ब्लांइड क्रिकेटर्स का जलवा

दून स्कूल में चल रहे ‘फर्स्ट इंटर जोनल क्रिकेट टूर्नामेंट फॉर द ब्लाइंड’ में ब्लाइंड क्रिकेटर्स का क्रिकेट के प्रति जज्बा और जलवा नजर आ रहा है। शनिवार को टूर्नामेंट में दो रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। चार टीमों में विभाजित किए गए इस ट्वंटी-20 टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में इंडिया ब्लू और इंडिया येलो के खिलाड़ी आमने-सामने थे। इंडिया ब्लू ने टास जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। इंडिया येलो के खिलाड़ियों ने निर्धारित ओवरों में 138 रन बनाए। पहले ही जीत दर्ज कर ली लक्ष्य का पीछा करने…

Read More

मंत्री जी, गंगी में आठ वर्षों से नहीं हैं शिक्षक

इन दिनों विकास को लेकर विधायकों की नाराजगी से सियासत गरम है। गैरकांग्रेसी मंत्रियों में भी उहापोह की स्थिति है। सबकी नजर बदलते घटनाक्रम पर लगी है। इस सबके बीच शिक्षा और पेयजल मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी की जगदीशिला डोली यात्रा अंतिम चरण में है। वह शनिवार को अपने पैतृक विकासखंड की यात्रा पर होंगे। उम्मीद की जाती है कि मंत्री अपने क्षेत्र पर विशेष कृपा रखते हैं। जाहिर है कि अफसर भी विभागीय मंत्री के क्षेत्र के लिए हटकर भी काम करते हैं। बावजूद इसके मंत्री प्रसाद नैथानी के…

Read More

विश्व बैंक की टीम ने परखी स्वजल की योजनाएं

नई टिहरी। विश्व बैंक की टीम ने स्वजल परियोजना के सहयोग से थौलधार के तिवाड़गांव और जौनपुर के घेना-तुनेटा में बनाई गई पेयजल योजना का निरीक्षण किया। विश्व बैंक की टीम ने तिवाड़ गांव का दौराकर पेयजल योजना का स्थलीय निरीक्षण कर स्टैंड पोस्ट, पेयजल लाइन के निर्माण में प्रयोग सामग्री सहित अन्य चीजों को परखा। उन्होंने ग्रामीणों से नियमित आपूर्ति, सामुदायिक सहभागिता पर भी चर्चा की। विश्व बैंक के गवर्नेन्स कंसलटेंट पॉल मैक कैर्टनी ने ग्रामीण पेयजल एवं स्वच्छता के लिए चलाई जा रही गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने…

Read More

वीसी की ग्रामीणों से वार्ता का नहीं निकला परिणाम

चंबा(टिहरी)।श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय में स्थानीय बेरोजगारों को नियुक्ति देने की मांग को लेकर ग्रामीणों का धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। इस बीच सौंदकोटी और दिखोलगांव के आंदोलित ग्रामीणों के साथ विवि के कुलपति डा. यूएस रावत की वार्ता का कोई परिणाम नहीं निकल पाया। श्रीदेव सुमन विवि कार्यालय में तीसरे दिन भी कामकाज ठप रहा। मुख्य गेट पर धरना दे रहे सौंदकोटी और दिखोलगांव के ग्रामीणों ने विवि में आउटसोर्सिंग के माध्यम से हो रही नियुक्तियों में स्थानीय बेरोजगारों को वरीयता न देने का आरोप लगाया। उन्होंने विवि में…

Read More

पत्रकारिता- जनसंचार में संवारे भविष्य’

गोपेश्वर। इंदिरा गांधी मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) और इग्नू अध्ययन केंद्र की ओर से युवक-युवतियों को विभिन्न पाठ्यक्रमों का अध्ययन कर भविष्य संवारने के लिए प्रेरित किया गया। गोपेश्वर और जोशीमठ में लगे इग्नू शिविर में क्षेत्रीय निदेशक डॉ. जगदंबा प्रसाद थपलियाल ने कहा कि युवक-युवतियां पत्रकारिता और जनसंचार, ग्राम विकास, पुस्तकालय नेटवर्किंग और ऑटोमेशन, आपदा प्रबंधन में डिप्लोमा लेकर करियर संवार सकते हैं। कहा कि इग्नू विश्वविद्यालय द्वारा राज्य के सभी जनपदों में अध्ययन केंद्र खोले गए हैं। पीजी कॉलेज गोपेश्वर के प्राचार्य डॉ. डीसी नैनवाल ने बताया कि गोपेश्वर…

Read More

मतदाता सूची के खिलाफ कोर्ट जाएगी बदरीश पंडा पंचायत

गोपेश्वर। बदरीनाथ नगर पंचायत की मतदाता सूची की त्रुटियों को सुधारने और इसकी जांच की मांग को लेकर श्री बदरीश पंडा पंचायत ने न्यायालय की शरण में जाने का ऐलान किया है। समिति की ओर से कहा गया कि मतदाता सूची में पंडा पंचायत के कई लोगों के नाम छोड़ दिए गए हैं। शुक्रवार को बदरीनाथ धाम से जिलाधिकारी से मिलने पहुंचे पंडा पंचायत के सदस्यों ने उन्हें एक ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा गया कि बदरीनाथ नगर पंचायत में सिर्फ 740 मतदाताओं को ही शामिल किया गया है, जबकि…

Read More

खनन माफिया ने खोद डाली ट्रांसपोर्ट नगर की भूमि

कर्णप्रयाग। ट्रांसपोर्ट नगर का सपना तो साकार नहीं हो पाया, लेकिन पिछले कुछ सालों से कालेश्वर में हुए अवैध खनन ने यहां की तस्वीर जरूर बिगाड़ दी है। बरसात में यहां खनन से बने गड्ढे हादसों और बीमारियों का कारण बन रहे हैं। वर्ष 1985-86 में जनपद के कालेश्वर में ट्रांसपोर्ट नगर बसाने की कवायद शुरू हुई, इसके लिए कालेश्वर और जयकंडी के ग्रामीणों से न्यूनतम दरों पर 244 नाली जमीन भी खरीदी गई, लेकिन जमीन कर्णप्रयाग से करीब छह किमी दूर होने की वजह से विभागों ने वहां कार्यालय…

Read More

आरएसएस से जुड़ रही है नई पीढ़ी

बनबसा। आरएसएस का कार्य व्यक्ति निर्माण और समाज को संगठित करना है। यह कहना है भारतीय आरएसएस के प्रचार प्रमुख डा. मनमोहन वैद्य का। उन्होंने कहा कि संघ पूर्णतया सामाजिक संस्था है। हिंदुत्व और जनसेवा को नई पीढ़ी बढ़-चढ़कर अंगीकार कर रही है। नेपाल में चले आरएसएस के प्रशिक्षण में मुख्य वक्ता के रूप में प्रतिभाग कर लौटते समय आरएसएस प्रचार प्रमुख ने पत्रकारों से वार्ता में कहा कि संघ हिंदुत्व, राष्ट्र और समाज सेवा की मूल अवधारण से कार्य कर रहा है। युवा बड़ी संख्या में हिंदुत्व और समाज…

Read More

18 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

चंपावत। लोहाघाट में 1496 अतिक्रमणकारी चिह्नित किए गए हैं। अतिक्रमणकारियों ने हालांकि अपनी जमीन के भूमि को फ्रीहोल्ड कराने का आवेदन किया गया था लेकिन उन्होंने अपने कब्जे वाली जमीन पर देवदार के 32 पेड़ सुखा दिए। जिलाधिकारी के निर्देश पर एक साल पहले गठित की गई वन, राजस्व और नगर पंचायत की संयुक्त टीम ने निरीक्षण के बाद शुक्रवार को अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी दीपेंद्र चौधरी को सौंप दी। पेड़ सुखाने के मामले में 18 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। संयुक्त निरीक्षण टीम ने डीएम को…

Read More

सरयू में साहसिक पर्यटन की अपार संभावनाएं

चंपावत। बीएडीपी योजना के तहत साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कुमाऊं मंडल विकास निगम की ओर से सरयू नदी में आयोजित छात्राओं का पांच दिनी रिवर राफ्टिंग प्रशिक्षण शिविर संपन्न हो गया है। बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय में प्रशिक्षण का समापन करते हुए जिला विकास अधिकारी पीके उपाध्याय ने कहा कि चंपावत जिले की सरयू नदी में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने की अपार संभावनाएं हैं। इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम भविष्य में रोजगारपरक बन सकते हैं। प्रतिभागी छात्राओं ने निगम के प्रशिक्षण कार्यक्रम की सराहना की…

Read More