चंपावत। ग्राम पंचायत विकास अधिकारी सीधी भर्ती परीक्षा में दूसरी बार संशोधित परीक्षाफल में भी अनियमितता के मामले प्रकाश में आने लगे हैं। जिले में भी दूसरी बार घोषित संशोधित परीक्षा परिणाम में 31 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। लेकिन पूर्व में सफल घोषित किए गए एक अभ्यर्थी ने संशोधित परीक्षाफल में अनियमितता बरतने का आरोप लगाया है। अभ्यर्थी भवान सिंह पुत्र टीका सिंह ओली ने इस संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर परीक्षाफल की जांच किए जाने की मांग उठाई है। अभ्यर्थी भवान सिंह का कहना है…
Read MoreCategory: Uttarakhand
हरियाणा बार्डर पर मृत मिला सैनिक
टनकपुर। असम राइफल्स में तैनात टनकपुर का एक सैनिक हरियाणा में मृत पड़ा मिला। उसकी मौत कैसे हुई इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। सूचना मिलने के बाद परिजन हरियाणा रवाना हो गए हैं। मनिहारगोठ निवासी बहादुर सिंह धरियाल का करीब 35 वर्षीय पुत्र लक्ष्मण सिंह असम राइफल्स में तैनात था। बृहस्पतिवार की रात परिजनों को कोतवाली के माध्यम से उसके हरियाणा के झज्जर बार्डर में मृत मिलने की सूचना प्राप्त हुई है, जिससे परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
Read Moreखटीमा के खिलाड़ियों ने जीते गोल्ड, सिल्वर और ब्रांज
खटीमा। पौड़ी में दो से पांच जून तक आयोजित सब जूनियर बाक्सिंग प्रतियोगिता खटीमा के बच्चों ने भी कई पदक अपने नाम किए। यहां पहुंचने पर खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के 30 किग्रा भार वर्ग में अलक्ष्या पब्लिक स्कूल के रवि कन्याल और 47 किग्रा भार वर्ग में नोजगे पब्लिक स्कूल के तनुज कन्याल ने गोल्ड मेडल जीता। 36 किग्रा में नोजगे के नितेश चौसाली और 52 किग्रा में अलक्ष्या के राहुल कन्याल और 54 किग्रा में शिक्षा भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल के संजय चौसाली ने सिल्वर मेडल…
Read Moreमांगी नौकरी और मिली लाठियां
रुद्रपुर। असाल फैक्ट्री के निलंबित श्रमिकों की बहाली की मांग को लेकर धरने में बैठे 43 श्रमिकों को पुलिस ने लाठियां भांजकर जबरन गिरफ्तार कर लिया। जबकि 55 श्रमिकों ने पुलिस लाइन पहुंचकर समर्थन में गिरफ्तारी दी। श्रमिकों पर हुए बल प्रयोग से करीब आधा दर्जन से अधिक श्रमिक चोटिल हो गए। इससे मौके पर अच्छा खासा हंगामा हो गया। विरोध करने पर हुई धक्का-मुक्की में कई श्रमिकों के कपड़े भी फट गए। बाद में पुलिस सभी गिरफ्तार श्रमिकों को पकड़कर पुलिस लाइन ले आई। जहां से उन्हें शांतिभंग में…
Read Moreग्राम पंचायत विकास अधिकारी परीक्षा में गड़बड़झाला
काशीपुर। ग्राम पंचायत विकास अधिकारी परीक्षा में बड़ी गड़बड़ी पाई गई है। जिन लोगों का पहली सूची में चयन दिखाया गया है। उन्हीं लोगों की संशोधित सूची में से नाम गायब है। ऐसे में पहली सूची के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों को बड़ा झटका लगा है। बीते वर्ष 21 अक्तूबर को ग्राम पंचायत विकास अधिकारी की लिखित परीक्षा संपन्न हुई थी। इसका रिजल्ट 4 फरवरी 2013 को घोषित हुआ। इसमें काशीपुर निवासी त्रिवेंद्र बेलवाल ने जिला अल्मोड़ा से सामान्य (स्पोर्ट्स कोटा) के तहत 72.75 प्रतिशत के साथ परीक्षा पास की।…
Read Moreमेयर समर्थकों ने कांग्रेसी पार्षदों को पीटा
रुद्रपुर। मेयर समर्थक नगर निगम बोर्ड की बैठक में घुस गए। वहां पर उन्होंने जमकर उत्पात मचाया। कांग्रेसी पार्षदों के संग मारपीट की। इससे सदन के भीतर भगदड़ मच गई। कुछ लोगों के बीच बचाव करने पर मामला किसी तरह शांत हुआ। बाद में कांग्रेसी पार्षदों ने मुख्य नगर अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर आपराधिक तत्वों के सदन में प्रवेश कर मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। शुक्रवार को नगर निगम बोर्ड बैठक जैसे शुरू हुई तो क्षेत्रीय विधायक राजकुमार ठुकराल ने मुख्य नगर अधिकारी निधि यादव से…
Read Moreड्राइवर को खंती में फेंक कार ले उड़े बदमाश
सितारगंज। चार बदमाशों ने हल्द्वानी के एक कार चालक को बंधक बनाकर उसकी जमकर पिटाई की और बेहोशी की हालत में सड़क किनारे खंती में फेंककर कार लूट ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल करा परिजनों को घटना की सूचना दी। परिजन उसे बेहोशी की हालत में अपने साथ हल्द्वानी ले गए। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे पुलिस को सिडकुल मार्ग पर बमनपुरी गांव के पास खंती में एक युवक के बेहोशी की हालत में पड़े होने की…
Read Moreसड़क के लिए उजाड़ा, नहीं दिया मुआवजा
उत्तरकाशी। आपदा में तबाह हुए गंगोत्री राजमार्ग पर यातायात बहाली के लिए तीन वर्ष पहले बीआरओ और प्रशासन के झांसे में आए प्रभावितों का धैर्य अब जवाब देने लगा है। बीआरओ द्वारा लाखों की परिसंपत्तियाें पर बुलडोजर चलवाने के बावजूद इन्हें एक धेला भी मुआवजा नहीं दिया। अगस्त 2010 में भटवाड़ी बाजार का बड़ा हिस्सा भूधंसाव की भेंट चढ़ गया था। जिससे 39 घर तथा 42 दुकानों के साथ ही राजमार्ग का करीब 100 मीटर हिस्सा तबाह हुआ था। बीआरओ और प्रशासन ने यहां आठ भवनों पर बुलडोजर चलवाकर यातायात…
Read Moreफिर सुरक्षा कार्यों का जायजा लेने पहुंचे कमिश्नर
उत्तरकाशी। चार दिनों के भीतर कमिश्नर सुवर्द्धन ने दूसरी बार हेलीकाप्टर से यहां पहुंचकर बाढ़ सुरक्षा कार्यों का जायजा लिया। उनके साथ आए आपदा प्रबंधन सचिव भाष्करानंद जोशी ने मौके पर अधिकारियों को बरसात से पहले बाढ़ सुरक्षा कार्य पूरे करने के निर्देश दिए। बरसात का सीजन सिर पर आने से जहां तटवर्ती आबादी भविष्य के खतरों को लेकर चिंतित है, वहीं शासन-प्रशासन भी मुस्तैद नजर आ रहा है। अभी चार जून को आपदा प्रभावित क्षेत्र में बाढ़ सुरक्षा कार्यों का जायजा लेकर लौटे मंडलायुक्त ने शुक्रवार को फिर यहां…
Read Moreहाथों में गैंती, फावड़े लेकर बच्चे कर रहे श्रमदान
उत्तरकाशी। देश-विदेश के प्रतिष्ठित स्कूलों के बच्चे आजकल उत्तरकाशी के गणेशपुर गांव में श्रमदान कर सामुदायिक विकास में सहभागिता की मिसाल कायम कर रहे हैं। दस दिवसीय शिविर में इन स्कूली बच्चों ने यहां बच्चों के खेल मैदान का समतलीकरण, सुरक्षा दीवार, नाली और शौचालय निर्माण का लक्ष्य तय किया है। राउंड स्क्वायर नेटवर्क से जुड़े देश भर के कई ख्यातिलब्ध स्कूलों के 65 बच्चे छुट्टियों में उत्तरकाशी पहुंचे हैं। यहां वे दयारा, हर्षिल जैसे पर्यटक स्थलों की सैर के साथ ही सामुदायिक विकास कार्यों में सहभागिता का पाठ भी…
Read More