शिक्षा के समान अवसर देना सरकार की जवाबदेही

अल्मोड़ा। शिक्षा के निजीकरण, बाजारीकरण के खिलाफ समान शिक्षा प्रणाली लागू करने की मांग को लेकर रचनात्मक शिक्षक मंडल के तत्वावधान में जीजीआईसी में दो दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला शुरू हो गई है। कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए अंबेडकर विश्वविद्यालय दिल्ली के प्रो. गोपाल प्रधान ने कहा कि सबको शिक्षा के समान अवसर देने की संवैधानिक जवाबदेही से सरकार पल्ला झाड़ रही है। शिक्षा के बजट को कम किया जा रहा है। ‘वर्तमान शिक्षा के संकट और चुनौती’ विषय पर व्याख्यान देते हुए उन्होंने कहा कि 11वीं और 12वीं पंचवर्षीय…

Read More

कार दुर्घटनाग्रस्त, तीन यात्री बाल-बाल बचे

अल्मोड़ा। माल रोड में रीगल सिनेमा के पास आल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। संयोग से कार में सवार सभी तीन यात्री सकुशल बच गए। रविवार दिन में कार संख्या यूपी-01-3337 हल्द्वानी की ओर जा रही थी। दिन में 11 बजे माल रोड में रीगल सिनेमा के पास अनियंत्रित होकर कार ने पहले सड़क किनारे एक टेलीफोन के पोल को टक्कर मारी। इसके बाद कार सड़क के नीचे करीब 10 फीट नीचे जाकर पलट कर मकान से जा टकराई। हालांकि कार में सवार यात्रियों को चोट नहीं पहुंची। संयोग से…

Read More

879 छात्राएं गौरा देवी कन्या धन से वंचित

अल्मोड़ा। गौरा देवी कन्या धन योजना के अंतर्गत शासन से समाज कल्याण विभाग को पर्याप्त बजट आवंटित नहीं हुआ है। इससे जिले में गरीब परिवार की पिछले वर्ष इंटरमीडिएट उत्तीर्ण आवेदन कर चुकी 879 बालिकाएं गौरादेवी कन्या धन से वंचित चल रही हैं। बीपीएल परिवार की इंटरमीडिएट उत्तीर्ण छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार गौरा देवी कन्या धन योजना के अंतर्गत 25-25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराती है। प्रतिवर्ष ऐसी छात्राएं विकासखंड कार्यालय के माध्यम से समाज कल्याण विभाग में आवेदन करती हैं। वर्ष 2012-13 में जिले…

Read More

…तो बरसात में नहीं होगा खाद्यान्न संकट

रुद्रप्रयाग। जिला पूर्ति विभाग ने वर्षाकाल में खाद्यान्न संकट से निपटने के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। विभाग स्तर से तीन माह के लिए एडवांस कोटे की डिमांड संभागीय खाद्य नियंत्रक से की है। उम्मीद है कि जिले की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए जून तक रसद और मिट्टी तेल का कोटा गोदाम तक पहुंच जाएगा। आपदा की दृष्टि से जिला अति संवेदनशील है। मानसून सत्र के दौरान जिले के अधिकांश मार्ग पहाड़ी से मलबा आने के कारण क्षतिग्रस्त हो जाते हैं। इसके अलावा बदरीनाथ-केदारनाथ राजमार्ग भी बाधित हो…

Read More

खनन माफिया पर लगेगा गैंगस्टर एक्ट

हरिद्वार। खनन माफिया पर कार्रवाई मुकदमा दर्ज करने तक सीमित नहीं रहेगी। माफिया पर गैंगस्टर एक्ट लगाकर उसकी संपत्ति जब्त की जाएगी। नए एसएसपी राजीव स्वरूप ने अवैध खनन पर अपने इरादे जाहिर करते हुए अवैध खनन पर अंकुश को नई रणनीति बनाने का ऐलान किया है। साथ ही शहर की यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के अलावा कांवड़ यात्रा सकुशल संपन्न कराने को भी एसएसपी ने अपनी प्राथमिकता बताया है। शुक्रवार को सीसीआर टॉवर में पत्रकारों से वार्ता करते हुए एसएसपी राजीव स्वरूप ने कहा कि अवैध खनन रोकना उनकी…

Read More

कौन खा पाएगा ऐसा राशन

रुड़की। सरकार एक तरफ जहां सस्ते राशन में कटौती करने पर तुली है, वहीं लोगों को दिया जाने वाला राशन भी घटिया किस्म का है। विभाग को सस्ते गल्ले की दुकानों से सड़ा हुआ गेहूं दिए जाने की शिकायतें मिल रही हैं। प्रदेश सरकार ने जून से अतिरिक्त खाद्यान्न योजना को बंद कर दी है। वहीं राशन में भी कटौती कर दी गई है। यह पता नहीं है कि चावल मिलेगा या नहीं। चीनी दो महीने से नहीं बांटी गई है। बावजूद इसके सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों पर इस…

Read More

दूसरे दिन भी नहीं भरी हेलीकॉप्टरों ने उड़ान

रुद्रप्रयाग। स्थानीय निवासियों के विरोध की वजह से केदारनाथ धाम के लिए दूसरे दिन भी हवाई सेवाएं ठप रही। हवाई सेवा के विरोध में अनशन पर बैठे लोगों को मनाने पहुंचे एसडीएम और सीओ की आंदोलनकारियों के साथ प्रथम दौर की वार्ता विफल रही। अनशनकारियों ने मांग पूरी होने तक अनशन जारी रखने की चेतावनी दी। वहीं एक अनशनकारी जिला पंचायत सदस्य केशव तिवारी को उच्च रक्तचाप की शिकायत हो गई। दिन में प्रशासन ने स्वास्थ्य को देखते हुए उन्हें उठाने की कोशिश की, लेकिन उनके समर्थकों ने विरोध कर…

Read More

घूसखोरी की शिकायतों पर खंगाले दस्तावेज

हरिद्वार। जिला समाज कल्याण विभाग की निदेशालय स्तर पर जांच शुरू हो गई है। संयुक्त निदेशक ने शनिवार को कार्यालय पहुंचकर गौरा देवी कन्या धन योजना के अभिलेख खंगाले। विभाग में हेराफेरी की कई शिकायतें शासन को मिली थी। भिक्षुक और बाल गृह में छापामारी के दौरान गैरहाजिर मिले दो कर्मचारियों के वेतन काटने के आदेश जारी किए हैं। शासन के निर्देश पर उत्तराखंड समाज कल्याण विभाग के संयुक्त निदेशक ब्रह्म पाल सैनी ने शनिवार को जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय रोशनाबाद में गौरादेवी कन्याधन योजना के अभिलेखों की जांच…

Read More

सात अंग्रेजी शराब की दुकानों को नोटिस जारी

रुद्रप्रयाग। खाद्य सुरक्षा विभाग ने सात अंग्रेजी शराब के दुकानदारों को फूड लाइसेंस नहीं बनाने पर नोटिस भेजा है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि नोटिस के बाद भी यदि अनुज्ञापियों द्वारा फूड लाइसेंस के लिए आवेदन नहीं किया गया, तो कार्रवाई की जाएगी। चालू वित्तीय वर्ष में नई आबकारी नीति के तहत शराब के कारोबार को भी खाद्य सुरक्षा विभाग के दायरे में लाया गया था। लेकिन दुकान आवंटन के तीन माह बाद भी जिले की सात दुकानों के अनुज्ञापियों द्वारा लाइसेंस के लिए आवेदन नहीं किया गया, जिसे…

Read More

हरिद्वार तहसील के 29 स्टोन क्रशरों को नोटिस

हरिद्वार। प्रशासन ने तहसील हरिद्वार क्षेत्र के 29 स्टोन क्रशरों को नोटिस जारी करते हुए 10 बिंदुओं पर जवाब मांगा है। एसडीएम हरिद्वार डीपी सिंह की ओर से जारी नोटिस में संचालकों को स्टोन क्रशर संचालन, पर्यावरण बोर्ड की अनुमति, क्रशिंग की कार्य अवधि, क्रय-विक्रय का सत्यापन के सम्बंध में एक सप्ताह के भीतर जवाब देने को कहा है। अधूरी जानकारी या जानकारी छिपाने वाले स्टोन क्रशरों के खिलाफ कार्रवाई की बात चेतावनी दी गई है। एसडीएम सदर डीपी सिंह की ओर से हरिद्वार तहसील क्षेत्र में आने वाले 29…

Read More