गोपेश्वर। अखिल भारतीय मानवाधिकार समिति के उत्तराखंड प्रभारी हरिकृष्ण किमोठी ने राज्यपाल से भेंट कर उन्हें राज्य की विभिन्न समस्याएं बताई। किमोठी ने कहा कि राज्य में पलायन मुख्य समस्या बन रहा है। बेरोजगारों के हित में राज्य में आउट सोर्सिंग, एनजीओ, रमसा, उपनल जैसी रोजगार नीति छलावा है। इसे तत्काल बंद कर दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य में एक वर्ष में करोड़ों तीर्थयात्री और पर्यटक उमड़ते हैं, लेकिन राज्य की अपनी पर्यटन नीति नहीं बन पाई है। उन्होंने मठ-मंदिरों का सुंदरीकरण कर उन्हें पर्यटन की मुख्य धारा…
Read MoreCategory: Uttarakhand
रक्तदान के लिए आम जनता को किया प्रेरित
गोपेश्वर। विश्व रक्तदाता दिवस (14 जून) के उपलक्ष्य में बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य और खेल विभाग की ओर से संयुक्त रूप से नगर मुख्यालय पर रक्तदान जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। सीएमओ डा. अजीत गैरौला ने कहा कि रक्तदान एक महान कार्य है। इसके लिए हर एक युवा को तत्पर रहना चाहिए। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष संदीप रावत, नवल भट्ट, जिला अस्पताल के अधीक्षक डा. बीके शुक्ला, बीसी डिमरी आदि मौजूद थे।
Read Moreदानपात्र का चोर गिरफ्तार, जेल भेजा
गोपेश्वर। गोविंद धाम घांघरिया में दान पात्र पर हाथ साफ करने वाला चोर बृहस्पतिवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। आरोपी से 55 हजार नगदी, तीन कैमरे और मोबाइल सेट मिले हैं। गत दिनों गोविंद धाम में मौजूद दानपात्र से चोरी हो गई थी। गुरुद्वारा कमेटी ने इसकी सूचना थाना जोशीमठ को दी, जिस पर पुलिस ने गुरुद्वारे में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले तो चोर पकड़े गए। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम मनोज कुमार सोनी पुत्र गोपाल प्रसाद, निवासी 18 न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, जयपुर रोड, अलवर…
Read Moreअल्पवेतनभोगी कर्मियों के उत्पीड़न का आरोप
चंपावत। चतुर्थ वर्गीय राज्य कर्मचारी महासंघ की जिला इकाई ने लोहाघाट और टनकपुर कोषागार के लेखाकारों पर अल्प वेतनभोगी कर्मियों के उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इस संबंध में महासंघ की जिला इकाई के एक शिष्टमंडल ने डीएम दीपेंद्र कुमार चौधरी से मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन सौंपा। महासंघ जिलाध्यक्ष ईश्वरी दत्त गहतोड़ी, महामंत्री प्रेम राम टम्टा के नेतृत्व में महासंघ के विभिन्न घटक संगठनों के पदाधिकारियों ने नए डीएम के समक्ष अपनी विभिन्न समस्याएं रखीं। महासंघ की ओर से दिए गए ज्ञापन में टनकपुर कोषागार के लेखाकर आमोद गंगवार…
Read Moreप्रधानाचार्यों को सौंपी बैंक खाते खोलने की जिम्मेदारी
चंपावत। सभी स्कूलों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसर्फर (डीबीटी) स्कीम के तहत अनुसूचित जाति, जनजाति और ओबीसी छात्र-छात्राओं के आधार कार्ड और कोर बैंकिग सेवा के तहत बैंक खाते खोलने की जिम्मेदारी संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को सौंपी गई है। खंड शिक्षा अधिकारी शौकत अली ने बताया कि चंपावत और टनकपुर तहसील में 22 जून तक छात्र-छात्राओं के आधार कार्ड बनाए जाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि डीबीटी के तहत कक्षा नौ से लेकर 12 तक के सभी एससी-एसटी और ओबीसी छात्र-छात्राओं के आधार कार्ड बनवाए जाने…
Read Moreसुरक्षा एजेंसियों में आपसी तालमेल जरूरी : सीओ
टनकपुर। पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रताप सिंह पांगती ने कहा कि नेपाल बार्डर और क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए सुरक्षा एजेंसियों में आपसी तालमेल जरूरी है। उन्होेंने सुरक्षा एजेंसियों को हर वक्त सतर्क रहने को कहा। सीओ कार्यालय में हुई बैठक में भारत-नेपाल बार्डर पर अपराधिक गतिविधियों की रोकथाम और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने की रणनीति पर विचार-मंथन हुआ। भारत-नेपाल के बीच आवाजाही करने वाले यात्रियों की सदव्यवहार के साथ नियमित रूप से तलाशी लेने, अवैधानिक तरीके से हो रहे कारोबार को रोकने, वन संपदा की सुरक्षा…
Read Moreजनता की फरियाद पर तत्काल अमल के निर्देश
टनकपुर। जिलाधिकारी दीपेंद्र चौधरी ने तहसील का निरीक्षण कर अभिलेखों का अवलोकन किया और लोगों की समस्याएं सुनी। डीएम ने पूर्णागिरि मार्ग में यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बन रहे बाटनागाड़ के हाल भी देखे। उन्होंने एसडीएम, तहसीलदार को जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए तत्काल निस्तारण के निदेश दिए। जिलाधिकारी बुधवार शाम टनकपुर पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले पूर्णागिरि जाकर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मंदिर समिति अध्यक्ष किशन तिवारी और पूर्णागिरि व्यापार मंडल अध्यक्ष भुवन चंद्र पांडेय ने उन्हें धाम की समस्याएं बताईं। डीएम ने…
Read Moreसंदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन से कटा फौजी
काशीपुर। संदिग्ध अवस्था में एक फौजी की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मृतक असम राइफल्स में सिपाही के पद पर तैनात था। रेलवे पुलिस के मुताबिक मृतक फौजी ने आत्महत्या की है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। बुधवार देर रात सैनिक कालोनी निवासी विजय पाल सिंह बिष्ट (35) पुत्र गौरा सिंह की संदिग्धावस्था में चीमा फाटक से कुछ दूरी पर ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। बृहस्पतिवार की सुबह सूचना मिलने पर जीआरपी व स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर…
Read Moreजंगल में घास काटने गए युवक की करंट लगने से मौत
पंतनगर। जंगल में जानवरों के लिए घास काटने गए युवक की करंट लगने से मौत हो गई। युवक को बचाने की कोशिश में एक अन्य युवक भी चोटिल हो गया। संजय कालोनी निवासी एवं टीडीसी के सेवानिवृत्त कर्मचारी रामदुलारे का 21 वर्षीय पुत्र सुशील उर्फ लालू अपने साथियों मंगली सुब्हान और लवकुश के साथ जानवरों के लिए घास काटने पत्थरचट्टा जंगल गया था। साथियों ने बताया कि घास काटते समय सुशील को प्यास लगने लगी। वह पानी पीने के लिए उत्तराखंड सैनिक फार्म की लीज की जमीन पर चल रहे…
Read Moreपुलिस दबिश के खिलाफ धरना
रुद्रपुर। पुलिस दबिश के खिलाफ क्षेत्रीय विधायक समेत भाजपा कार्यकर्ताओं ने एसएसपी दफ्तर पर धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने पुलिस प्रशासन पर कांग्रेस सरकार के दबाव में आकर मुकदमा दर्ज करने का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की भी चेतावनी दी। गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ता विधायक राजकुमार ठुकराल और किच्छा विधायक राजेश शुक्ला के नेतृत्व में एसएसपी कार्यालय पहुंचे और धरने पर बैठ गए। उनका आरोप था कि कांग्रेसियों ने सत्ता में होने का फायदा उठाते हुए रामकुमार गुप्ता…
Read More