देहरादून। रेलवे स्टेशन से मसूरी समेत दून के पर्यटक स्थलों के लिए अब टैक्सियां नहीं मिल सकेंगी। हाईकोर्ट के आदेश के बाद रेलवे प्रशासन ने टैक्सियों को यहां से हटाने की पूरी तैयारी कर ली है। टैक्सी स्टैंड लंबे समय से रेलवे की भूमि पर चलाया जा रहा था। इसे हटाने को लेकर रेलवे ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। शुक्रवार को स्टेशन प्रशासन ने टैक्सी एसोसिएशन के साथ बैठक कर आदेश की जानकारी दी। एसोसिएशन को इस बाबत नोटिस भी दे दिया गया है। हालांकि, रेलवे अधिकारी इस…
Read MoreCategory: Uttarakhand
बैंक प्रबंधक के घर चोरी
देहरादून। बसंत विहार क्षेत्र में चोरों ने बृहस्पतिवार को सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के प्रबंधक के घर को निशाना बनाया। देर रात चोर घर को खंगाल रहे थे, तभी परिजनों की नींद खुल गई। शोर मचाने पर चोर सामान लेकर मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली। बताया गया कि इससे पहले चोरों ने दो अन्य घरों में भी चोरी का प्रयास किया था। जीएमएस रोड में वाडिया इंस्टीट्यूट के सामने मोहित नगर कॉलोनी है। यहां पर सेंट्रल बैंक…
Read Moreनहीं चलेगी ‘मनमानी की पाठशाला’
देहरादून के सीबीएसई और सीआईएससीई से जुड़े 30 स्कूलों की मान्यता पर संकट गहरा गया है। शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम का पालन न करने वाले इन स्कूलों को आगामी मंगलवार तक आरटीई के तहत नव मान्यता के लिए कहा गया है। ऐसा न होने पर बुधवार को इनकी मान्यता रद्द कर दी जाएगी। स्कूलों से ऐसी स्थिति में बच्चों को दूसरे स्कूलों में शिफ्ट किया जाएगा। स्कूलों से उनके यहां पढ़ने वाले बच्चों की सूची भी इस बाबत उपलब्ध कराने को कहा गया है। इस संबंध में मुख्य शिक्षा…
Read Moreगुच्चुपानी में फंसे 70 पर्यटक
गुच्चुपानी पिकनिक स्पॉट में अचानक जल स्तर बढ़ने से 70 से ज्यादा पर्यटक नदी के बीच बने अस्थाई टापू में फंस गए। पुलिस और स्थानीय लोगों ने भारी मशक्कत के बाद उन्हें सकुशल बाहर निकाला। इस दौरान पर्यटकों के चेहरे पर खौफ था। कई गहरे सदमे में भी थे। एसएसपी ने पुलिस टीम को ढाई हजार नगद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देने की घोषण की। शुक्रवार शाम साढ़े पांच बजे अनारवाला स्थित गुच्चुपानी में सैकड़ों की तादाद में पर्यटक गर्मी से बचने के लिए रोबर्स केव जल क्रीड़ा का लुत्फ…
Read Moreगलती करे कोई और भुगत कोई
चंबा(टिहरी)। गलती करे कोई और भुगते कोई। यह जुमला स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सटीक बैठता है। मामला है प्रखंड के पलास गांव का। चिकित्सकों ने एक बच्चे की हाथ की हड्डी टूटने पर गलत ढंग से प्लास्टर बांध दिया। अब चिकित्सक परिजनों को आपरेशन की सलाह दे रहे हैं। चंबा प्रखंड के पलास गांव के बुद्धि सिंह राणा का आठ वर्षीय पुत्र रविंद्र राणा घर के आंगन में खेलने के दौरान गिर गया। जिससे उसकी दांये हाथ की हड्डी टूट गई। नरेंद्रनगर अस्पताल में चिकित्सकों ने बच्चे के हाथ…
Read Moreआधार कार्ड बनाने के लिए अव्यवस्थाएं हावी
नैनबाग (टिहरी)। जौनपुर प्रखंड के सरदार सिंह इंटर कालेज में कक्षा नौ, दस और 12 के छात्र-छात्राओं के आधार कार्ड बनाने के दौरान अव्यवस्थाएं हावी रहीं। जिससे छात्र- छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। कार्यदायी संस्था के पास जनरेटर तक की व्यवस्था नहीं थी। नैनबाग इंटर कालेज में जीआइसी श्रीकोट, म्याणी, जखधार और नैनबाग के एससी, एसटी और ओबीसी के कक्षा नौ, 10 और 12 के बच्चों की बायोमैट्रिक कराने के लिए लंबी कतारें लगी हुई है। लेकिन कार्ड बना रही संस्था के पास कंप्यूटरों की कमी और लगातार…
Read Moreतहसील पर ग्रामीणों का प्रदर्शन
थराली। सुचारु विद्युत आपूर्ति नहीं होने और लो वोल्टेज की समस्या से गुस्साए ग्वालदम, जलचौरा के ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम के खिलाफ तहसील में जमकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि निगम शिकायत के बाद भी समस्या का निराकरण नहीं कर रहा है। उन्होंने 15 दिन के भीतर विद्युत व्यवस्था में सुधार नहीं होने की स्थिति में दोबारा धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है। बृहस्पतिवार को तहसील पहुंचे ग्रामीणों का कहना था कि पिछले 25 साल से जलचौरा गांव में सही रूप से विद्युतीकरण नहीं हो पाया है। वहीं जिन…
Read Moreजगदीशिला यात्रा का हुआ भव्य स्वागत
कर्णप्रयाग। शुक्रवार को नगर में पहुंचने पर भगवान जगदीशिला यात्रा का नगरवासियों ने भव्य स्वागत किया। यात्रा के साथ चल रहे सूबे के पेयजल एवं शिक्षा मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है। यहां देवी-देवताओं की यात्राओं का इतिहास प्राचीन है। इस मौके पर उन्होंने कर्णप्रयाग में पेयजल समस्या के निस्तारण के लिए ठोस कदम उठाने की बात कही। उन्होंने खड़ीखाण-पंचपुलिया पेयजल लाइन की मरम्मत पर प्रमुखता से बल दिया। इस मौके पर कांग्रेस के जिला प्रवक्ता ईश्वरी प्रसाद मैखुरी ने कर्णप्रयाग में स्वच्छ जल की सफाई…
Read Moreमिलट्री इंटेलीजेंस ने पकड़ी सेटेलाइट फोन की लोकेशन
चंपावत। चार दिन पहले भारतीय सीमा क्षेत्र में प्रतिबंधित थोराया सेटेलाइट फोन का प्रयोग करने वाले संयुक्त राष्ट्र संघ के कर्मचारियों की लोकेशन की जानकारी सबसे पहले मिलट्री इंटेलीजेंस को मिली थी। जिसने तत्काल स्थानीय पुलिस प्रशासन को इस संबंध में एलर्ट कर दिया था। पुलिस के पास सेटेलाइट फोन ट्रेस करने का कोई साधन, उपकरण नहीं होने से पुलिस और अन्य खुफिया एजेंसियों को सेटेलाइट फोन की सही लोकेशन नहीं मिल सकी। जिसके बाद पुन:मिलट्री इंटेलीजेंस की सहायता ली गई और वहां से प्राप्त जानकारी के बाद संयुक्त राष्ट्र…
Read Moreरात में वाहनों के संचालन पर प्रतिबंध
चंपावत। जिला पुलिस ने रात में चलने वाले वाहनों पर सख्ती से प्रतिबंध लगाने का ऐलान किया है। सिर्फ आपात स्थिति में जाने वाले वाहनों को छोड़कर शेष सभी वाहन अब रात के समय आगे नहीं बढ़ने दिए जाएंगे। यदि कोई वाहन चालक मोबाइल फोन पर बात करते हुए गाड़ी चलाते पकड़ा गया तो उसका तत्काल चालान कर दिया जाएगा। शुक्रवार को मासिक अपराध समीक्षा बैठक में पुलिस अधीक्षक केएस नगन्याल ने कहा कि देर रात में वाहनों का संचालन होने की जानकारी मिल रही है, जबकि पहाड़ी मार्गों पर…
Read More