पौड़ी। विकास योजनाओं में वित्तीय अनियमितता तथा मानकों को ताक में रखने के मामले में अदालत ने कल्जीखाल के एक ग्राम पंचायत विकास अधिकारी को जेल भेज दिया है। कोर्ट पहुंचे वीडीओ आत्मसमर्पण के बाद जमानत पर छूटने की सोच कर आए थे, लेकिन जमानत याचिका खारिज होने पर सीधे जेल पहुंच गए। अधिवक्ता दिगपाल सिंह के मुताबिक वर्ष 2009 में कल्जीखाल ब्लाक में तैनात तत्कालीन ग्राम पंचायत अधिकारी जगदंबा प्रसाद थपलियाल पर पंचायत भवन निर्माण में 50 हजार की राशि बगैर कार्य के गायब करने का आरोप था। कुछ…
Read MoreCategory: Uttarakhand
पुलिस वर्दी में नहीं कर सकती बच्चों से पूछताछ
कोटद्वार। एंटी ह्यूमैन ट्रैफिकिंग की कार्यशाला में दूसरे दिन मानव तस्करी के साथ ही बालश्रम निवारण पर चर्चा की गई। अधिकारियों ने बाल अपराध और बाल श्रम रोकने के लिए प्रभावी कानूनों की जानकारी दी तथा उनका अनुपालन कराने के तरीके बताए। कार्यशाला में कहा गया कि समाज के सभी लोगों को सजग रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए। सभी के सहयोग से ही सामाजिक कुरीतियों और अपराधों पर रोकथाम संभव है। पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग कार्यशाला शनिवार को दूसरे दिन भी यहां एक होटल में जारी रही।…
Read Moreस्कूल के नजदीक शराब का ठेका होने पर रोष
श्रीनगर। कीर्तिनगर क्षेत्र में स्कूल के नजदीक शराब का ठेका होने का छात्र महासंघ तथा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने पुरजोर विरोध किया है। सोमवार को छात्र नेता और युवा एसडीएम से इस संबंध में मुलाकात करेंगे। स्कूल के नजदीक स्थापित शराब की दुकान हटाने को लेकर लंबे समय से विभिन्न सामाजिक संगठन तथा छात्र नेता मांग उठा रहे हैं। शनिवार को छात्र महासंघ तथा एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने बैठक कर एसडीएम कीर्तिनगर से ठेका हटाने के संदर्भ में वार्ता का निर्णय लिया। बैठक में छात्र महासंघ अध्यक्ष शैलेश मलासी, एबीवीपी…
Read Moreकालेज प्रबंधन ने एमसीआई को भेजे दस्तावेज
श्रीनगर। राजकीय मेडिकल कालेज की कमियों को जून माह में पूरा करने संबंधी दस्तावेज कालेज ने एमसीआई को भेज दिए हैं। एमसीआई की क्लीन चिट के बाद ही जुलाई माह में कालेज में प्रवेश हो सकेंगे। राजकीय मेडिकल कालेज में ऑडिटोरियम, फैकल्टी, एमबीबीएस इंटर्न तथा नर्सिंग स्टाफ हॉस्टल समेत विभिन्न 13 बिंदुओं पर एमसीआई की ओर से दर्शाई गई कमियों को शीघ्र पूर्ण करने के लिए एमसीआई ने शासन तथा कालेज प्रशासन को निर्देश दिए थे। वहीं मेडिकल कालेज पुस्तकालय, उपकरणों की कमी को पूर्ण करने के साथ ही फैकल्टी…
Read Moreनहीं पहुंचे अधिकारी, बेनतीजा रही बैठक
श्रीनगर। पुनर्वास की मांग को लेकर सेंद्री के ग्रामीणों की ओर से पुनर्वास समिति और श्रीनगर जल विद्युत परियोजना के प्रतिनिधियों की शनिवार को हुई बैठक बेनतीजा रही। तीन घंटे तक स्थानीय प्रशासन की मध्यस्थता में चली बैठक में ग्रामीणों ने कंपनी के अधिकारियों के बैठक में न पहुंचने पर कड़ी नाराजगी जताई। उपजिलाधिकारी बृजेश कुमार तिवारी ने प्रभावितों को परियोजना से हो रहे नुकसान का आंकलन करने के लिए प्रशासन की टीम तैयार करने का आश्वासन दिया। श्रीनगर जल विद्युत परियोजना की हाई रेस टनल के ऊपर बसे सेंद्री…
Read Moreरक्तदान करने वाले दर्शन को किया सम्मानित
पिथौरागढ़। रक्तदान कर दूसरों की जिंदगी बचाने वाले स्वास्थ्य विभाग के कर्मी दर्शन लाल को सम्मानित किया गया। साथ ही नगर पालिका के सबसे युवा सभासद विक्की वाल्मीकि को भी सम्मान से नवाजा गया। नगर पालिका सभागार में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने दोनों का माल्यार्पण कर और प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। कहा कि दर्शन ने रक्तदान का नेक कार्य कर समाज को सकारात्मक संदेश दिया है। वहीं वाल्मिकी समाज के विक्की ने महज 22 वर्ष की उम्र में टकाना क्षेत्र से पालिका में…
Read Moreसदस्यों ने अध्यक्ष पर भी साधा निशाना
पिथौरागढ़। जिला पंचायत सदस्य धन सिंह धामी का क्रमिक अनशन तीसरे दिन भी जारी रहा। सदस्यों ने जिला पंचायत की सुस्त कार्यप्रणाली के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष सुनीता देवी को भी आड़े हाथों लिया। कहा कि अपर मुख्य अधिकारी तेज सिंह के हस्ताक्षर के बाद भी कई चेकों को उन्होंने रोका हुआ है। शनिवार को पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रंजना देवी, उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह बोरा समेत कई सदस्य समर्थन में धरने पर बैठे। धारचूला क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य धन सिंह धामी 30 मई से क्रमिक अनशन पर हैं। उनका…
Read Moreविधायक 14 दिन बाद बाहर
डीडीहाट। धारचूला के विधायक हरीश धामी को शनिवार को जमानत मिल गई। इससे पूर्व उन्होंने न्यायिक मजिस्ट्रेट, प्रथम श्रेणी की अदालत में धारा 313 के तहत बयान दर्ज कराए। बयान दर्ज होने और जमानत की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शनिवार को उन्हें न्यायिक हिरासत से रिहा कर दिया गया। धामी 14 दिन तक न्यायिक हिरासत में रहे। गैर जमानती वारंट (एनबीडब्लू) के बावजूद अदालत में पेश नहीं होने के मामले में धामी 18 मई से न्यायिक हिरासत में थे। शनिवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट, प्रथम श्रेणी उदय प्रताप सिंह की…
Read Moreबेरीनाग पेयजल योजना से दूर होगा पेयजल संकट : नारायण
बेरीनाग। समाज कल्याण अनुश्रवण समिति के अध्यक्ष नारायण राम आर्य ने कहा कि उन्होंने एक साल के कार्यकाल में बेरीनाग के लिए लिफ्ट पेयजल योजना समेत विधानसभा क्षेत्र की 80 करोड़ रुपये की योजनाएं स्वीकृत कराई हैं। पत्रकारों से बातचीत में आर्य ने कहा कि उनके पिछले कार्यकाल के बाद इस विधानसभा क्षेत्र में भाजपा विधायक ने एक भी काम भी नहीं कराया। कहा कि गोरघटिया बेरीनाग लिफ्ट पेयजल योजना की अतिरिक्त लाइन के लिए 11 करोड़ रुपये की स्वीकृति के साथ जल निगम को 33.12 लाख रुपये अवमुक्त करा…
Read Moreवाहन आड़े-तिरछे खड़े करने पर कार्रवाई
थल। थल बाजार में अनियंत्रित तरीके से खड़े रहने वाले वाहन लोगों के लिए परेशानी का सबब बनने लगे हैं। थल थाने में पुलिस और व्यापार संघ की संयुक्त बैठक में इस मामले को जोरदार तरीके से उठाया गया। इस मौके पर रामगंगा नदी से मछली पकड़ने वालों के खिलाफ अभियान चलाने का भी निर्णय लिया गया। थानाध्यक्ष बीएल वर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में क्षेत्र की तमाम समस्याओं पर चर्चा की गई। व्यापार संघ अध्यक्ष गंगासिंह मेहता ने थल बाजार में आड़े-तिरछे तरीके से खड़े रहने वाले वाहों…
Read More