प्रचार-प्रसार से संस्कृत से जुड़ सकते हैं लोग

रानीखेत। संस्कृत सम्मेलन कार्यक्रम में तीसरे दिन आम लोगों को संस्कृत से जोड़ने और प्रदेश में संस्कृत भाषा के प्रचार-प्रसार पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि संस्कृत को लोग भुलाते जा रहे हैं। इस भाषा के संरक्षण के लिए हर स्तर पर संघर्ष किया जाएगा। दूसरे सत्र में तय हुआ कि संस्कृत भाषा में अधिक से अधिक शोध पत्र प्रस्तुत कराए जाएंगे। पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी लोगों को सचेत किया गया। यहां शिव मंदिर में आयोजित सम्मेलन के प्रथम सत्र की अध्यक्षता करते हुए डा. देव नारायण…

Read More

संवेदनशील विद्यालयों को अन्यत्र संचालित करें

रानीखेत। बरसात के मौसम को लेकर प्रशासन मुस्तैद हो गया है। दैवीय आपदा को लेकर सभी विभागों के अधिकारियों को सचेत कर दिया गया है। संयुक्त मजिस्ट्रेट डा. इकबाल अहमद ने अधिकारियों से कंट्रोल रूम स्थापित करने और संवेदनशील विद्यालयों को चयनित कर दूसरे स्थानों पर कक्षाएं संचालित करने को कहा। कहा कि लापरवाही बरतने वाले विभागों को किसी भी हालत में नहीं बख्शा जाएगा। मालूम हो कि बरसात के वक्त हर साल दैवीय आपदा से तमाम तरह की दुर्घटनाएं होती हैं। पिछले पांच सालों से क्षेत्र में दैवीय आपदा…

Read More

कारगिल सेवन और अल्मोड़ा वॉरियर फाइनल में

अल्मोड़ा। स्व. मनोहर सिंह कार्की सेवन-ए-साइड रात्रि क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमी फाइनल मुकाबलों में अल्मोड़ा वॉरियर ने चौघानपाटा सेवन को और कारगिल सेवन की टीम ने आईटी कैंपस अल्मोड़ा का हराया। फाइनल मैच कारगिल सेवन और अल्मोड़ा वॉरियर के बीच खेला जाएगा। पहला सेमीफाइनल मुकाबला अल्मोड़ा वॉरियर ने चौघानपाटा सेवन के बीच हुआ। अल्मोड़ा वॉरियर ने खिलाड़ी नरेश परिहार के 41 रनों के यागदान से 72 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी चौघानपाटा सेवन की टीम 61 रन पर आउट हो गई। वॉरियर की टीम ने 11 रन से मैच…

Read More

वन कर्मियों का गिर रहा मनोबल

रुड़की। एक माह पूरे होने को करीब है लेकिन वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों पर हमला करने के आरोपी फरार हैं। वन विभाग की ओर से मारपीट के मामले में छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था जिनमें से सिर्फ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा सका है। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से वन कर्मियों का मनोबल गिर रहा है जबकि वन तस्करों के हौसले बुलंद हैं। सरकारी संपत्ति की सुरक्षा करने वाले सरकारी कर्मचारी खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं। 19 मई को…

Read More

खनन माफिया पर लगेगा गैंगस्टर एक्ट

हरिद्वार। खनन माफिया पर कार्रवाई मुकदमा दर्ज करने तक सीमित नहीं रहेगी। माफिया पर गैंगस्टर एक्ट लगाकर उसकी संपत्ति जब्त की जाएगी। नए एसएसपी राजीव स्वरूप ने अवैध खनन पर अपने इरादे जाहिर करते हुए अवैध खनन पर अंकुश को नई रणनीति बनाने का ऐलान किया है। साथ ही शहर की यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के अलावा कांवड़ यात्रा सकुशल संपन्न कराने को भी एसएसपी ने अपनी प्राथमिकता बताया है। शुक्रवार को सीसीआर टॉवर में पत्रकारों से वार्ता करते हुए एसएसपी राजीव स्वरूप ने कहा कि अवैध खनन रोकना उनकी…

Read More

12 गांवों का मुख्यालय से कटा संपर्क

रुद्रप्रयाग। कारगिल शहीद सुनील दत्त कांडपाल रुद्रप्रयाग-चोपड़ा-गढ़ीधार मोटर मार्ग बाधित होने से करीब 12 गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया है। लोगों का कहना है कि समस्या के निराकरण को विभागीय अधिकारियों को कई बार कहा गया है, लेकिन स्थिति जस की तस बनी है। बेंजी कांडई, महड, थपलगांव, जग्गी कांडई, इशाला, वन थापला, जरम्वाड़, कमेड़ा, चोपड़ा आदि गांवाें के लोग रुद्रप्रयाग-चोपड़ा-गढ़ीधार मोटर मार्ग से आवागमन करते हैं, लेकिन बुधवार रात्रि को अतिवृष्टि के कारण सड़क उमरानारायण मंदिर के समीप पुश्ता ढहने से बाधित हो गई है। जिससे…

Read More

सीएम की घोषणा के बाद भी रोस्टिंग

गुप्तकाशी। केदारघाटी में विद्युत रोस्टिंग से जनता परेशान है। प्रतिदिन रात को आठ बजे से लगभग डेढ़- दो घंटे तक विद्युत व्यवस्था बाधित रहती है। जिससे गुप्तकाशी में ठहरने वाले तीर्थ यात्रियों के साथ ही स्थानीय जनता को भी परेशानी हो रही है। गुरुवार को विजयनगर में विद्युत लाइन के ऊपर पेड़ गिरने से गुप्तकाशी में 24 घंटे विद्युत आपूर्ति ठप रही। जो शुक्रवार को अपराह्न सवा बारह बजे बहाल हो पाई। पूर्व ब्लाक प्रमुख ममता नौटियाल, केदार-काशी विकास समिति अध्यक्ष पीएन पांडेय, बचन सिंह ने बताया कि केदारघाटी में…

Read More

मलबा आने से सैलानी मार्ग बड़े वाहनों के लिए बंद

गरुड़। डंगोली-सैलानी मोटर मार्ग पर मलबा आने से घाटी में भारी वाहनों का आवागमन बंद हो गया है। सड़क शीघ्र दुरुस्त नहीं हुई तो घाटी के दर्जनों गांवों में खाद्यान्न संकट गहराने की संभावना है। घाटी में दो रोज से लगातार बारिश होने से घाटी को जोड़ने वाले डंगोली-सैलानी मोटर मोटर मार्ग पर जगह-जगह पर मलबे के ढेर लग गए हैं। चार कल्वर्ट बारिश से ढह गए हैं। सड़क में मलबा आने और सड़क धसने से घाटी में भारी वाहनों का आवागमन बंद है। घाटी में इसबीच आवश्यक वस्तुओं की…

Read More

नाराज विधायकों के पक्ष में वरिष्ठ कांग्रेसी

बागेश्वर। कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने विकास के लिए सरकार पर दबाव बना रहे विधायकों की सराहना की है। साथ ही पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप पर इन विधायकों के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने इस मामले में पार्टी के प्रांतीय नेतृत्व को भी आगाह किया है। यहां वार्ता में कांग्रेस जन जाति प्रकोष्ठ के प्रांतीय महामंत्री गंगा सिंह पांगती, जिला महामंत्री राजेंद्र सिंह राठौर और वरिष्ठ नेता पुरूषोत्तम जोशी ने कहा कि चुनाव के वक्त विधायक जनता के बीच आश्वासन देकर आते हैं। लोगों…

Read More

विश्व रक्तदान दिवस पर लोगों से बढ़-चढ़कर किया खून देने का आह्वान

गढ़वाल। विश्व रक्तदान दिवस पर लोगों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। रक्तदान के लिए विभिन्न संगठन, युवाओं के साथ ही बुजुर्ग भी आगे आए। रक्तदान के लिए जहां लोगों को सम्मानित किया गया वहीं प्रतीक चिह्न के रूप में औषधीय पौधे भी बांटे गए। बताया गया कि रक्तदान महादान है इससे कमजोरी नहीं आती बल्कि किसी व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है। श्रीनगर में ब्लड बैंक की ओर से बेस अस्पताल सभागार में आयोजित समारोह में 64 वर्षीय कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डा. नौगांवऔंकर ने रक्तदान किया। चार वर्ष…

Read More