खाली भवन को लेकर दो विभागों में विवाद

बड़कोट। राजस्व विभाग के खाली भवन पर दो विभागों का हक जताने पर विवाद की स्थिति खड़ी हो गई है। पांच माह से पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय के रूप में संचालित इस भवन के बाहर सैनिक कल्याण विभाग ने भी अपना हक जता साइन बोर्ड गाड़ दिया है। खास बात है कि विभाग ने विश्राम गृह निर्माण की तैयारी भी शुरू कर दी है। बड़कोट पुरानी तहसील के पास राजस्व विभाग का दो कमरों वाला भवन कई वर्षों से खाली था। पांच माह पहले पुलिस ने इस भवन की मरम्मत की…

Read More

आशाओं का मासिक मानदेय तय करें सरकार

उत्तरकाशी। आशा कार्यकत्रियों ने सरकार से मासिक मानदेय तय करने की मांग की है। उन्होंने ऐसा न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। शनिवार को कालीकमली धर्मशाला में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि आशा कार्यकत्री दस वर्षों से जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में सेवाएं दे रही हैं, लेकिन अब तक सरकार ने उनका मानदेय निश्चित नहीं किया है। जिससे उन्हें आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है। बैठक में महावीर प्रसाद भट्ट ने कहा कि यदि आशाओं का मासिक मानदेय दस हजार रुपये तय नहीं किया गया…

Read More

सुगम-दुर्गम के निर्धारण में विसंगति पर आक्रोश

अल्मोड़ा। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की यहां हुई बैठक में स्कूलों के सुगम और दुर्गम क्षेत्र निर्धारण में व्याप्त विसंगति पर आक्रोश जताया गया। वक्ताओं ने कहा कि एक ही स्थान पर स्थित प्राथमिक और इंटर कालेजों को अलग-अलग श्रेणी में वर्गीकृत करना न्याय संगत नहीं है। इसके खिलाफ महासंघ प्रदेशव्यापी आंदोलन करेगा। महासंघ के पूर्व माध्यमिक संवर्ग के जिला महामंत्री राम चंद्र सिंह रौतेला ने कहा कि जिले में स्कूलों के सुगम दुर्गम चिह्नीकरण में व्यापक अनियमितताएं होने से शासन-प्रशासन की मंशा पर प्रश्नचिह्न लग गया है। उन्होंने आरोप लगाया…

Read More

सशक्त राजनीतिक विकल्प के रूप में उभर रही उपपा

अल्मोड़ा। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी की बैठक में वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से पार्टी को मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि उपपा प्रदेश में एक सशक्त राजनीतिक विकल्प के रूप में उभर रही है। पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रताप सिंह ने कहा कि संपूर्ण उत्तराखंड पार्टी को एक मजबूत विकल्प के रूप में देख रहा है। पार्टी सीमित संसाधनों में जनता के बीच पैठ बना रही है। पार्टी नेता सुरेश नौटियाल ने कहा कि उपपा जनता की समस्याओं के लिए लगातार संघर्षरत है और मजबूत राजनीतिक विकल्प के रूप में…

Read More

धर्मगुरुओं के पद के लिए 1162 युवकों ने लगाई दौड़

रानीखेत। सेना में धर्मगुरुओं के पद के लिए 1162 युवकों ने सोमनाथ मैदान में दौड़ लगाई, जिनमें 129 युवक सफल हुए। बाद में उनका शारीरिक परीक्षण किया गया। कल दो मई को एजुकेशन हवलदार पद की भर्ती शुरू होगी। कॉल लेटर के आधार पर हो रही इस भर्ती के लिए संयुक्त मजिस्ट्रेट ने पुलिस, छावनी परिषद को व्यवस्था के लिए सचेत कर दिया है। धर्मगुरुओं के लिए भी कॉल लेटर के आधार पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। इस पद के लिए 12 सौ युवकों को कॉल लेटर भेजे गए…

Read More

ट्रक से सात ड्रम अवैध तारपीन का तेल पकड़ा

द्वाराहाट। पुलिस ने गश्त के दौरान द्वाराहाट-दूनागिरि मार्ग पर एक ट्रक से सात ड्रम अवैध रूप से रखा तारपीन बरामद किया है। तेल को खड़िया के कट्टों के नीचे दबाकर रखा गया था। पुलिस के अनुसार चालक नशे की हालत में था। चालक का मेडिकल कराकर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार पुलिस टीम शनिवार की दोपहर द्वाराहाट-दूनागिरि मार्ग पर गश्त कर रही थी। कुकुछिना की तरफ से आ रहे ट्रक संख्या यूके 04-सीए-1800 पर शक होने पर उसे रोका…

Read More

समर्पण को जीवन का आधार बनाकर आगे बढ़ें

रानीखेत। ताड़ीखेत विकासखंड के मवड़ा गांव में युवा योग शिविर शुरू हो गया है। पंजाब से आए सूर्य क्रिया विशेषज्ञ स्वामी सुपेंदु पुरी महाराज ने पहले दिन युवाओं को संजीवनी क्रिया का अभ्यास कराया। उन्होंने कहा कि संजीवनी क्रिया से मनुष्य के मस्तिष्क का विकास होता है। युवाओं के लिए यह क्रिया सटीक है। बाद में योग अपनाकर कैसे स्वस्थ रहा जा सकता है पर परिचर्चा भी हुई। समर्पण को जीवन का आधार बनाकर आगे बढ़ने का आह्वान किया गया। मवड़ा ग्राम विकास समिति के तत्वावधान में मवड़ा गांव में…

Read More

नंदा राजजात यात्रा की तैयारियां जोरों पर

अल्मोड़ा। नंदा राजजात की तैयारियों को लेकर कुमाऊं नंदा राजजात समिति का दल कुमाऊं के विभिन्न स्थानों का भ्रमण कर लौट आया है। समिति के पदाधिकारी प्रभात कुमार गंगोला ने यहां हुई बैठक में बताया कि दल ने लमगड़ा, देवीधूरा, पाटी, चंपावत, लोहाघाट, पिथौरागढ़, धारचूला, मदकोट, जौलजीवी, मुनस्यारी, थल, बेरीनाग आदि क्षेत्रों में लोगों से संपर्क किया। राजजात यात्रा को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। इन स्थानों पर उपसमितियों का गठन किया गया और क्षेत्रीय लोगों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। संबंधित लोग अपने-अपने क्षेत्रों में जनसंपर्क करेंगे। बैठक…

Read More

टुल्लू पंप चलाने पर कनेक्शन कटेंगे

अल्मोड़ा। नगर के कई मोहल्लों में इन दिनों पेयजल की समस्या चल रही है। कुछ इलाकों में सुबह के समय लोग टुल्लू पंप का इस्तेमाल कर रहे हैं जिससे पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो रही है। इधर जल संस्थान के अधिशासी अभियंता ने कहा है कि जून में टुल्लू पंप का प्रयोग करने और सिंचाई करने पर कनेक्शन काट दिए जाएंगे। इसके लिए सोमवार से छापेमारी की जाएगी। अल्मोड़ा नगर के खत्याड़ी, चंपानौला, डोबानौला आदि इलाकों में पेयजल की समस्या गहरा गई है। इधर माल रोड और कलक्ट्रेट के आसपास के…

Read More

मेरठ का प्रेमी जोड़ा हरिद्वार से पकड़ा

हरिद्वार। मेरठ से भाग कर आए प्रेमी जोड़े को नगर पुलिस ने अपर रोड से पकड़ लिया। नगर पुलिस ने दोनों को मेरठ पुलिस के हवाले कर दिया है। दोनों हरिद्वार में शादी करने के इरादे से आए थे। लेकिन, पैसे खत्म होने पर अपने मकसद में कामयाब नहीं हो पाए। नगर पुलिस ने बताया कि फलवादा, थाना मवाना, मेरठ से बीए प्रथम वर्ष में पढ़ने वाले छात्र-छात्रा घर से भाग कर हरिद्वार आए थे। दोनों 26 मई को घर से निकले थे। दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम…

Read More