अल्मोड़ा। जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में वक्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप द्वारा नाराज विधायकों से दायित्व छोड़ने संबंधी बयान की निंदा की। उन्होंने कहा कि धीरेंद्र प्रताप का बयान गैरजिम्मेदाराना और पार्टी विरोधी है। उन्होंने इस तरह के लोगों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करके पार्टी से निष्कासित करने की मांग की। बैठक में वक्ताओं ने कहा विधायकों द्वारा अपने क्षेत्र के विकास से संबंधित मांगों को लोकतांत्रिक ढंग से उठाने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की बात की जाती है। वहीं दूसरी ओर प्रदेश प्रवक्ता ने दायित्वधारी विधायकों से…
Read MoreCategory: Uttarakhand
सिडकुल में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी
हरिद्वार। सिडकुल स्थित औद्योगिक इकाई में नौकरी दिलाने के नाम पर मेरठ निवासी बीटेक के छात्रों से ठगी कर डाली। छात्रों से दस हजार रुपये लेकर नौकरी दिलाने वाले युवक फरार हो गए। दूसरी ओर कैमरा बेचने के नाम पर भी एक युवक को ईंटे थमा दी। शिकायत पर पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुट गई है। सिडकुल चौकी पुलिस ने बताया कि कंकरखेड़ा मेरठ निवासी मनीष और लोकेश नौकरी की तलाश में बृहस्पतिवार को सिडकुल आए हुए थे। दोनों की कुछ दिन से फोन पर नौकरी के लिए…
Read Moreशादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण
हरिद्वार। शादी का झांसा देकर तलाकशुदा महिला के साथ बलात्कार करने के आरोपी के खिलाफ ज्वालापुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। एक सप्ताह से आरोपी फरार बताया जा रहा है। ज्वालापुर पुलिस ने बताया कि आस मोहम्मद पुत्र जहीर हसन निवासी मैदानियान कुछ समय पहले पथरी निवासी एक महिला को शादी का झांसा देकर अपने घर ले आया था। महिला का तलाक हो चुका था। शादी का झांसा देकर आरोपी महिला के साथ अवैध संबंध बना रहा था। जबकि महिला ने युवक पर शादी का दबाव बनाया तो…
Read Moreजियारत करने आई महिला का हार झपटा
पिरानकलियर। दरगाह में जियारत करती हल्द्वानी निवासी महिला से दिनदहाड़े हार झपट लिया गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी भीड़ का फायदा उठाकर पैदल ही फरार हो गया। हल्द्वानी के कालाढूंगी रोड निवासी समीना बृहस्पतिवार को अपने पति शमीम साथ जियारत करने आई थी। समीना दरगाह में जियारत कर रही थी। इसी बीच एक युवक ने भीड़ का फायदा उठाते हुए उसके गले में पड़ा तीन तोले का सोने का हार झपट लिया। इससे पहले की महिला और आसपास के लोग कुछ समझ पाते, आरोपी पैदल ही वहां…
Read Moreचैक बाउंस के मामले में छह माह का कारावास
रुद्रप्रयाग। सत्र न्यायाधीश आरसी कुकरेती ने बैंक चेक बाउंस होने के मामले में एक स्वर्णकार को छह माह का साधारण कारावास और एक लाख रुपये अर्थदंड वसूलने के निर्देश दिए। न्यायालय ने अर्थदंड में से 95 हजार रुपये शिकायतकर्ता को देने के आदेश दिए। रुद्रप्रयाग के स्वर्णकार सुनील वर्मा की शिकायत थी कि श्रीनगर निवासी स्वर्णकार शैलेंद्र जैन ने दिसंबर 2007 में उससे एक लाख रुपये मांगे थे। उधार की अदायगी के लिए जैन ने मई 2008 में 80 हजार रुपये का चेक दिया। जब चेक बैंक में जमा किया…
Read Moreदुकान के ताले तोड़ नकदी उड़ाई
जखोली। चौकी सुमाड़ी अंतर्गत मयाली स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने चौदह हजार रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर लिया। घटना बुधवार मध्य रात्रि लगभग एक बजे की है। दुकान मालिक दुर्गेश तिवारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को जब वह दुकान पर पहुंचा तो शटर और दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। अंदर गया तो पता चला कैश काउंटर से 14500 रुपये की नकदी गायब है। दुकान प्रभारी ने मामले की चौकी में तहरीर देते हुए चोरों को पकड़ने की मांग की है। वहीं…
Read Moreकेदारनाथ विकास प्राधिकरण गठन का होगा विरोध
ऊखीमठ/रुद्रप्रयाग। केदारघाटी में केदारनाथ विकास प्राधिकरण गठन का कांग्रेस कार्यकर्ता पुरजोर विरोध करेंगे। ऊखीमठ कांग्रेस कमेटी की बैठक में उक्त निर्णय लिया गया। ब्लाक स्तर पर विकास कार्यों की समीक्षा, निगरानी के लिए अनुश्रवण एवं निगरानी समिति का भी गठन किया गया। ब्लाक कांग्रेस कमेटी की बैठक ब्लाक अध्यक्ष कुब्जा धर्म्वाण की अध्यक्षता में हुई। वक्ताओं ने पार्टी से निष्कासित पदाधिकारियो की ओर से पदों का अभी भी दुरुपयोग करने पर आपत्ति जताई। केदारनाथ यात्रा व्यवस्था पर चर्चा के दौरान सभी ने एक स्वर में जनहित को देखते हुए केदारनाथ…
Read Moreसंवेदनशील स्थलों को चिह्नित कर लें विभाग
बागेश्वर। जिलाधिकारी बीएस मनराल ने अधिकारियों को मानसून में आपदाओं से निपटने के लिए ठोस तैयारियां करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभागों को शीघ्र ही संवेदनशील स्थानों, भवनाें और सभी तरह की संपदाओं को सूचीबद्ध कर लेना चाहिए। आपदाओं से निपटने के लिए सभी तरह के संसाधन जुटाए जाने चाहिए। जिला सभागार में बाढ़ नियंत्रण पर हुई बैठक में जिलाधिकारी ने विभागवार अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नदियों के संवेदनशील और अतिसंवेदनशील तटों को चिह्नित करना सिंचाई विभाग का दायित्व है। उन्होंने जल स्तर नापने…
Read Moreआउट आफ टर्म पदोन्नति मामले में रिपोर्ट मांगी
बागेश्वर। जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक रामेंद्र कुशवाहा ने कपकोट के भराकाने में आउट आफ टर्म पदोन्नति प्राप्त करने के बाद भी वहां शिक्षक के नहीं जाने के मामलेे में उप शिक्षा अधिकारी को जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने रातिरकेठी और बिरूवाबिनौला में कई सालों से अधूरे पड़े निर्माण कार्यों के मामले में भी आख्या भेजने के निर्देश सर्व शिक्षा के सहायक अभियंता को दिए हैं। कपकोट के उप शिक्षा अधिकारी को भेजे पत्र में उन्होंने कहा है कि 10 जून को समीक्षा बैठक में सांसद प्रदीप टम्टा और कपकोट…
Read Moreमांगों की अनदेखी से आशाएं सड़कों पर
बागेश्वर। मांगें पूरी नहीं होने पर आशा वर्कर्स में रोष है। गुस्साई आशाओं ने बृबस्पतिवार को सड़कों पर उतर कर सरकार के प्रति नाराजगी जताई। मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में शीघ्र मांगें नहीं माने जाने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है। उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन की जिला इकाई ने प्रदेश महामंत्री जगत मर्लोलिया के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि केंद्रीय श्रम विभाग के अनुसार प्रत्येक कार्मिक को 13 हजार रुपये मासिक वेतन दिया जाना चाहिए। जिसे बंगाल सरकार ने लागू…
Read More