एमबीएफसी बी-उत्तराखंड पुलिस में होगी भिड़ंत

मुनस्यारी। मुनस्यारी के जोहार खेल मैदान फुटबाल प्रतियोगिता के पहले सेमी फाइनल में एमबीएफसी बी ने सरस्वती शिशु मंदिर को पराजित किया। दूसरे मुकाबले में उत्तराखंड पुलिस ने एमबीएफसी ए को पराजित किया। एमबीएफसी बी और उत्तराखंड पुलिस के बीच खिताबी जंग होगी। प्रतियोगिता का पहला सेमी फाइनल मुकाबला एमबीएफसी बी और सरस्वती शिशु मंदिर की टीमों के बीच खेला गया। मैच के अंतिम क्षणों तक जब दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकी। परिणाम के लिए पेनाल्टी शूट आउट का सहारा लेना पड़ा। जिसमें एबीएफसी बी ने शिशु मंदिर…

Read More

शिक्षा विभाग ने अगले चक्र में प्रवेश किया

डीडीहाट। नारायण नगर में चल रही फुटबाल प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय मिर्थी को शिकस्त देकर शिक्षा विभाग ने प्रतियोगिता के अगले चक्र में प्रवेश कर लिया है। इसी प्रतियोगिता का एक अन्य मुकाबला डीडीहाट और स्वामी क्लब नारायणनगर के बीच खेला बिना नतीजे के समाप्त हो गया। प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में शिक्षा विभाग ने केंद्रीय विद्यालय मिर्थी पर मैच की शुरुआत से ही दबाव बनाना शुरू कर दिया। वीरेंद्र कन्याल के शानदार गोल की बदौलत शिक्षा विभाग ने पहले हाफ की समाप्ति तक एक गोल की बढ़त बना ली।…

Read More

समझौते के बाद वापस लिया प्रदर्शन

नाचनी। पोल से गिरकर मारे गए लाइनमैन के परिजनों को बिजली ठेकेदार और विभाग ने मदद पर सहमति जताई। इस समझौते के बाद पीड़ित के परिजनों और गांव के लोगों ने शुक्रवार देर शाम को प्रदर्शन वापस लिया। ठेकेदार और विभागीय कर्मियों ने अपने स्तर से दो लाख रुपये जुटाकर पीड़ित के परिजन को दिए। साथ ही बीमा आदि की रकम को भी जल्द दिलाने की बात कही गई। तेजम निवासी प्रेम राम (43) पुत्र कालू राम की बृहस्पतिवार को नाचनी पुलिस चौकी के पास पोल से गिरने से मौत…

Read More

गंगोत्री कंस्ट्रक्शन को कारण बताओ नोटिस

डीडीहाट। थल से ओगला तक की सड़क सुधारीकरण का काम कर रही गंगोत्री कंस्ट्रक्शन कंपनी को नोटिस जारी हुआ है। काम में देरी की वजह से एडीबी (एशियन विकास बैंक) ने यह नोटिस जारी किया गया है। 34 किलोमीटर लंबे मार्ग के सुधारीकरण और डामरीकरण में दो करोड़ से अधिक की धनराशि खर्च होनी है। कार्यदाई संस्था ने छह माह से सड़क की सुध नहीं ली है इसकी वजह से सड़क खतरनाक बनी हुई है। डीडीहाट में 14 जून को हुए डीएम के जनता दरबार में राज्य आंदोलनकारी जोध सिंह…

Read More

एक रुपये के लिए स्क्रैप व्यापारी को पीटा

हल्द्वानी। महज एक रुपये के लिए हुए विवाद में दुकानदार ने भाई के साथ मिलकर स्क्रैप व्यापारी की पिटाई कर दी। लाठी-डंडों से उस पर हमला भी किया। घायल स्क्रैप व्यापारी की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। वनभूलपुरा चौकी के लाइन नंबर सात निवासी स्क्रैप व्यापारी अतहर हुसैन दोपहर करीब 12 बजे अपनी ही गली में स्थित एक किराने की दुकान पर सिगरेट पीने गए। वहां उसने तीन सिगरेट ली। सिगरेट के लिए दुकानदार ने 12 रुपये मांगे, जिसका अतहर ने विरोध किया। इस बात को…

Read More

शिक्षा मंत्री के गृह जिले में शिक्षा व्यवस्था पटरी से उतरी

नई टिहरी। शिक्षा मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी के गृह जिले की प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था भी बुरे दौर से गुजर रही है। जिले के 1474 प्राथमिक विद्यालयों में से 167 स्कूल एकल शिक्षकों के भरोसे हैं। अधिकांश एकल विद्यालय भी शिक्षा मित्रों के भरोसे हैं। प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था को ढर्रे पर लाने और शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने का शिक्षा मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी कितना ही दावा क्यों न कर ले, लेकिन हकीकत यह है कि शिक्षा मंत्री के गृह जिले की प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था पटरी से उतरी हुई है। जिले के…

Read More

जेल में था चोर, पुलिस तलाशती रही बाहर

रामनगर। अब ट्रेंड बदल गया है। इसीलिए अपराध और कानून व्यवस्था की दौड़ में अपराधी पुलिस तेज भागते हैं। दिमाग कंप्यूटर की तरह चलता है। सीएमएस के खाते से एटीएम से चार लाख साफ करने वाला एक अपराधी वारदात को अंजाम देने के बाद 33 दिनों से जेल में बंद है और अपनी मित्र पुलिस उसे ढूंढने के लिए बाहर हाथ-पांव मारती रही। खुद पुलिस को ही पता नहीं चला कि एटीएम से बड़ी रकम निकालने वाला मास्टरमाइंड एक पुराने मामले की जमानत तुड़वाकर जेल में कैद हो गया। चोर-पुलिस…

Read More

22 लाख खर्चे, लेकिन नहीं चला नहर पर पानी

घनसाली(टिहरी)। बूढ़ाकेदार में बनी विशन-थाती नहर पर के मरम्मत पर 22 लाख खर्च होने के बाद भी उस पर पानी नहीं चल पाया है। काश्तकारों की बीस हेक्टेयर भूमि बंजर पड़ी है। काश्तकारों ने जल्द नहर से सिंचाई के लिए पानी न मिलने पर बेमियादी आंदोलन की चेतावनी दी है। प्रखंड के थाती गांव के करीब 20 हेक्टेयर सिंचित भूमि के लिए सिंचाई विभाग ने दशकों पहले विशन-थाती साढ़े सात किमी नहर का निर्माण किया था। लेकिन वर्ष 2010 में भूस्खलन से नहर क्षतिग्रस्त हो गई थी। जिसके बाद विभाग…

Read More

निजी अस्पताल और क्लीनिक में लटके ताले

हल्द्वानी। क्लीनिकल इस्टेब्लिस्मेंट बिल के विरोध में शनिवार को निजी अस्पताल और क्लीनिक में दिनभर ताले लटके रहे। चिकित्सकों ने सीतापुर नेत्र चिकित्सालय में बैठक कर इस बिल को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करने का ऐलान किया। इसके बाद चिकित्सकों ने एसडीएम कोर्ट तक जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। चिकित्सालय में हुई बैठक में आईएमए के प्रदेश उपाध्यक्ष डा. जेएस खुराना ने कहा कि बिल रोगियों और चिकित्सक दोनों के हित में नहीं है। बिल लागू होने से स्वास्थ्य…

Read More

12 साल बाद महिला पर तेजाब फेंकने वाला बंदी

देहरादून। विवाहिता के चेहरे पर तेजाब फेंककर फरार हुआ आरोपी 12 साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा। वह नेपाल के एक गांव में छुपकर रह रहा था और शनिवार को दून पहुंचा था। तभी सूचना पर एसटीएफ ने उसे धर दबोचा। पुलिस के अनुसार सन 2001 में थाना कैंट निवासी एक विवाहित महिला संग संत बहादुर उर्फ संता पुत्र स्व दशरथ का प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी दौरान दोनों में किसी बात को लेकर अनबन हो गई। एक दिन महिला ने डाकरा बाजार में ही संत बहादुर की चप्पल…

Read More