चंपावत। जिलाधिकारी दीपेंद्र चौधरी ने विभिन्न योजनाओं में अब तक प्राप्त धनराशि और पिछले वित्तीय वर्ष की बकाया राशि का उपयोग 31 जुलाई तक करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष के अंत के लिए धनराशि को बचाकर रखने की प्रवृत्ति को समाप्त किया जाएगा। जिला योजना, राज्य सेक्टर और केंद्र सेक्टर से विकास कार्यों के लिए मिली धनराशि की समीक्षा करते हुए डीएम ने कहा कि अब तक प्राप्त धनराशि को 31 जुलाई तक खर्च करना जरूरी है। जिन कार्यों में धनराशि को खर्च किया जाना…
Read MoreCategory: Uttarakhand
आंधी से टीन शेड गिरा, छह महिलाएं घायल
खटीमा। शनिवार दोपहर बाद आई तेज आंधी से नगर में दो मंजिला भवन के ऊपरी हिस्से की टीन शेड चूड़ी की दुकानों पर गिर गया। इस हादसे में छह महिलाएं घायल हो गईं। यह दुकान बजीर अहमद और मेंहदी हसन की है। घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराया गया, जिसमें कमला की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। घायल महिलाओं के परिजन भी आनन-फानन में अस्पताल पहुंचे। घायल महिलाओं में राजीव नगर निवासी कमला, झाउपरसा निवासी सोनी, उषा, सुनीता और रतनपुर…
Read Moreकिसान से तीन लाख लूटेरुद्रपुर। काशीपुर रोड पर एक किसान से बाइक सवार तीन बदमाशों ने तीन लाख रुपये लूट लिए। घटना की सूचना पर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस को तहरीर सौंप दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रुद्रपुर। काशीपुर रोड पर एक किसान से बाइक सवार तीन बदमाशों ने तीन लाख रुपये लूट लिए। घटना की सूचना पर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस को तहरीर सौंप दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना गदरपुर के केशवगढ़ निवासी जसवंत सिंह ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा है कि वह रुद्रपुर स्थित बैंक से तीन लाख रुपये निकालकर बाइक से घर जा रहा था। वह काशीपुर रोड स्थित एक होटल के पास पहुंचा तो बाइक सवार तीन युवकों ने उसे…
Read Moreचिकित्सकों ने रैली निकाल जताया विरोध
काशीपुर। राज्य में क्लीनिकल स्टेबलिस्टमेंट बिल 2013 लागू करने के विरोध में निजी चिकित्सा सेवाएं ठप रहीं। चिकित्सकों ने नगर के विभिन्न मार्गों पर जुलूस निकालकर मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम के पेशकार को ज्ञापन सौंपा। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के आह्वान पर प्राइवेट चिकित्सालयों में ओपीडी और इमरजेंसी सेवाएं ठप रहीं, जिससे रोगियों को भारी कठनाइयों का सामना करना पड़ा। आईएमए सभागार में प्राइवेट चिकित्सकों की बैठक हुई। डा. रवि सिंघल ने कहा कि बिल लागू होने के बाद निजी क्षेत्र में चिकित्सा सेवा करना असंभव हो जाएगा। बैठक के उपरांत…
Read Moreबेटे से मिलने आए पिता की दुर्घटना में मौत
सितारगंज। बेटे से मिलने आए पिता की बाइक को एक अज्ञात बाइक ने पीछे से टक्कर मार दी और फरार हो गया। हादसे में घायल पिता की मौत हो गई है। जबकि बाइक चला रहा सबसे छोटे बेटे को हल्की चोट आई है। पिता की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। खबर लिखे जाने तक पुलिस को हादसे की तहरीर नहीं दी गई थी। मझोला पीलीभीत उत्तर प्रदेश निवासी धरमदास (50) पुत्र बांके लाल छोटे पुत्र अमित पाल के साथ यहां वार्ड संख्या नहरपार निवासी अपने बड़े पुत्र…
Read Moreससुरालियों ने गर्भवती से की मारपीट
रुद्रपुर। मलिक कालोनी में गर्भवती से ससुरालियों ने मारपीट कर दी। इससे वह गंभीर रूप से चोटिल हो गई। मामले की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सास, ससुर व देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जसपुर व हाल निवासी मलिक कालोनी निवासी रीता रानी पत्नी पंकज ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा है कि वह गर्भवती है। उसके पति पंकज का सौतेली सास बीना, ससुर शिव कुमार व देवर अजय से संपत्ति का विवाद चल रहा है। मामला न्यायालय में विचाराधीन है। छह जून की सुबह उसका…
Read Moreघोटाले की पुष्टि के बाद भी कार्रवाई नहीं
उत्तरकाशी। लोनिवि निर्माण खंड द्वारा आपदा के बजट में किए गए घोटाले की जांच में पुष्टि के बाद भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। जिससे कई सवाल उठ रहे हैं। पिछले महीने एसडीएम डुंडा की जांच में अधिशासी अभियंता द्वारा अड़सठ लाख से अधिक की हेराफेरी की पुष्टि की गई थी। वर्ष 2010 की आपदा में चिन्यालीसौड़ प्रखंड के कई मोटर मार्ग क्षतिग्रस्त हुए थे। इन्हें दुरुस्त कराने के नाम पर लोनिवि निर्माण खंड जोशियाड़ा ने आपदा मद के बजट में जमकर गोलमाल किया। अमर उजाला द्वारा…
Read Moreझाला पुल से भारी वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध
उत्तरकाशी। गंगोत्री धाम को देश-दुनिया से जोड़ने वाले गंगोत्री राजमार्ग का झाला गार्डर पुल यातायात के लिए सुरक्षित नहीं रह गया है। डीएम ने इस पुल से भारी वाहनों की आवाजाही रोकने के आदेश दिए हैं। भागीरथी नदी से हुए कटाव से झाला पुल के बाएं स्तंभ में धंसाव शुरू हो गया था। ऑफ सीजन में बीआरओ ने इसकी मरम्मत भी कराई। लेकिन अब भी यह पुल सुरक्षित आवाजाही लायक नहीं बन पाया है। इसे देखते हुए डीएम डा.आर.राजेश कुमार ने इस पुल से भारी मशीनें लाने ले जाने तथा…
Read Moreधरासू बैंड में दस घंटे बाद खुला, फिर बंद
उत्तरकाशी। गंगोत्री राजमार्ग पर धरासू बैंड यात्रा के लिए नासूर बन गया है। धरासू बैंड भूस्खलन क्षेत्र में शनिवार को दस घंटे बाद खुला। अभी यातायात शुरू ही हुआ था कि सवा घंटे बाद मार्ग फिर से बंद हो गया। हालांकि देर शाम फिर यातायात चालू हो गया। इस मार्ग पर तड़के साढ़े पांच बजे भारी मलबा आने से यातायात ठप हो गया था। सैंज मनेरी में भी करीब पांच घंटे तक राजमार्ग अवरुद्ध रहा। जनपद के विभिन्न हिस्सों में शुक्रवार रात से रुक-रुक का बारिश का सिलसिला जारी है।…
Read Moreएक सी सुरक्षा को अलग-अलग किस्म की दीवारें
उत्तरकाशी। जोशियाड़ा में जल विद्युत निगम की तर्ज पर सिंचाई विभाग गंगोरी क्षेत्र में भी सुरक्षा दीवार बनाता तो बाढ़ प्रभावितों को अपनी जमीन से हाथ नहीं धोना पड़ता। गंगोरी से लेकर जोशियाड़ा झूला पुल तक सिंचाई विभाग 61.15 करोड़ रुपये से सुरक्षा दीवार तैयार कर रहा है। विभाग ने गंगोरी में जमीन के भीतर की ओर से सुरक्षा दीवारों का निर्माण शुरू किया। जिससे प्रभाविताें को अपनी बची हुई जमीन से भी महरूम होना पड़ा। विरोध करने पर तर्क दिया गया कि जमीन छोड़कर दीवार लगाने से काम में…
Read More