की। छापामारी में दो कर्मचारी अनुपस्थित मिले। सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि हल्द्वानी से पर्वतीय रूटों के लिए बसों का संचालन रोस्टर और सिस्टम से किया जाए। मनमर्जी से चलने वाली बसों का परमिट निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी। पर्वतीय क्षेत्रों में दूरदराज के रूटों पर यातायात व्यवस्था कुमाऊं मोटर्स आनर्स यूनियन (केमू) की बसों पर निर्भर है। हल्द्वानी से पर्वतीय रूटों के लिए प्रतिदिन 160 बसों की…
Read Moreतमन्ना है आसमान को छूकर आऊं
नैनीताल। 450 सीटर बोइंग ट्रिपल सेवन विमान से अंतर्राष्ट्रीय उड़ान भरने वाली उत्तराखंड की पहली महिला पायलट क्षमता वाजपेयी का कहना है कि ‘स्काई इज द लिमिट आफ फ्लाइंग’। आसमान की ऊंचाईयों को छूने की तमन्ना रखने वाली इस महिला का प्रदेश सरकार के लिए सुझाव है कि सूबे में एयर फ्लाइंग ट्रेनिंग स्कूल की शुरूआत की शुरूआत की जाए। होटल मनु महारानी में एक भेंट में पिथौरागढ़ के चंडाक की रहने वाली क्षमता का कहना है कि दिल्ली में पढ़ाई के दौरान एनसीसी ज्वाइन करने पर उनकी महिलाओं के…
Read Moreडेढ़ घंटे रोक दी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस
हल्द्वानी। दिल्ली से कोठगोदाम आने वाली संपर्क क्रांति एक्सप्रेस शनिवार रात करीब डेढ़ घंटे लालकुआं स्टेशन पर खड़ी रही। चालक ने ट्रेन को आगे चलाने से इंकार कर दिया। उसका कहना था कि ब्रेक कोच के बाद लगे यात्री कोच की वजह से पहाड़ में गाड़ी लोड नहीं ले पाएगी और दुर्घटना का खतरा है। बाद में उस कोच को वहां से हटाकर इंजन के पीछे लगाया गया। तब जाकर चालक ने ट्रेन आगे बढ़ाई। ट्रेन डेढ़ घंटे एक स्टेशन पर खड़े रहने से यात्रियों को काफी दिक्कत हुई। संपर्क…
Read More