टनकपुर/बनबसा। एसएसबी के महानिदेशक अरुण चौधरी ने भारत-नेपाल सीमा का दौरा कर आउट पोस्टों का निरीक्षण किया। उन्होंने मातहतों से सीमा के बारे में जानकारी हासिल की तथा सुरक्षा पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए। महानिदेशक ने पहले टनकपुर से लगी नेपाल सीमा का निरीक्षण किया, बाद में सैलानीगोठ, बेलबंदगोठ, बनबसा से लगे सीमा क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने एसएसबी जवानों के कार्य करने के तरीकों, बीओपी (बार्डर आउट पोस्ट) के संबंध में जानकारी ले सीमा पर नियमित गश्त करने तथा सुरक्षा के प्रति सजग रहने…
Read MoreCategory: Uttarakhand
एनपीआर कार्ड केंद्र पर फिर हंगामा
सितारगंज। एनपीआर कार्ड केंद्र पर रविवार को फिर कार्ड बनाने में अव्यवस्थाओं पर नगरवासी भड़क उठे। चेयरमैन और सभासदों ने कार्यदायी संस्था पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्ड बनाने का कार्य बंद करा दिया। चेयरमैन कांता प्रसाद सागर ने कहा कि वार्डबार कार्ड बनाने का काम करने का निर्णय लिया गया था और संस्था के कारिंदे सभी वार्डों के लोगों का कार्य कर जानबूझ कर अव्यवस्था फैला रहे हैं। ताकि शहर में कम लोगों के कार्ड जारी हो सकें। उल्लेखनीय है कि बीती एक जून से कम्युनिटी वर्क एसोसिएट…
Read Moreउद्योग लगाने को मिलेंगे 5 लाख
रुद्रपुर। ग्रामीण क्षेत्रों के बेरोजगार युवाओं/नए उद्यमियों को अब अपना उद्यम स्थापित करने के लिए ब्याज उपादान योजना में पांच लाख रुपये का लोन मिलेगा। शासन ने इस वित्तीय वर्ष से योजना में मिलने वाली दो लाख की ऋण सीमा को बढ़ाकर पांच लाख कर दिया है। ऋण सीमा बढ़ने से उद्यम स्थापित करने वाले बेरोजगारों को धन की कमी नहीं खलेगी। शासन ने बढ़ी हुई ऋण सीमा के तहत लाभ दिलाए जाने का शासनादेश जारी कर दिया है। दरअसल पहाड़ों से शहरी क्षेत्रों को हो रहे युवाओं के पलायन…
Read Moreपनीर व्यवसायी को गोली मारकर दो लाख लूटे
रुद्रपुर। दुकान बंद कर कार से घर लौट रहे एक पनीर व्यवसायी को गोली मारकर बाइक सवार तीन बदमाशों ने दो लाख रुपये लूट लिए। बदमाश उनकी मार का शीशा तोड़कर रुपयों से भरा बैग ले गए। गोली लगने से घायल व्यवासायी को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना के बाद मौके पर पहुंची एसएसपी रिद्घिम अग्रवाल देर रात तक खुद बदमाशों की तलाश में लगी थीं। मॉडल कॉलोनी निवासी पनीर व्यवसायी सुशील गोयल की काशीपुर रेलवे क्रासिंग के पास दुकान है। रविवार रात करीब सवा दस बजे…
Read Moreअंधेरे में तीर चला रही पुलिस
रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में छात्रा की गला दबाकर हुई हत्या का दो माह बाद भी खुलासा नहीं हो पाया है। जांच में पुलिस अंधेरे में हाथ पांव मार रही है। 16 अप्रैल को ट्रांजिट कैंप वार्ड नंबर दो, ई ब्लाक निवासी सपन डे की 15 वर्षीय पुत्री संध्या घर में अकेली थी। इसी बीच संदिग्ध हालात में उसकी जलकर मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में संध्या की मौत गला घोंटकर होने की पुष्टि हुई। इस पर ट्रांजिट कैंप चौकी इंचार्ज की तरफ से अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा…
Read Moreउक्रांद सम्मेलन में वक्ताओं ने निकाली भड़ास
खटीमा। उत्तराखंड क्रांतिदल का जिला स्तरीय द्विवार्षिक सम्मेलन केंद्रीय पर्यवेक्षक खड़क सिंह बगड़वाल की देखरेख में संपन्न हुआ। सम्मेलन में प्रमुख रूप से वक्ताओं ने उक्रांद द्वारा किए कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि राजनीतिक महत्वाकांक्षा अधिक बढ़ने के कारण दल को राष्ट्र की मुख्य धारा से हासिए पर धकेला गया। इसको पटरी पर लाने के लिए दल के कार्यकर्ताओं को एकबार फिर संघर्ष करना होगा। कंजाबाग रोड स्थित जिला कार्यालय पर आयोजित जिला सम्मेलन में कार्यकर्ताओं ने जमकर मन की भड़ास उतारी। वक्ताओं ने कहा कि आज भी…
Read Moreजल्द बनेगी टर्मिनल मंडी
रुद्रपुर। प्रस्तावित टर्मिनल मंडी की भूमि मंडी समिति के नाम दर्ज कर ली गई है। इसमें शीघ्र ही सुपर मार्केट का निर्माण शुरू हो जाएगा। वर्ष 2011 में पंत विवि से 50 एकड़ भूमि टर्मिनल मंडी के लिए क्रय की गई थी। उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड ने राज्य सरकार को 340 लाख रुपये इसके लिए भुगतान किया। जिसकी चहारदीवारी निर्माण का कार्य भी पूरा हो चुका है। प्रस्तावित टर्मिनल मंडी पर निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए कई बार प्रयास किए गए। लेकिन धनराशि आवंटित न होने के कारण…
Read Moreमौसम का कहर, रुद्रप्रयाग में पांच लोगों की जान ली, नदी नाले उफान पर,
मानसून की शुरुआती बारिश कहर बनकर टूटी है। दो दिनों से लगातार हो रही बारिश से रविवार को उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग जिलों में हालात बेकाबू हो गए। रुद्रप्रयाग में बारिश के कहर से चार लोगों की मौत हो गई, एक व्यक्ति लापता हो गया। अलकनंदा और मंदाकिनी नदी खतरे के निशान को पार कर गई। जवाड़ी झूला पुल पानी में डूब गया। गौरीकुंड बस पार्किंग में खड़ी एक बस और पांच छोटे वाहन मंदाकिनी की बाढ़ में बह गए। उत्तरकाशी जिले में भी नदी नाले उफान पर होने से बाढ़…
Read Moreलोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता मालिक, सरकारें प्रबंधक
अल्मोड़ा। सर्व सेवा संघ के तत्वावधान में ‘जल, जंगल, जमीन स्वराज अभियान यात्रा’ रविवार को अल्मोड़ा पहुंची। इस मौके पर पत्रकार वार्ता में संघ की अध्यक्ष समाज सेवी राधा बहन भट्ट ने सरकारों द्वारा विकास के नाम पर थोपी जा रही नीतियों की आलोचना की। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता मालिक, सरकारें प्रबंधक हैं। जनता की राय के बगैर सरकारों द्वारा विकास योजनाओं के नाम पर मचाई जा रही जल, जंगल, जमीन की खुली लूट का जनता को प्रतिकार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकारों की कुनीतियोें के…
Read Moreपंचायत चुनाव की तैयारी में जुटें कार्यकर्ता
अल्मोड़ा। जिला कांग्रेस कमेटी की पार्टी कार्यालय में हुई बैठक में मुख्य अतिथि अल्मोड़ा जिला प्रभारी पर्यवेक्षक और प्रदेश महामंत्री प्रयाग भट्ट ने कहा कि आगामी पंचायत चुनाव में स्वच्छ छवि के कार्यकर्ताओं को टिकट दिया जाएगा। प्रत्याशियों को विजय दिलाने के लिए पार्टी हर स्तर से सहयोग करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया और कहा कि कार्यकर्ता कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच जाएं। उन्होंने जिला कांग्रेस कमेटी को ब्लाक स्तर पर शीघ्र कार्यक्रम चलाने के निर्देश दिए। बताया…
Read More