श्रीनगर। एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विवि के बिड़ला परिसर के एमबीए के दूसरे सेमेस्टर के छात्रों को प्रतिष्ठित बहुराष्ट्रीय कंपनियों से समर ट्रेनिंग का बुलावा आया है। एमबीए के असिस्टेंट प्रोफेसर डा. एसी पांडेय ने बताया कि यह छात्र 5 जून से 31 जुलाई तक रेमंड्स, वोडाफोन, एचसीएल, एचडीएफसी, डाबर आदि प्रतिष्ठित कंपनियों में समर ट्रेनिंग करेंगे। इन छात्रों की परीक्षाएं समर ट्रेनिंग के बाद पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही होंगी।
Read MoreCategory: Uttarakhand
बेस अस्पताल में 24 घंटे मिलेगी वेंटिलेटर की सुविधा
श्रीनगर। बेस अस्पताल में वेंटिलेटर की सुविधा को लेकर कालेज प्रशासन सतर्क हो गया है। अब अस्पताल में 24 घंटे वेंटिलेटर की सुविधा मिलेगी। गत माह 18 मई को बेस अस्पताल में वेंटिलेटर न होने से गर्भवती दीपिका की मौत हो गई थी। इस संबंध में अमर उजाला ने खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी, जिसका संज्ञान लेते हुए कालेज प्रशासन सतर्क हुआ और अस्पताल में डाक्टरों को वेंटिलेटरों का प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए। साथ ही अस्पताल में क्विक रिएक्शन टीम का गठन भी किया। बेस अस्पताल में वर्षों…
Read Moreमुसीबत का पहाड़, हजारों यात्री फंसे
गढ़वाल। गढ़वाल मंडल के विभिन्न हिस्सों में बुधवार की देर रात हुई मूसलाधार बारिश चारधाम यात्रा पर निकले तीर्थयात्रियों के लिए मुसीबत बन गई। गंगोत्री राजमार्ग धरासू बैंड और सैंज मनेरी में भारी मलबा आने से तेरह घंटे अवरुद्ध रहा। इससे 15 हजार से अधिक यात्री बीच में फंसे रहे। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग श्रीकोट और मूल्यागांव में मलबा आने से करीब 11 घंटे बंद रहा। यहां भी हजारों यात्री जाम में फंस गए। गंगोत्री राजमार्ग में बुधवार रात 11 बजे उत्तरकाशी से गंगोत्री की ओर बीस किमी दूर सैंज मनेरी…
Read Moreइंडियन एअर फोर्स बना सिरमौर
पौड़ी। ग्रीष्मोत्सव 2013 के तहत आयोजित अखिल भारतीय फुटबॉल प्रतियोगिता में रेवाड़ी क्लब हरियाणा की टीम को पराजित कर इंडियन एअर फोर्स सिरमौर बनी। कंडोलिया मैदान में आयोजित प्रतियोगिता के फाइनल मैच का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष केशर सिंह नेगी और पुलिस अधीक्षक विमला गुंज्याल ने किया। मुकाबले में इंडियन एअर फोर्स दिल्ली और रेवाड़ी फुटबॉल क्लब के बीच कांटे की टक्कर हुई। निर्धारित समय तक दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकी। अतिरिक्त समय के दूसरे हॉफ के 18वें मिनट पर एअर फोर्स की टीम के धनेश ने एक…
Read Moreफंड का लाभ नहीं उठा रहे पहाड़ के श्रमिक
पिथौरागढ़/धारचूला। सूबे के लघु उद्योग, ग्रामोद्योग मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल ने श्रमिक फंड में शासन के पास करोड़ों रुपया अवशेष होने की जानकारी देते हुए बताया है कि पहाड़ के श्रमिक योजना का लाभ नहीं उठा रहे हैं। मंत्री ने धारचूला में एक सप्ताह में 108 सेवा बहाल करने के निर्देश दिए हैं। मंत्री ने कहा कि 60 साल से अधिक उम्र के श्रमिकों को 500 रुपये प्रतिमाह की सहायता का प्रावधान है। काम करते समय मृत्यु होने पर कामगार के परिजनों को एक लाख रुपये और सामान्य मृत्यु पर…
Read Moreकच्ची शराब की फैक्ट्री चलाते दबोचा
पिथौरागढ़। स्पेशल आपरेशन ग्रुप (एसओजी) की टीम ने जगतड़ क्षेत्र में अवैध रूप से कच्ची शराब बनाने वाली फैक्ट्री को पकड़ा है। मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एसओजी इंचार्ज धर्मवीर सोलंकी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर बुधवार देर रात जगतड़ क्षेत्र में लक्ष्मण राम पुत्र प्रेम राम को उसके घर के पीछे कच्ची शराब की फैक्ट्री चलाते हुए गिरफ्तार किया। अभियुक्त के पास से पांच लीटर कच्ची शराब भी बरामद की गई। इसके अलावा भट्ठी में तैयार हो रही 35 लीटर कच्ची…
Read Moreकच्ची शराब की फैक्ट्री चलाते दबोचा
पिथौरागढ़। स्पेशल आपरेशन ग्रुप (एसओजी) की टीम ने जगतड़ क्षेत्र में अवैध रूप से कच्ची शराब बनाने वाली फैक्ट्री को पकड़ा है। मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एसओजी इंचार्ज धर्मवीर सोलंकी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर बुधवार देर रात जगतड़ क्षेत्र में लक्ष्मण राम पुत्र प्रेम राम को उसके घर के पीछे कच्ची शराब की फैक्ट्री चलाते हुए गिरफ्तार किया। अभियुक्त के पास से पांच लीटर कच्ची शराब भी बरामद की गई। इसके अलावा भट्ठी में तैयार हो रही 35 लीटर कच्ची…
Read Moreकैलास यात्रियों की डीडीहाट में शानदार अगवानी
डीडीहाट। हर-हर महादेव के जयकारों के साथ कैलास-मानसरोवर की यात्रा पर निकला पहला दल आधार शिविर धारचूला पहुंच गया है। डीडीहाट और मिर्थी पहुंचने पर दल का भव्य स्वागत किया गया। 53 सदस्यीय दल में 22 महिलाएं शामिल हैं। यह दल 20 जून को चीन सीमा में प्रवेश करेगा। बृहस्पतिवार को डीडीहाट पर्यटक आवास गृह में पहुंचने पर दल का टीआरसी प्रबंधक षष्टी बल्लभ भट्ट और नगर पंचायत अध्यक्ष कवींद्र शाही के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया। टीम के जनसंपर्क अधिकारी चंदन सिंह भंडारी ने बताया कि दल के…
Read Moreबिजली कर्मियों की हड़ताल से पिसेगी जनता
हल्द्वानी। पावर कारपोरेशन के तीनों निगमों के कर्मचारी सात सूत्रीय मांगों को लेकर आज से प्रदेश भर में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे, जिसका खामियाजा जनता को भुगतना होगा। पहले ही रुद्रपुर प्रकरण में काम बंद हड़ताल के चलते 85 प्रतिशत लोगों के बिल जमा नहीं हो पाए हैं। अब शुक्रवार से प्रस्तावित अनिश्चितकालीन हड़ताल के चलते लोगों को फिर बिल जमा कराने के लिए इंतजार करना पड़ेगा। सूत्रों के मुताबिक देरी से बिल जमा करने पर उपभोक्ताओं को अगले बिलों में अलग से सरचार्ज देना होगा। पावर कारपोरेशन के सहायक…
Read Moreईको सेंसेटिव जोन के खिलाफ क्षेत्रवासियों ने दिया धरना
रामनगर। ईको सेंसेटिव जोन के खिलाफ एकजुट क्षेत्रवासियों ने बृहस्पतिवार को कार्बेट टाइगर रिजर्व मुख्यालय पर धरना दिया। उन्होंने सभी वन मोटर मार्गों के डामरीकरण समेत इन सड़कों पर आम यातायात की बहाली की मांग की। धरनास्थल पर हुई सभा में उक्रांद नेता पीसी जोशी ने बताया कि केंद्र सरकार ने गत वर्ष गोमुख-गंगोत्री क्षेत्र को ईको सेंसेटिव जोन घोषित किया था। इसी दौरान प्रदेश सरकार ने भी गत वर्ष 16 नवंबर को जारी शासनादेश के तहत कार्बेट टाइगर रिजर्व के आंतरिक 46 राजस्व ग्रामों समेत इसकी बाहरी परिधि में…
Read More