जन अपेक्षाओं को पूरा करेगी उक्रांद : ऐरी

टनकपुर/बनबसा। उक्रांद के केंद्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने के बाद पहली बार पहुंचे पूर्व विधायक काशी सिंह ऐरी का कार्यकर्ताओं ने बनबसा, टनकपुर और पिथौरागढ़ में स्वागत किया। टनकपुर में वरिष्ठ कार्यकर्ता नैन सिंह देउपा की अध्यक्षता और राज्य आंदोलनकारी परिषद अध्यक्ष रमेश जोशी के संचालन में हुई बैठक में उक्रांद नेता ऐरी ने कार्यकर्ताओं में नया जोश भरने के साथ ही संगठन की मजबूती के लिए एकजुटता से कार्य करने पर बल दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। अलग राज्य बनने…

Read More

सीएम से तू-तू, मैं-मैं और कांग्रेसी खामोश

रुद्रपुर। क्षेत्रीय विधायक अरविंद पांडेय मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा से तू तू-मैं मैं करते रहे। बावजूद इसके जरा-जरा सी बात पर उत्तेजित होकर जवाबी कार्रवाई करने वाले गदरपुर के कांग्रेसी खामोश रहे। इस पर मुख्यमंत्री ने विधायक पांडे को फटकार लगाई। जबकि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक पांडेय और समर्थकों का विरोध करना भी जरूरी नहीं समझा। इसे लोगों ने कांग्रेसियों की आपसी खींचतान का नतीजा बताया है। गदरपुर मंडी समिति प्रांगण में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर कार्यक्रम पूरी तरह से सरकारी था, जो बाद में कांग्रेस पार्टी के कार्यक्रम में तब्दील हो…

Read More

पर्यटन विकास में खर्च होंगे 400 करोड़ : बहुगुणा

रुद्रपुर/गदरपुर। भारी हंगामे और शोर-शराबे के बीच मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने प्रदेश के विकास की कई घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि राज्य में रोजगार, आर्थिक निवेश और विकास की दृष्टि से पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। राज्य सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गंभीरता से काम कर रही है। बहुगुणा ने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए चार सौ करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। मुख्यमंत्री बहुगुणा शुक्रवार को गदरपुर मंडी समिति परिसर में आयोजित जनता मिलन और बहुउद्देश्यीय शिविर को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि…

Read More

सीएम की सभा में हंगामा, लाठियां फटकारी

रुद्रपुर। मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा की सभा में खूब हंगामा हुआ। पुलिस ने भी लाठियां फटकारी, जिसके विरोध में भाजपाइयों ने मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उनका पुतला फूंका। तब से पुलिस महकमे की नींद उड़ी हुई है। गदरपुर मंडी परिसर में सरकारी कार्यक्रम बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया था, जिसके कांग्रेस पार्टी का कार्यक्रम में तब्दील हो जाने पर भाजपाई उखड़ गए। गदरपुर विधायक अरविंद पांडेय ने मंच पर ही हंगामा करना शुरू कर दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री बहुगुणा को भी बहुत कुछ खरी-खरी कही। इसके बाद कार्यक्रम का…

Read More

यमुना के कटाव से मंदिर के निचले हिस्से को खतरा

बड़कोट। यमुना नदी में कटाव से यमुनोत्री मंदिर का निचला हिस्सा खतरे की जद में आ गया है। इसकेसाथ ही यमुनोत्री धाम में स्नान घाट एवं सार्वजनिक शौचालय को जोड़ने वाली अस्थायी पुलिया बृहस्पतिवार को यमुना में बह गई। जिससे तीर्थयात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यहां अनियमित विद्युत आपूर्ति की समस्या भी बनी हुई है। तीर्थ पुरोहितों ने प्रशासन से इस संबंध में कार्रवाई की मांग की है। पिछले वर्ष यमुना नदी में आए मलबे को अब तक व्यवस्थित नहीं किया गया है। जिससे तीर्थयात्री जोखिम…

Read More

अवशेष राशि का व्यय सुनिश्चित करें विभाग : डीएम

उत्तरकाशी। डीएम डा.आर.राजेश कुमार ने जिला योजना की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बीते वर्ष की अवशेष धनराशि का उपयोग इसी माह सुनिश्चित करने को कहा। जिला कार्यालय सभागार में हुई समीक्षा बैठक में बताया गया कि बीते वित्तीय वर्ष की जिला योजना में अवमुक्त 50 लाख का बजट खर्च नहीं हो पाया था। डीएम ने संबंधित विभागों को इसी माह में इसका व्यय सुनिश्चित करने को कहा। अर्थ एवं संख्याधिकारी डा.दिनेश बडोनी ने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष की 57.42 करोड़ की जिला योजना में शासन…

Read More

न्यूसारी और धौंतरी का पटवारी निलंबित

उत्तरकाशी। डुंडा प्रखंड के हुल्डियाण में दबंगों द्वारा घर में घुसकर एक परिवार के साथ मारपीट के मामले में कार्रवाई न करने पर डीएम ने दो पटवारियों को निलंबित कर दिया। इस मामले की जांच दूसरे पटवारी को सौंपी जा रही है। हुल्डियाण निवासी महादेव सिंह ने गांव के कुछ लोगों पर 6 मई को घर में घुसकर परिवार के साथ मारपीट कर बेघर करने का आरोप लगाया था। पटवारी द्वारा मामला दर्ज न करने पर उन्होंने न्यायालय में गुहार लगाई। तब जाकर 16 मई को आरोपियों के खिलाफ मुकदमा…

Read More

विजिलेंस का छापा, बिजली चोरी करते तीन पकड़े

अल्मोड़ा। बिजली विभाग की देहरादून से आई विजिलेंस टीम ने नगर में कई स्थानों पर छापे मारे। इस टीम ने नगर में तीन लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ लिया। विद्युत विभाग ने तीनों लोगों के खिलाफ पुलिस में विद्युत अधिनियम की धारा 135 के तहत एफआईआर दर्ज करा दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बिजली चोरी करने के आरोप में चंपानौला निवासी कामिनी कश्यप पुत्री अंबा नाथ, लाला बाजार निवासी राजेश कुमार अग्रवाल पुत्र कन्हैया लाल अग्रवाल, नियाजगंज निवासी तनवीर आलम पुत्र मजमा तुल्ला को विजिलेंस टीम…

Read More

आपदा से निपटने को अधिकारी रहें सतर्क

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी अक्षत गुप्ता ने बरसात के मौसम में संभावित दैवीय आपदा से निपटने के लिए सभी अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि आपदा की घटना की जानकारी जिला और तहसीलों में स्थित आपदा कंट्रोल रूम में तत्काल दें। कंट्रोल रूम चौबीसों घंटे काम करेंगे। संबंधित अधिकारी आपदा से निपटने के लिए बनाई गई कार्ययोजना, कर्मिकों की तैनाती, मोबाइल नंबर तीन दिन के भीतर उपलब्ध कराएं। डीएम ने बताया कि जिला मुख्यालय में आपदा नियंत्रण कक्ष की स्थापना कर दी गई है। कंट्रोल रूम का…

Read More

आनसिंह और जगदीश बैठे अनशन पर

बागेश्वर। पांच सूत्रीय मांगों को लेकर पुंगरघाटी संघर्ष समिति के बैनर तले ग्रामीणों का क्रमिक अनशन आज पांचवें दिन भी जारी रहा। आज सूबेदार आनसिंह कालाकोटी और हवलदार जगदीश सिंह कालाकोटी क्रमिक अनशन पर बैठे। सभा में जनप्रतिनिधियों पर उपेक्षा का आरोप लगाया गया। आंदोलन स्थल दोफाड़ स्टेशन में हुई सभा में वक्ताओं का कहना है कि क्षेत्रीय विधायक उच्च हिमालयी क्षेत्र में 10 दिन रहे। इसके अलावा चंपावत जिले में भी दौरा कर चुके हैं, लेकिन उन्हें आंदोलन स्थल पर पहुंचने का समय नहीं मिल रहा है। वह अपनी…

Read More