अल्मोड़ा। सरकारी व्यवस्था में अफसर कुछ भी अजूबा कर सकते हैं। जैंती आईटीआई भवन के वर्कशॉप वाले हिस्से का काम 20 साल से अधूरा है। तब करीब पांच लाख रुपये और मिल जाते तो वर्कशॉप बनकर तैयार हो जाता। पांच लाख मंजूर नहीं हुए और भवन आज तक अधूरा है। लोक निर्माण विभाग के अफसर 20 सालों से इस अधूरे ढांचे की रखवाली पूरी मुस्तैदी से करवा रहे हैं। यहां करीब दो दशक से लगातार तीन चौकीदार तैनात हैं। अनुमान है कि आज तक इनके वेतन में ही करीब एक…
Read MoreCategory: Uttarakhand
गोविंदपुर की समस्याएं हल नहीं होने पर रोष
अल्मोड़ा। उद्योग व्यापार मंडल गोविंदपुर ने कस्बे की मूलभूत समस्याओं का समाधान नहीं होने पर रोष व्यक्त किया है। संगठन का कहना है कि इस संबंध में पूर्व में जिलाधिकारी और सीएमओ को ज्ञापन दिया गया था, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई है। संगठन के अध्यक्ष कैलाश चंद्र तिवारी, दिनेश सिंह बोरा, दर्शन सिंह भंडारी ने कहा है कि कस्बे की पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य आदि समस्याओं को लेकर पूर्व में मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया था। गत माह जिलाधिकारी और सीएमओ को भी ज्ञापन दिए गए थे, लेकिन आज तक कोई…
Read Moreनंदा राजजात यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी कर लें
अल्मोड़ा। जिलाधिकारी अक्षत गुप्ता ने लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड को नंदा राजजात यात्रा के प्रथम पड़ाव मालगांव में प्रस्तावित पुल का निर्माण आगामी 15 अगस्त तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि किसी कारण से कार्य समय से पूर्ण नहीं होता है तो वैकल्पिक व्यवस्था के लिए अभी से कार्ययोजना तैयार कर ली जाए। नंदा राजजात यात्रा की तैयारी को लेकर हुई बैठक में उन्होंने बताया कि माला में पुल निर्माण के लिए शासन से 74.70 लाख रुपये का बजट स्वीकृत हो गया है। उन्होंने बताया…
Read Moreगीता मौसी का तीसरा पति खोलेगा राज
हरिद्वार। दिल्ली में सेक्स रैकेट चलाने वाली गीता मौसी पर जैसे-जैसे पुलिस शिकंजा कसती जा रही है वैसे नए राज सामने आ रहे हैं। तीन शादी करने वाली गीता पहले पति की मौत के बाद ही दिल्ली में जिस्मफरोशी के धंधे में उतर गई थी। तीसरे पति के साथ धंधा आगे बढ़ाया। अब पुलिस जिस्मफरोशी गिरोह के इस मुख्य सूत्रधार की तलाश में दबिश दे रही है। सोमवार को रानीपुर पुलिस ने झारखंड की युवती के साथ बलात्कार की घटना का खुलासा करते हुए जिस्मफरोशी कराने वाले गिरोह की सरगना…
Read Moreखनन माफिया का सूचना तंत्र तोड़ने का निकाला तोड़
हरिद्वार। क्षेत्र में खनन रोकने के लिए नव नियुक्त एसडीएम ने एक तोड़ निकाला है। छापेमारने वाली टीम को सूचना सिर्फ रवानगी से पहले ही दी जाएगी। इतना ही नहीं किसी क्षेत्र के लिए कोई टीम फिक्स नहीं की जाएगी। साथ ही खनन की सूचना पर टीम में शामिल सदस्यों के लिए खनन पकड़ना भी जरूरी कर दिया है। मंगलवार को एसडीएम डीपी सिंह ने तहसील सभागार में अधीनस्थों की बैठक में कहा कि किसी भी सूरत में तहसील क्षेत्र में खनन नहीं होने दिया जाएगा। गठित टीमों का कोई…
Read Moreबाबा ने फिर किया मोदी को प्रोजेक्ट
हरिद्वार। बाबा रामदेव ने चार जून को एक बार फिर गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद के लिए प्रोजेक्ट कर संदेश दिया है कि किस्सा कुर्सी का अब पूरे एक वर्ष तक चलता रहेगा। बाबा एक लाख किलोमीटर की यात्रा कर मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए काम करेंगे। इन्हें यकीन है भाजपा मोदी को प्रधानमंत्री पद का प्रत्याशी घोषित करती है तो पार्टी 300 से अधिक सीटें जीतेगी। बाबा का मोदी प्रेम चार जून को फिर सामने आ गया। इस चुनावी वर्ष को जागृति और संकल्प वर्ष…
Read Moreगरजती रही जेसीबी, बेखबर रही पुलिस
रुड़की/भगवानपुर। पुलिस-प्रशासन की छापेमारी के बाद भी घाड़ क्षेत्र की नदियों में चोरी छिपे रात के समय खनन किया जा रहा है। राजाजी पार्क की चीलावाली रेंज से निकलने वाली लालौ नदी में सोमवार रात को जेसीबी से खनन कर ट्रैक्टर ट्रालियों से ठिकानों तक पहुंचाया गया। ग्रामीणों की ओर से सूचना देने के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। वहीं, पुलिस-प्रशासन किसी तरह की शिकायत और खनन से इनकार कर रहा है। जानकारी के अनुसार, सोमवार रात को राजाजी नेशनल पार्क की चीलावाली रेंज से आने वाली लालौ…
Read Moreअवैध निर्माण के आरोपी बाबा को जमानत
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ सेंचुरी एरिया के अंतर्गत कालीशिला में अवैध निर्माण करने के आरोपी नेपाली बाबा को जिला और सत्र न्यायालय से जमानत मिल गई है। मामला 2012 से चल रहा था। गत वर्ष जून/जुलाई माह में केदारनाथ वन प्रभाग की टीम ने कालीशिला में धर्मशाला सील करने के साथ ही कच्चे झोपड़े हटा दिए थे। साथ ही विभाग की ओर से अतिक्रमण करने वालों को नोटिस भेजे गए। लेकिन धर्मशाला बनाने वाले बाबा बरखा गिरी (86) ने नोटिस देने के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया। वन विभाग ने 30 जून 2012…
Read Moreप्राइवेट स्कूल की छात्राओं को भी मिलेगी एफडी
रुद्रप्रयाग। सरकारी योजनाओं से वंचित गैर सरकारी (प्राइवेट) विद्यालयों में पढ़ने वाली बीपीएल परिवार की बालिकाओं को निराश होने की जरूरत नहीं है। अब उनको भी सरकारी स्कूलों की तर्ज पर सरकार की ओर से प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। कृषि मंत्री हरक सिंह रावत ने बताया कि इसके लिए मुख्यमंत्री ने भी हामी भर ली है। जल्द इसका शासनादेश जारी हो जाएगा। मौजूदा समय में सिर्फ सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाली छात्राओं को सरकार की ओर से आर्थिक मदद दी जाती है। इन दिनों शिक्षा विभाग के माध्यम से मुख्यमंत्री…
Read Moreपंचायत चुनाव के लिए परिसीमन प्रक्रिया शुरू
रुद्रप्रयाग। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर जिले में परिसीमन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके तहत 10 जून तक परिसीमन प्रस्ताव बनाए जाएंगे। परिसीमन प्रक्रिया 24 जून तक संपादित की जाएगी। जिला पंचायत राज अधिकारी कपिल पांडे ने बताया कि 10 जून तक परिसीमन प्रस्तावों की तैयारी, 11 को प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रो की सूची का प्रकाशन, 12 से 17 जून तक प्रस्तावों पर आपत्तियों का आमंत्रण, 18 से 22 तक आपतियो का निस्तारण, सूची का अंतिम प्रकाशन 23 जून और 24 जून को प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रो की सूची निदेशालय को…
Read More