हड़ताल कर सड़कों पर उतरे निजी डाक्टर

कोटद्वार। स्टेब्लिशमेंट एक्ट के विरोध में शनिवार को नगर, भाबर और दुगड्डा के निजी क्लीनिक बंद रहे। हड़ताली डाक्टर सड़क पर उतर आए। उन्होंने प्रदर्शन कर एसडीएम के जरिये मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा और राज्यपाल अजीज कुरैशी को ज्ञापन भेज नए एक्ट को डाक्टराें के हितों पर कुठाराघात करने वाला करार दिया। शनिवार को आईएमए के आह्वान पर हड़ताल में जुटे डाक्टरों का कहना था कि प्रदेश की ज्यादातर चिकित्सा व्यवस्था प्राइवेट चिकित्सालयों से संचालित हो रही है। अगर इन क्लीनिकों को बंद कर दिया गया तो चिकित्सकोें को तो नुकसान…

Read More

आंदोलनकारियों ने प्रदीप टम्टा का पुतला फूंका

बागेश्वर। पांच सूत्रीय मांगों को लेकर यहां ग्रामीणों का चल रहा क्रमिक अनशन आज भी जारी रहा। शनिवार को राजेश गिरी और महेश सिंह अनशन पर बैठे। आंदोलनकारियों ने सांसद प्रदीप टम्टा पर क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए उनके पुतले को आग के हवाले कर दिया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने मांग नहीं माने जाने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है। पुंगरघाटी संघर्ष समिति के बैनर तले आंदोलित ग्रामीणों ने आज दोफाड़ स्टेशन पर नारेबाजी के साथ सांसद प्रदीप टम्टा के पुतले को आग के…

Read More

माफिया के खिलाफ आंदोलन करेगी भाकपा माले

बागेश्वर। भाकपा माले की केंद्रीय कमेटी के सदस्य राजा बहुगुणा ने पत्रकार वार्ता में कहा कि आशा वर्कर संगीता मलड़ा की हत्या के मामले को किसी भी कीमत पर नजर अंदाज नहीं किया जा सकता। 30 जून को बागेश्वर में राज्य स्तरीय गोष्ठी होगी। जिसमें वाम और लोकतांत्रिक ताकतें संगीता की शहादत और जन आंदोलन की दिशा विषय पर चर्चा करेंगी। पूरे प्रदेश में माफिया और राजनेताओं के गठजोड़ के खिलाफ आंदोलन खड़ा करने के प्रयास किए जाएंगे। यहां पर्यटक आवास गृह में पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि संगीता…

Read More

नालियों पर कब्जा, पानी सड़कों पर

श्रीनगर। बरसात शुरू होने वाला है, लेकिन पालिका और स्थानीय प्रशासन बरसात के पानी की निकासी को लेकर संजीदा नहीं है। जगह-जगह नालियां टूटी और संकरी होने से पानी की निकासी नहीं हो पाती है, जिससे बारिश होते ही सड़कें तालाब में तब्दील हो जाती हैं। घरों से निकलने वाले पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होना और बरसाती नालों पर किया गया अतिक्रमण क्षेत्र भर के लिए परेशानी का सबब बन सकता है। जगह-जगह टूटी हुई संकरी नालियां होने के कारण नगर क्षेत्र के मुख्य मार्गों पर थोड़ी…

Read More

अधिकारी 30 जून तक खर्च करें अवशेष राशि

पौड़ी। जिला, राज्य की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियाें को पिछले साल की अवशेष राशि 30 जून तक खर्च करने के निर्देश दिए। साथ ही वन विभाग के अधिकारियों को तत्काल प्रगति के रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक में डीएम चंद्रेश कुमार यादव ने विभागवार योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि जल निगम, जलसंस्थान, विद्युत, आरईएस, राजकीय सिंचाई समेत विभिन्न विभाग उक्त योजनाओं के तहत पिछले साल का काफी बजट अवशेष है। डीएम ने कहा कि संबंधित विभाग 30…

Read More

आनसिंह और जगदीश बैठे अनशन पर

बागेश्वर। पांच सूत्रीय मांगों को लेकर पुंगरघाटी संघर्ष समिति के बैनर तले ग्रामीणों का क्रमिक अनशन आज पांचवें दिन भी जारी रहा। आज सूबेदार आनसिंह कालाकोटी और हवलदार जगदीश सिंह कालाकोटी क्रमिक अनशन पर बैठे। सभा में जनप्रतिनिधियों पर उपेक्षा का आरोप लगाया गया। आंदोलन स्थल दोफाड़ स्टेशन में हुई सभा में वक्ताओं का कहना है कि क्षेत्रीय विधायक उच्च हिमालयी क्षेत्र में 10 दिन रहे। इसके अलावा चंपावत जिले में भी दौरा कर चुके हैं, लेकिन उन्हें आंदोलन स्थल पर पहुंचने का समय नहीं मिल रहा है। वह अपनी…

Read More

सुगम-दुर्गम की विसंगति पर शिक्षक नाराज

कोटद्वार। अनिवार्य स्थानांतरण प्रक्रिया के तहत स्कूलों के सुगम-दुर्गम निर्धारण में सामने आ रही विसंगतियों को लेकर राज्य राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने कड़ी नाराजगी जर्ताई है। संघ के प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा सचिव को ज्ञापन भेज एक जैसी भौगोलिक परिस्थिति वाले स्कूलों को एक ही श्रेणी में रखने की मांग की है। संघ की दुगड्डा ब्लाक अध्यक्ष अनीता नेगी ने बताया कि दुगड्डा ब्लाक के मैदानी क्षेत्र में आने वाले स्कूलों को अलग-अलग श्रेणी में रखा गया है। इससे स्थानांतरण प्रक्रिया में पात्र शिक्षकों के साथ अन्याय हो रहा है।…

Read More

छह साल बाद भी नहीं हो पाया 35 परिवारों का पुनर्वास

कपकोट। कपकोट तहसील के सुदूरवर्ती गांव लीती और कीमू भूस्खलन की दृष्टि से अति संवेदनशील है। यहां के 35 एससी परिवार गत छह साल से पुनर्वास की मांग कर रहे हैं। लेकिन उनकी मांग आज तक नहीं मानी गई है। ग्रामीणों ने आज उपजिलाधिकारी कैलाश टोलिया को ज्ञापन देकर शीघ्र विस्थापन कराने की मांग की है। क्षेत्र पंचायत सदस्य आनंद प्रकाश के नेतृत्व में ग्रामीण तहसील मुख्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने एसडीएम श्री टोलिया से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि उनका तोक भूस्खलन की दृष्टि से अति संवेदनशील है। 2007 से…

Read More

आंतरिक लोकतंत्र की मजबूती को जोड़े नए सदस्य

बागेश्वर। संसदीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार के सदस्य एवं चुनाव अधिकारी नरेश काकौत ने कहा कि युवक कांग्रेस में आंतरिक लोकतंत्र की मजबूती के लिए नए सदस्य जोड़े गए हैं। स्क्रूटनी के बाद अंतिम वोटर लिस्ट जारी की गई है। 20 से 22 जून तक विधानसभा वार चुनाव संपन्न होंगे। यहां राहुल गांधी के सपनाें का भारत बनाने का संकल्प लिया गया। यहां पिंडारी मार्ग के एक पैलेस में श्री काकौत ने कहा कि स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव के लिए युवा दिलों की धड़कन राहुल गांधी ने फेम फाउंडेशन फार…

Read More

बनेंगी सड़कें, बुझेगी प्यास

कोटद्वार। जिला पंचायत की बैठक में यमकेश्वर प्रखंड में विभिन्न विकास कार्यों के लिए लाखों रुपये का बजट तय किया गया है। इसके तहत विभिन्न सड़क मार्गों की मरम्मत और गांवों तक पेयजल लाइन बिछाने पर मुख्य फोकस रखा गया है। जिला पंचायत सदस्य विजय लखेड़ा ने बताया कि योजना के तहत क्यूंरी, जोग्याणा, जड्डा, पाटा, तिलधारखाल, बडोली बड़ी में हैंडपंप लगाए जाएंगे। इनके अलावा कांडी, डांडा दमराड़ा, बड़कोट, जोग्याणा और डावर गांवों में ग्रेविटी लाइन की मरम्मत की जाएगी। लखेड़ा ने बताया कि प्रखंड की हर ग्राम पंचायत को…

Read More