मेडिकल कालेज में प्रवेश को लेकर प्रशासन सक्रिय

श्रीनगर। राजकीय मेडिकल कालेज में नए सत्र के प्रवेश को लेकर कालेज प्रशासन गंभीर हो गया है। एमसीआई की शर्तों के मुताबिक एमबीबीएस इंटर्न तथा ऑडिटोरियम निर्माण के लिए बजट की स्वीकृति संबंधी दस्तावेजों को स्वयं प्राचार्य डा. वीएल जहागिरदार ने दिल्ली पहुुंचकर एमसीआई तक पहुंचा दिया है। शीघ्र ही एमसीआई की बैठक में अगले सत्र में प्रवेश के लिए स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। राजकीय मेडिकल कालेज में वर्ष 2013-14 के एमबीबीएस में प्रवेश जुलाई माह में शुरू होने हैं। कालेज प्रशासन को अभी तक मिले एमसीआई से अगले…

Read More

40 हजार की लकड़ी के साथ दो पकड़े

पिथौरागढ़। चंडाक के पास से एक जीप में साल और चीड़ की बल्लियां बरामद हुई है। जीप से लाई जा रही ये लकड़ी रमन्ने के बगैर लाए जा रहे थे। स्पेशल आपरेशन ग्रुप (एसओजी) की टीम ने जीप सहित दोनों आरोपियों को पकड़ा है। कोतवाल जीपी बौठियाल ने बताया कि एसओजी ने चंडाक के पास जीप की तलाशी के दौरान चीड़ और साल की 31 बल्लियां बरामद की। बरामद लकड़ी की कीमत करीब 40 हजार रुपये है। पिकप जीप के साथ आरोपी कैलास पांडेय निवासी पतलगांव और राजेंद्र प्रसाद दिगतोली…

Read More

अतिक्रमणकारियों पर चलेगा कानून का हथौड़ा

डीडीहाट। जिलाधिकारी डा.नीरज खैरवाल ने कहा कि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ प्रशासनिक सख्ताई बरतेगा। ब्लाक सभागार में आयोजित जनता दरबार में लोगों के द्वारा उठाए गए मसले पर उन्होंने कहा कि राजस्व, वन अथवा किसी भी तरह की सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करने वालों को चिह्नित कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कार्यक्रम में नागरिकों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को उठाया। ‘जनता दरबार’ में बीडीसी सदस्य जोध सिंह बोरा ने डेढ़ साल से बीडीसी बैठक नहीं बुलाए जाने का मामला उठाया। जिस पर डीएम ने बीडीओ…

Read More

मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन

नाचनी। पोल से गिरकर मारे गए लाइनमैन के परिजनों को मुआवजा दिए जाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने नाचनी में प्रदर्शन किया। खबर लिखे जाने तक विभागीय अधिकारियों और ग्रामीणों के बीच वार्ता जारी थी। बृहस्पतिवार को तेजम निवासी प्रेमराम (43) पुत्र कालू राम की नाचनी पुलिस चौकी के पास पोल से गिरने से मौत हो गई थी। बताया गया कि मरने वाला व्यक्ति बिजली विभाग के ठेकेदार का लाइनमैन था। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग को लेकर नाचनी में प्रदर्शन किया। इस मौके…

Read More

रोजगार मेले में चुने गए 33 अभ्यर्थी

पिथौरागढ़। जिला सेवायोजन कार्यालय में चले दो दिनी रोजगार मेले में रिलाइंस लाइफ इंश्योरेंस कंपनी ने 13 लोगों का चयन सेल्स मैनेजर पद के लिए किया, जबकि 20 अभ्यर्थी वित्तीय सलाहकार पद के लिए चुने गए हैं। जिला सेवा योजन अधिकारी कृष्ण नाथ गोस्वामी ने बताया कि इस से पूर्व आशीर्वाद योजना के तहत 42 अभ्यर्थियों को अशोका लीलेंड कंपनी ने चार वर्षीय निशुल्क ऑटोमोबाइल मैनुफैक्चरिंग डिप्लोमा के लिए चयनित किया था। जिन्हें 6500 रुपया बतौर स्टाइ फंड के साथ ही अन्य सुविधाएं दी जाएंगी। जिसमें प्रतिवर्ष दो हजार रुपये…

Read More

नंदा राजजात रेस्क्यू प्रशिक्षण दल को ध्वज प्रदान किया

पिथौरागढ़। उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के तत्वावधान में नंदा रातजात यात्रा रूट में जाने वाले रेस्क्यू प्रशिक्षण अभियान दल को अपर जिलाधिकारी बीएल राना ने राष्ट्रीय ध्वज प्रदान किया। एडीएम ने कहा कि इस तरह के अभियानों से साहसिक गतिविधियों से जुड़े युवाओं को अनुभवों की प्राप्ति होती है, उनका मनोबल बढ़ता है। उन्होंने कहा कि नंदा राजजात में रेस्क्यू प्रशिक्षण दल भेजने का दोहरा लाभ मिलेगा। युवाओं को सीखने को मिलेगा तो यात्रियों को सुविधा मिलेगी। उन्होंने अभियान की सफलता के लिए युवाओं को शुभकामनाएं दी। जिला साहसिक खेल…

Read More

युवा भविष्य के साथ सरकार का मजाक

नैनीताल। इंजीनियरिंग ऐसा क्षेत्र है जिसे देश की युवा पीढ़ी अपना भविष्य मानती है। इंजीनियर बनने के लिए मशीन चलानी-बनानी आनी चाहिए, पर राजकीय पालिटेक्निक के 180 भावी इंजीनियर मशीनों को देखकर प्रयोगात्मक प्रशिक्षण लेते हैं। सरकारी संस्थान की डिग्री तो उन्हें मिल ही जाए लेकिन एक कुशल इंजीनियर बनने की राह मीलों दूर है। 1960 में प्रायोगिक प्रशिक्षण के लिए यहां 19 लेथ मशीनें स्थापित की गई थी और इनमें से 17 खराब हैं। महज दो मशीनों में 180 इंजीनियर सीखते हैं। वक्त के साथ बदलती प्रतिस्पर्धा की दौड़…

Read More

भाजपाइयों ने लोनिवि दफ्तर में तालाबंदी की

हल्द्वानी। गौला पुल निर्माण में देरी से गुस्साएं भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने लोक निर्माण विभाग कार्यालय में तालाबंदी कर अधिकारियों का घिराव किया। युवा मोर्चा नेताओं ने कहा कि गौला पुल निर्माण को लेकर जनता को गुमराह किया जा रहा है। बरसात शुरू हो चुकी है और पुल का काम अधूरा पड़ा है। भाजपाइयों ने सहायक अभियंता को ज्ञापन सौंपकर कहा कि जुलाई पहले सप्ताह से पुल सुचारु नहीं हुआ तो सरकार के खिलाफ व्यापक आंदोलन शुरू किया जाएगा। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विकास भगत ने कहा कि गौला पुल…

Read More

हरियाली घटी, पेड़ कटे, सांस उखड़ी

घाटी में अगर हरियाली घट गई, पेड़ कटते रहे तो यकीन मानिये सांस उखड़ जाएगी। पर्यावरण और चिकित्सा विज्ञानियों का कहना है कि पेड़ घाटी के ‘फेफड़े’ हैं, अगर इन्हें नुकसान पहुंचाया गया तो शरीर के फेफड़े बीमार हो जाएंगे। पेड़ कटेंगे और फेफड़ों की ताकत घटती जाएगी। प्रदूषण बढ़ रहा है पेड़ों के कटान और हरियाली घटने से हवा में प्रदूषण बढ़ रहा है। उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के वरिष्ठ विज्ञानी डा. एसएस पाल का कहना है कि पेड़ और हरियाली प्रदूषण सोख लेती हैं। इसके अलावा कार्बन डाई…

Read More

यूनिवर्सिटी ने आवंटित की फर्जी डिग्रियां

मेघालय की चंद्रमोहन झा यूनिवर्सिटी ने देश और दुनियाभर में पीएचडी की चार हजार फर्जी डिग्रियां आवंटित की हैं। दो से लेकर पांच लाख रुपये में ये डिग्रियां बेची गईं। सूत्रों की मानें तो महाराष्ट्र के साथ ही उत्तराखंड सहित विभिन्न राज्यों में इस यूनिवर्सिटी से डिग्री खरीदने के बाद कई लोग अहम पदों पर बैठे हैं। उत्तराखंड में तो कुछ कालेजों ने इसी फर्जी डिग्री के सहारे सरकार से मान्यता ली हुई है। उच्चस्तरीय जांच हुई तो इन कालेजों की मान्यता खतरे में पड़ सकती है। सीएमजे यूनिवर्सिटी ने…

Read More