सम्मान और सुविधाओं के लिए उठाई आवाज

हल्द्वानी। हमने इस देश को आजादी दिलवाई। आजादी के लिए जान पर खेले, मगर हमें और हमारे परिवारों को आज उपेक्षा की नजरों से देखा जा रहा है। न सम्मान मिला न सुविधाएं। बस सरकारी घोषणाएं और दिखावे के शासनादेश। हम अपनी लड़ाई की कीमत नहीं मांगते, मगर कम से कम हमें जरूरी सुविधाएं और सम्मान का दर्जा तो मिले। ये कहना है वयोवृद्घ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रामदत्त जोशी का। 97 साल की उम्र में भी वे खुद चलकर रामपुर रोड स्थित युवा भवन में आयोजित उत्तराखंड स्वतंत्रता संग्राम सेनानी…

Read More

खेल मंत्री के सामने शिकायतों का पिटारा खुला

शिक्षकों के तबादलों में हुई गड़बड़ियों को लेकर सरकार पर दबाव बढ़ता जा रहा है। सोमवार को शिक्षकों ने कृषि मंत्री और खेल मंत्री के सामने शिकायतों का पिटारा खोला। दोनों मंत्रियों ने इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री से वार्ता का आश्वासन दिया है। इससे पहले शिक्षकों की शिकायत पर ही केंद्रीय मंत्री हरीश रावत ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर तबादलों में सामने आई विसंगतियों को दूर करने की नसीहत दी थी। दुर्गम स्कूलों में भेजने की तैयारी राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह बिष्ट और महामंत्री नागेंद्र पुरोहित के…

Read More

दून के शिक्षकों की तबादला सूची जारी

देहरादून। रविवार को देर शाम अनिवार्य स्थानांतरण के तहत दून जिले में 58 शिक्षकों के दुर्गम से सुगम में तबादले कर दिए गए। शिक्षा विभाग की ओर से जारी सूची में 18 जूनियर सहायक अध्यापक, तीन जूनियर हेड मास्टर, दस प्राथमिक हेड मास्टर और 27 प्राथमिक सहायक अध्यापकों के तबादले किए गए हैं। सभी तबादले चकराता, रायपुर, सहसपुर और कालसी विकासखंड से सहसपुर, विकासनगर, डोईवाला और रायपुर ब्लॉक के स्कूलों में हुए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक पदमेंद्र सकलानी ने कहा कि वाई से एक्स क्षेत्र में किए गए तबादलों…

Read More

आने के लिए धन्यवाद, नेताओं से कहना कि वोट मांगने न आएं….

बंजारावाला क्षेत्र में हुए जलभराव की सूचना के साथ सुबह आठ बजे रेनकोट पहनकर घर से निकला तो बरसात के भयानक रूप का अंदाजा नहीं था। लेकिन बंगाली कोठी से तालाब बनी सड़कों को देख कुछ अंदेशा हो गया। बंजारावाला पहुंचते ही पुलिया पर खड़े लोग दिखे। जो जलमगभन हुए घरों को देखकर अफसोस कर रहे थे। तसवीरें लेने के लिए जैसे ही कैमरा निकाला तो घरों की छतों पर फंसे लोगों की करुण पुकार सुनाई दी। उनके घरों तक जाने वाली सड़क दरिया बन चुकी थी। ऐसे में दीवारों…

Read More

ग्रामीणों का धरना जारी, तालाबंदी न करने पर सहमत

चंबा (टिहरी)। श्रीदेव सुमन विवि में नियुक्ति की मांग को लेकर धरने पर बैठे सौंदकोटी और दिखोलगांव के लोगों ने विवि को नई टिहरी या फिर नरेंद्रनगर ले जाने पर रोष जताया। ग्रामीणों ने विवि में तालाबंदी न करने पर सहमति जताई है। धरना स्थल पर पहुंचकर एसडीएम डा.आशीष कुमार श्रीवास्तव ने ग्रामीणों को सोमवार पूर्वाह्न 11.30 डीएम से वार्ता के लिए नई टिहरी पहुंचने का आमंत्रण दिया। श्रीदेव सुमन विवि में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी पदों पर होने वाली नियुक्तियों में सौंदकोटी और दिखोलगांव के युवाओं को वरीयता देने…

Read More

टीएचडीसी का वरिष्ठ अभियंता गिरफ्तार

नई टिहरी। न्यायालय में पेश न होने पर होने पर कोतवाली पुलिस ने टीएचडीसी के वरिष्ठ अभियंता को गिरफ्तार किया है। टीएचडीसी में कार्यरत वरिष्ठ अभियंता केके आनंद के खिलाफ दो वर्ष पहले लड़कियों से छेड़छाड़ का मामला दर्ज है। उस समय वह कोटेश्वर बांध परियोजना में कार्यरत था। मामले की सीजेएम कोर्ट में सुनवाई चल रही है। इस बीच केके आनंद का ट्रांसफर चमोली में हो गया। वह सुनवाई के दौरान कोर्ट में पेश नहीं हुआ। जिस पर सीजेएम ने उसके खिलाफ वारंट जारी किया। कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्य पाल…

Read More

कोटिकरण सही करने की मांग

कर्णप्रयाग। उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ ने स्थानांतरण नीति का समर्थन किया है। लेकिन स्कूलों के कोटिकरण में खामियों की शिकायत की है। संघ के जिला मंत्री दिगंबर नेगी और ब्लाक अध्यक्ष यदुवीर सिंह ने कहा कि शासन और विभाग को चाहिए कि पहले स्कूलों के कोटिकरण को सही करे उसके बाद तबादला नीति को अमलीजामा पहनाया जाए। संघ पदाधिकारियों ने स्कूलों के कोटिकरण में मन माने तरीके से निर्धारण किए जाने का आरोप भी लगाया है।

Read More

धार्मिक राष्ट्र में गंगा के संरक्षण पर हो ध्यान

गोपेश्वर/जोशीमठ। ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य वासुदेवानंद सरस्वती जी महाराज ने कहा कि भारत जैसे धार्मिक राष्ट्र में गंगा के संरक्षण पर विशेष ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि बदरीकाश्रम में कोटि-कोटि में देवताओं का वास है। बीती शनिवार को शंकराचार्य ने जोशीमठ में एक विशाल भंडारा आयोजित किया। इस दौरान स्थानीय लोगों के साथ ही तीर्थयात्रियों ने शंकराचार्य से आशीर्वाद लिया। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती सहित कई श्रद्धालु मौजूद थे।

Read More

पुरानी पेयजल योजना में धन खपाने का प्रयास

चंपावत। जिले के सबसे दूरस्थ ककनई गांव में पुरानी पेयजल योजना की मरम्मत दिखाकर नई पेयजल योजना का धन खपाने का प्रयास किया जा रहा है। गांव के लोगों की शिकायत के बाद उपजिलाधिकारी डा. अभिषेक त्रिपाठी ने मामले की जांच का आदेश दे दिया है। गांव के लोगों ने उपजिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि ककनई गांव के लिए इस बार नई पेयजल योजना मंजूर हुई है। योजना निर्माण के टेंडर भी हो चुके हैं। अब ठेकेदार नई पेयजल योजना के निर्माण के बजाए पुरानी योजना की…

Read More

रोडवेज के परिचालक से मारपीट

लोहाघाट। पिथौरागढ़ से देहरादून जा रही रोडवेज की हाईटैक बस के परिचालक के साथ कुछ युवकों ने रविवार को मारपीट कर दी। घटना से आक्रोशित रोडवेज कर्मचारियों ने कुछ देर तक जाम लगा दिया। पुलिस के अनुसार रोडवेज बस (यूके07पीए1053) आज सुबहकुछ देर के लिए लोहाघाट स्टेशन में रुकी। तभी चार युवक एक कार से बस के पास पहुंचे और परिचालक उमाशंकर चौड़ाकोटी से बस में सीट मांगने लगे। बस पूरी भरी थी इस कारण परिचालक ने युवाओं को बिठाने से मना कर दिया। इतने युवा उत्तेेजित हो गए और…

Read More