हल्द्वानी। वंश बढ़ाना हो तो बेटी की बलि, शराब की प्यास बुझानी हो तो बेटी की बिक्री, भूख से हारे तो बेटी का सौदा, हवस मिटानी हो तो बेटी पर ही निशाना। गरीबी, नशा और घटिया मानसिकता से घिरते जा रहे समाज में बेटी हर तरफ से खतरे में है। और तो और अब वह घर में भी सुरक्षित नहीं है। यहां तो पिता भी बेटियों के लिए क्रूरता की हद पार कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को पुलिस ने ऐसी ही खतरे में पड़ी हुई एक बेटी बचा लिया। इस…
Read MoreCategory: Uttarakhand
सरई, शाहजहांपुर औैर झांसी को मिली जीत
नैनीताल। जिला क्रीड़ा संघ और जिमखाना क्लब के तत्वावधान में अमर उजाला प्रायोजित 91वीं अखिल भारतीय ट्रेड्स कप हाकी प्रतियोगिता के तहत बृहस्पतिवार को तीन मुकाबले खेले गए जिसमें सरई, शाहजहांपुर और झांसी ने तीज दर्ज की। पहले मैच में सरई ने चैंपियन हॉकी क्लब रामपुर को 5-2 से हराया। मध्यांतर तक सरई 1-0 से आगे थी। 30वें मिनट में हरिंदर ने गोल किया। मध्यांतर बाद रामपुर से 34वें मिनट में नीरज यादव और 37वें मिनट में अशोक सैनी जबकि सरई से 35वें मिनट में अरविन्दर सिंह, 47वें में हरिंदर…
Read Moreनिजी डाक्टर 15 जून को रहेंगे हड़ताल पर
देहरादून। क्लीनिक इस्टेब्लिशमेंट एक्ट 2010 को जनविरोधी, डाक्टर विरोधी और खामियों का पिटारा बताते हुए इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने विरोध तेज कर दिया है। एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डा. आरएन सिंह और सचिव डा. बीवी चौधरी ने गुरुवार को आईएमए ब्लड बैंक में पत्रकारों को बताया कि एक्ट के विरोध में 15 जून को निजी क्षेत्र के डाक्टर हड़ताल पर रहेंगे। इस दिन इमरजेंसी सेवाएं भी बंद रहेंगी। डाक्टरों ने बताया कि अगर क्लीनिकल इस्टेब्लिशमेंट एक्ट लागू हुआ तो चिकित्सीय सेवाएं महंगी हो जाएंगी। प्रदेश में डाक्टरों की वैसे ही…
Read More12 साल में कटे 11 हजार पेड़
राजधानी से हरियाली गायब होती जा रही है। नए पौधे लग तो रहे हैं, लेकिन वह पेड़ नहीं बन पा रहे हैं। खासतौर पर खतरनाक पेड़ों की आड़ में आम और लीची के बागों का सुनियोजित तरीके से सफाया हो रहा है। इसको लेकर जंगलात से लेकर उद्यान महकमे तक पर सवाल खड़ा हो रहा है। तीन माह पहले सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत मांगी गई जानकारी में खुलासा हुआ था कि पिछले 12 साल में 11 हजार से अधिक हरे पेड़ों का दून से सफाया हो चुका है।…
Read Moreआंदोलन की राह पर शिक्षक
देहरादून। तबादलों प्रक्रिया में हो रही गड़बड़ियों और मनमानी से नाराज शिक्षक आंदोलन की राह पर चल पड़े हैं। आंदोलन की रणनीति तय करने के लिए संयोजक मंडल पर बना लिया गया है। गांधी पार्क में हुई राजकीय शिक्षक संघ की बैठक में शिक्षकों ने कहा कि विसंगतियों को दूर किए बगैर तबादले मंजूर नहीं होंगे। शिक्षकों ने स्कूलों के वर्गीकरण के लिए कट ऑफ डेट 21 मई 2013 के बजाए नौ नवंबर 2000 करने की मांग उठाई। शिक्षकों ने कहा कि राज्य गठन के बाद दुर्गम रहे तमाम स्कूल…
Read Moreएडवांस बुकिंग वालों को छोड़ गया कंडक्टर
चारधाम यात्रा के लिए यूपी, दिल्ली और अन्य प्रदेशों से आए श्रद्धालुओं को बदरीनाथ बाबा के दर्शनों को जाते वक्त परेशानी उठानी पड़ी। एडवांस बुकिंग के बावजूद कंडक्टर यात्रियों को छोड़ गया। यात्रियों ने कंडक्टर पर अपनी जेब भरने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। निगम ने कंडक्टर पर कार्रवाई के बजाय यात्रियों का किराया लौटाकर अपना पल्ला झाड़ा। बाबा बदरीनाथ के दर्शनों को जाने के लिए कई जगह से यात्री मंगलवार को ऋषिकेश पहुंचे। बुधवार सुबह यात्रा पर जाने के लिए 34 यात्रियों ने रोडवेज की बस (यूके 07…
Read Moreदून की बेटी का एक और धमाका
आईएससी में देशभर में टॉप करने वाली देहरादून की भुवन्या विजय ने एक और कामयाबी दर्ज की है। पहले क्लैट परीक्षा में 14वीं रैंक हासिल करने वाली भुवन्या का चयन अब आईआईएम इंदौर के पांच वर्षीय इंटिग्रेटिड कोर्स के लिए भी हो गया है। इसका परिणाम बृहस्पतिवार को जारी हुआ। भुवन्या का भी नाम शामिल आईआईएम इंदौर की ओर से इंटिग्रेटिड प्रोग्राम इन मैनेजमेंट(आईपीएम) की प्रवेश परीक्षा अखिल भारतीय स्तर पर 15 मई को आयोजित हुई थी। परीक्षा परिणाम में करीब 500 छात्रों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था।…
Read Moreदिशा सूचक बोर्ड न होने से भटक रहे यात्री
लंबगांव (टिहरी)। चारधाम यात्रा पर आ रहे यात्रियों को लोनिवि की छोटी गलती से भटकना पड़ रहा है। उत्तरकाशी-लंबगांव मार्ग पर दिशा सूचक बोर्ड नहीं लगाए गए हैं। जिससे कई यात्री गलत रूट पर चले जाते हैं। उत्तरकाशी से हर दिन सैकड़ों यात्री लंबगांव होते हुए पीपलडाली और चमियाला से होकर केदारनाथ और बदरीनाथ जाते हैं। मुख्य मार्ग से कई लिंक मार्ग भी जुड़े हैं, जहां दिशा सूचक बोर्ड न होने से वह भटकने को मजबूर हैं। 2004 से मुख्य यात्रा मार्ग बनने के बाद भी लोनिवि दिशा सूचक बोर्ड…
Read Moreदूसरे दिन भी नहीं खुले श्रीदेव सुमन विवि दफ्तर के ताले
चंबा(टिहरी)। श्रीदेव सुमन एफिलिएटिंग विवि में स्थानीय बेरोजगारों की उपेक्षा से क्षुब्ध ग्रामीणों का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। मुख्य गेट पर बैठे ग्रामीणों ने कर्मचारियों को कार्यालय में प्रवेश नहीं करने दिया। जिससे विवि दफ्तर दूसरे दिन भी बंद रहा। श्रीदेव सुमन विवि कार्यालय में दूसरे दिन भी कामकाज ठप रहा। मुख्य गेट पर धरना दे रहे सौंदकोटी और दिखोलगांव के ग्रामीणों ने वीसी के खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी करते हुए स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार देने की मांग की। उन्होंने कहा कि जब तक नियुक्ति प्रक्रिया दोबारा शुरू नहीं…
Read Moreमोबाइल तहसील में बने 175 प्रमाण पत्र
आदिबदरी। तीन दिवसीय ग्राम मैत्री शिविर (मोबाइल तहसील) में विभिन्न प्रकार के 175 प्रमाण पत्र बनाए गए, जबकि अंतिम दिन 39 ग्रामीण बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा वितरित की गई। शिविर में अधिकांश लोगों की समस्याओं का निस्तारण हुआ। बृहस्पतिवार को शिविर के समापन पर गैरसैंण के एसडीएम केएस नेगी ने बताया कि मोबाइल तहसील में मूल निवास के 64, जाति प्रमाण पत्र 12, सामान्य जाति प्रमाण पत्र 48, आय प्रमाण पत्र 17, विधवा पेंशन के 8 और 26 क्रेडिट कार्ड बनाए गए। शिविर में चांदपुर क्षेत्र के दूरस्थ…
Read More