जल पुलिस को दिया राफ्टिंग का प्रशिक्षण

गोपेश्वर। आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से सोमवार को जनपद की जल पुलिस को राफ्टिंग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। चार दिनों तक चलने वाले प्रशिक्षक के पहले दिन पीजी कालेज गोपेश्वर में जल पुलिस जवानों को नदी में होने वाली वाहन दुर्घटना में तत्काल राहत और बचाव का प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही अलकनंदा, नंदाकिनी और पिंडर नदियों में राफ्टिंग का प्रशिक्षण भी दिया। राफ्टिंग प्रशिक्षण में नदी आरपार करना, नदी में डूबे व्यक्ति को निकालना का प्रशिक्षण दिया गया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी ने…

Read More

पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ धरना

बागेश्वर। घटबगड़ क्षेत्र से चोरी के जुर्म में चार बच्चों को गिरफ्तार कर बाल संरक्षण गृह भेजे जाने की कार्रवाई का स्थानीय लोगों ने विरोध किया है। बच्चों के परिजनों और अन्य लोगों ने यहां तहसील कार्यालय पर पुलिस कार्रवाई के खिलाफ धरना दिया। कैमरा और नकदी चुराने के जुर्म में घटबगड़ के चार बच्चों को पुलिस ने हिरासत में लेकर अदालत में पेश किया। यहां से उन्हें अल्मोड़ा बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक इन बच्चों के पास से चोरी का सामान भी बरामद हो…

Read More

पोलिंग की महिलाओं ने मुख्यालय मे किया प्रदर्शन

बागेश्वर। सिंचाई नहर, पैदल मार्ग, पुल और पेयजल की समस्या से जूझ रहे पोलिंग के ग्रामीणों के सब्र का बांध टूट गया। गुस्साई महिलाओं ने जिला मुख्यालय पर नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में शीघ्र समस्याओं का समाधान नहीं होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी गई। बसंती कपकोटी के नेतृत्व में द हंगर प्रोजेक्ट ग्रामीण उत्थान समिति कपकोट के बैनर तले पोलिंग की महिलाएं नारेबाजी करती हुईं कलेक्ट्रेट पहुंचीं। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि पोलिंग गांव में शत-प्रतिशत अनुसूचित जाति के लोग…

Read More

उपेक्षा और पिछड़ेपन से रू-ब-रू हुए सांसद, विधायक

कपकोट/बागेश्वर। सांसद प्रदीप टम्टा और विधायक ललित फर्स्वाण 29 मई को उच्च हिमालयी क्षेत्र के पैदल भ्रमण पर निकले थे। छह दिनों की पैदल यात्रा के दौरान वह विकास की दयनीय हालत और लोगों की तकलीफों से रू-ब-रू हुए। सोमवार की रात बाछम में उन्होंने सभा की। चौड़ा स्थल, डौला, कुंवारी, किलपारा, समडर, बोर बलड़ा, भराकांडे, बदियाकोट, सोराग, खाती होते हुए मंगलवार को रात लगभग 12 बजे सांसद और विधायक बाछम पहुुचे। यहां मध्यरात्रि तक लोग उनके इंतजार में खडे़ थे। यहां आधी रात को ही सभा हुई। इस दौरान…

Read More

असंतुलित पर्यावरण पृथ्वी के लिए खतरा : मीणा

कपकोट। स्पर्श गंगा बोर्ड के तत्वावधान में यहां विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर गोष्ठी और जागरूकता रैली निकाली गई। मुख्य अतिथि प्रभागीय वनाधिकारी डीएस मीणा ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि असंतुलित पर्यावरण के चलते आज पृथ्वी को खतरा हो गया है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधों का रोपण करने की अपील की। जवाहर लाल नेहरू इंटर कालेज शामा में डीएफओ डीएस मीणा ने कहा कि कम वर्षा और अधिक गर्मी से जंगल सूखते जा रहे…

Read More

अधिकारी ज्यादा फरियादी कम

कोटद्वार/लैंसडौन। क्षेत्र में तहसील दिवस पर फरियादी अपनी शिकायतें लेकर तहसीलों में पहुंचे। इस दौरान अधिकतर शिकायतें मौके पर ही निस्तारित कर दी गई बाकी में कार्रवाई के आदेश दिए गए। सभी जगह स्थिति यह रही कि अधिकारी ज्यादा पहुंचे और फरियादियों की संख्या कम रही। यमकेश्वर में तो केवल एक फरियादी आया। लैसडौंन में जिलाधिकारी चंद्रेश कुमार समस्याएं सुनने को खुद ही मौजूद रहे। लैंसडौन में कुल 27 शिकायतें आई जबकि विभिन्न विभागों के 86 अधिकारी पहुंचे हुए थे। सभी समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी…

Read More

गढ़वाल केंद्रीय विवि में होगी 60 असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति

श्रीनगर। यूजीसी रेगुलेशन 2009 के अधीन हाईकोर्ट में दायर याचिका के खारिज होने के बाद अब एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विवि में करीब 60 असिस्टेंट प्रोफेसर इसी सप्ताह नियुक्ति ले लेंगे। विवि प्रशासन ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रेषित कर दिए हैं। गढ़वाल विवि के स्कूल ऑफ मैनेजमेंट, स्कूल ऑफ साइंस, स्कूल ऑफ लाइफ साइंस, स्कूल ऑफ अर्थ साइंस, स्कूल ऑफ लैंग्वेज तथा स्कूल ऑफ सोशल साइंस के लिए प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर तथा असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर नियुक्तियाें के लिए वर्ष 2011 में विज्ञप्ति जारी की गई थी।…

Read More

हादसे के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

दुगड्डा। पहाणी क्षेत्र में थोड़ी सी चूक गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती हैं। इस तरह से कई बार दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। लेकिन प्रशासन इस ओर पूरी तरह से आंखे मूंदे बैठा रहता है। यहां तक की कोई बड़ा हादसा होने के बाद भी विभाग हरकत में नहीं आता है। सोमवार को कोटद्वार-दुगड्डा मार्ग पर दुर्गा देवी के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। जिसमे तीन लोगों की मौत हो गई थी और एक गंभीर रूप से घायल हो गया था। इसके बाद भी पुलिस प्रशासन जागा…

Read More

विज्ञान विषय नहीं मिलने से अभिभावक नाराज

पिथौरागढ़। डॉन बास्को पब्लिक स्कूल में इंटर में विज्ञान विषय नहीं मिलने से अभिभावकों में नाराजगी है। इनमें से कई अभिभावकों ने स्कूल में जाकर विद्यालय प्रबंधन के सम्मुख विरोध जताया। इस संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा गया है। अभिभावकों का आरोप है कि विद्यालय ने हाईस्कूल के 103 छात्रों में से मात्र 45 को ही 11वीं में विज्ञान विषय में प्रवेश दिया है। इससे शेष बच्चों को दाखिले की समस्या पैदा हो रही है। अभिभावकों ने प्रशासन से भी विद्यालय प्रबंधन को सभी छात्रों को प्रवेश दिलाने…

Read More

वन भूमि हस्तांतरण के मामले लंबित रहे तो कड़ी कार्रवाई

पिथौरागढ़। जिलाधिकारी डा. नीरज खैरवाल ने स्वीकृत विकास कार्यों में वन भूमि के हस्तांतरण के मामले प्रभागीय वनाधिकारी, उप जिलाधिकारी स्वयं उनके (जिलाधिकारी) कार्यालय में लंबित रहने पर कड़ी कार्रवाई अमल में लाने की चेतावनी दी है। मंगलवार को विकासखंड सभागार में वन भूमि हस्तांतरण से संबंधित मामलों की समीक्षा करते हुए डीएम ने अधिकारियों को भारत सरकार, लखनऊ, देहरादून नोडल और जिला स्तर पर लंबित वन भूमि के प्रकरणों की सूची प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने 20 दिन के भीतर स्वीकृत सड़कों के वन भूमि के प्रकरणों पर…

Read More