देहरादून। क्लीनिकल इस्टेब्लिशमेंट एक्ट लागू किए जाने से आहत आईएमए ने ‘सरकार’ को अगले चुनाव में देख लेने की चुनौती दी है। आईएमए अध्यक्ष डा. आलोक आहूजा और सचिव डा. मनीषा सिंह ने कहा कि जनविरोधी एक्ट सरकार वापस ले। जो पार्टी एसोसिएशन के आंदोलन का समर्थन करेगी अगले चुनाव में उसके हाथों को मजबूत किया जाएगा। आईएमए अध्यक्ष डा. आहूजा और डा. सिंह ने शनिवार को पत्रकारों को बताया कि प्रदेश में वैसे ही डाक्टरों की कमी है। निजी क्षेत्र के डाक्टर स्थिति संभाले हुए हैं, फिर भी उन्हें…
Read MoreCategory: Uttarakhand
स्कूल संचालक की पत्नी की चेन लूटी
देहरादून। कुत्ते को टहलाने घर से बाहर आई महिला की चेन स्कूटर सवार बदमाश ने लूट ली। महिला के शोर मचाने पर लोग घरों से बाहर आए, लेकिन तब तक बदमाश भाग निकला। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया। ब्राह्मणवाला स्थित एनी लोशन माडर्न स्कूल संचालक रत्न सिंह पंवार की पत्नी आशा पंवार (55) दोपहर को खाना खाकर कुत्ते को टहलाने निकली थीं। तभी एक स्कूटर सवार युवक उनके पास आकर रुका। युवक ने आशा पंवार से पूछा कि गुप्ता जी का घर कहां पर है। महिला…
Read Moreबैंक कर्मियों पर खाताधारकों के साथ बदसलूकी का आरोप
लंबगांव (टिहरी)। प्रतापनगर प्रखंड में रैका पट्टी के ओखलाखाल में स्थित उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के प्रबंधक और कैशियर पर खाताधारकों ने बदसलूकी का आरोप लगाया है। लोगों का आरोप है है कि कई बार आहरित राशि पूरी नहीं दी जाती है। क्षेत्र के खाताधारकों ने बैंक के महाप्रबंधक को भेजे ज्ञापन में बताया कि बैंक कर्मियों के अभद्र व्यवहार से वह खासे व्यथित हैं। खाताधारक विमला, रोशनी, सुनीता, आरती, रवि सिंह, दीपचंद, पम्मू लाल और रेशमा ने बताया कि बैंक कैशियर कई बार निकासी फार्म में अंकित राशि से कम…
Read Moreबदरीनाथ हाईवे रहा साढ़े चार घंटे बंद
जोशीमठ/रुद्रप्रयाग। बदरीनाथ हाईवे पर विष्णुप्रयाग से करीब एक किमी दूर बलदौड़ा नामक स्थान पर चट्टान टूटने से करीब तीन घंटे तक जाम लगा रहा। दोपहर में एक बजे हाईवे अवरुद्ध हो गया था, बाद में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के कर्मियों ने पत्थरों को विस्फोट कर हटाया गया। सांय चार बजे तक ही हाईवे पर यातायात सुचारु हो पाया। हाईवे अवरुद्ध होने से मार्ग पर मीलों दूरी तक जाम लग गया। इस दौरान भारी बारिश के चलते तीर्थयात्रियों को अपने वाहनों में ही समय बिताना पड़ा। थानाध्यक्ष जोशीमठ रामीराम ने…
Read Moreगंगा का हो संरक्षण
गोपेश्वर/जोशीमठ। ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य वासुदेवानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि भारत जैसे धार्मिक राष्ट्र में गंगा के संरक्षण पर विशेष ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि बदरीकाश्रम में कोटि-कोटि में देवताओं का वास है। शनिवार को शंकराचार्य ने जोशीमठ में एक विशाल भंडारा आयोजित किया। इस दौरान स्थानीय लोगों के साथ ही तीर्थयात्रियों ने शंकराचार्य से आशीर्वाद लिया।
Read Moreकोटिकरण सही करने की मांग
कर्णप्रयाग। उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ ने स्थानांतरण नीति का समर्थन किया है। लेकिन स्कूलों के कोटिकरण में खामियों की शिकायत की है। संघ के जिला मंत्री दिगंबर नेगी और ब्लाक अध्यक्ष यदुवीर सिंह ने कहा कि शासन और विभाग को चाहिए कि पहले स्कूलों के कोटिकरण को सही करे उसके बाद तबादला नीति को अमलीजामा पहनाया जाए। संघ पदाधिकारियों ने स्कूलों के कोटिकरण में मन माने तरीके से निर्धारण किए जाने का आरोप भी लगाया है।
Read Moreबरसात में सतर्कता बरतने के निर्देश
बनबसा। आपदा प्रबंधन और कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस ने नेपाल सीमा से लगे गढ़ीगोठ में ग्रामीणों की बैठक ली। पुलिस ने ग्रामीणों को बरसात में सतर्क रहने और धान की फसल के तहत बाहरी मजदूरों का पहचान देखने के बाद उन्हें मजदूरी में लगाने को कहा। ग्रामीणों ने शराबियों के हुड़दंग से निजात दिलाने की मांग की। एसपी केएस नागन्याल के निर्देश पर आयोजित बैठक में थानाध्यक्ष आरएस मेहता ने बाढ़ तथा जलभराव को लेकर रात्रि समय चौकन्ना रहने को कहा। बरसात में चोरी की वारदातें रोकने को सहयोग…
Read Moreशारदा में रेड अलर्ट, 15 अक्टूबर तक रहेगा लागू
बनबसा। शारदा बैराज और नदी क्षेत्र में शनिवार से मानसूनी रेड अलर्ट घोषित हो गया है, जो 15 अक्टूबर तक जारी रहेगा। इस अवधि में शारदा क्षेत्र में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। नदी तट के सब्जी उत्पादकों और नदी किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थान में जाने के निर्देश दिए गए हैं। मानसून काल शुरू होते ही शारदा में आज से रेड अलर्ट लागू हो गया है। इस अवधि में नदी के जल स्तर पर निगरानी रख बैराज कंट्रोल रूम हर घंटे जलस्तर की रिपोर्ट उत्तराखंड…
Read Moreशारदा में रेड अलर्ट, 15 अक्टूबर तक रहेगा लागू
बनबसा। शारदा बैराज और नदी क्षेत्र में शनिवार से मानसूनी रेड अलर्ट घोषित हो गया है, जो 15 अक्टूबर तक जारी रहेगा। इस अवधि में शारदा क्षेत्र में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। नदी तट के सब्जी उत्पादकों और नदी किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थान में जाने के निर्देश दिए गए हैं। मानसून काल शुरू होते ही शारदा में आज से रेड अलर्ट लागू हो गया है। इस अवधि में नदी के जल स्तर पर निगरानी रख बैराज कंट्रोल रूम हर घंटे जलस्तर की रिपोर्ट उत्तराखंड…
Read Moreवार्षिकोत्सव में रही रंगारंग कार्यक्रमों की धूम
लोहाघाट। सरस्वती शिशु मंदिर भिंगराड़ा का वार्षिकोत्सव रंगारंग कार्यक्रमों और पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि विधायक पूरन फर्त्याल के प्रतिनिधि सुरेंद्र बोहरा, विशिष्ट अतिथि नैनीताल बैंक के शाखा प्रबंधक, केएस मेहता, सामाजिक कार्यकर्ता नीलम गड़कोटी ने विशिष्ट अतिथि के तौर पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का आगाज किया। विधायक प्रतिनिधि ने माननीय विधायक की ओर से विद्यालय में शौचालय की आवश्यकता को देखते हुए एक लाख रुपये विधायक निधि से देने की घोषणा की। रेंजर हिमालय सिंह टोलिया की अध्यक्षता और शिशुमंदिर रीठा साहिब के प्रधानाचार्य राजेंद्र…
Read More