पौड़ी। नई स्थानांतरण नीति के तहत गढ़वाल मंडल के 175 प्रवक्ताओं और 341 एलटी शिक्षकों का अनिवार्य स्थानांतरण कर दिया गया है। इसके तहत 86 प्रवक्ताओं और 147 एलटी शिक्षकों का तबादला मैदानी इलाकों से पहाड़ के विद्यालयों में किया गया है। स्थानांतरित शिक्षकों को जुलाई माह के प्रथम सप्ताह में कार्यभार ग्रहण करना होगा। संबंधित स्कूलों में प्रधानाचार्यो और प्रधानाध्यापकों को स्थानांतरित शिक्षकों को निर्धारित तिथि पर कार्यमुक्त करने को निर्देशित किया गया है। मंडल अपर शिक्षा निदेशक एनएस राणा ने बताया कि नई स्थानांतरण नीति के मंडल में…
Read MoreCategory: Uttarakhand
आपदा में जीएमओयू के सौ चालक, परिचालक लापता
कोटद्वार। आपदा ने गढ़वाल मोटर ऑनर्स यूनियन (जीएमओयू) को भी काफी नुकसान पहुंचाया है। चारधाम यात्रा मार्ग पर निकली गढ़वाल मोटर ओनर्स यूनियन लिमिटेड की साठ बसें और इनके सौ से अधिक चालक-परिचालक लापता हैं। अब तक एक बस के बहने की सूचना है। इसके चालक का कुछ पता नहीं चल रहा है, जबकि परिचालक ने किसी तरह जान बचाई। जीएमओयू के अध्यक्ष जीत सिंह पटवाल ने बताया कि चार धाम मार्ग पर कंपनी की कुल 450 में से 120 बसें भेजी गई थीं। बारिश के मद्देनजर अब बसें लौट…
Read Moreगढ़वाल में बंद सड़कों की संख्या बढ़कर 501 हुई
पौड़ी। गढ़वाल मंडल में बरसात से बंद सड़कों की संख्या बढ़ती जा रही है। मंडल में बंद सड़कों की मंगलवार तक 452 थी लेकिन अब यह बढ़कर 501 हो गई है। जिसमें सर्वाधिक 168 सड़कें टिहरी जिले की हैं। मंडल में 501 सड़कों पर अभी भी यातायात का पहिया जाम है। बंद सड़कों में सर्वाधिक 168 सड़कें जिले की, 123 पौड़ी, 52 उत्तरकाशी, 66 चमोली, 30 रुद्रप्रयाग, 49 देहरादून, 13 हरिद्वार की सड़कें शामिल हैं। लोनिवि के मुख्य अभियंता आरपी भट्ट ने बताया कि सभी सड़कों को खोलने की अलग-अलग…
Read Moreसरकार ने ही मौत के मुहाने में बैठा रखा है लोगों को!
पिथौरागढ़। पहली बारिश से सैकड़ों भवन ताश की पत्तों की तरह ढह कर नदियों में समा गए हैं। सीमांत के सैकड़ों परिवार तबाह हो गए हैं। बात कुछ सालों की करें तो पिथौरागढ़ जिले में जुलाई, अगस्त, सितंबर में ही आपदा आई है। इस बार जून में ही प्रकृति के रौद्र रूप से लोग सिहर उठे हैं। हमारी सरकारों ने ही लोगों को मौत के मुहाने में बिठा रखा है। आपदा प्रबंधन विभाग ने जिले के 64 गांवों को न रहने लायक घोषित किया है। इनमें से 30 गांवों को…
Read Moreऐरी, चुफाल ने लगाए जख्मों पर मरहम
धारचूला/डीहीहाट। उक्रांद के केंद्रीय अध्यक्ष और पूर्व विधायक काशी सिंह ऐरी ने आपदाग्रस्त इलाकों में राहत कार्य में तेजी लाने का आग्रह किया। नुकसान का जायजा लेने के बाद उन्होंने पीड़ितों को सांत्वना देते हुए सरकार से मुआवजे का आग्रह किया। वहीं राजमार्ग के बलुवाकोट-धारचूला हिस्से को शीघ्र खुलवाने के लिए ग्रिफ के कमांडर से वार्ता की। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बिशन सिंह चुफाल ने कौली, हुड़की, सिगलतड़, घट्टाबगड़, बरम, बसौरा आदि का भ्रमण किया। इन इलाकों में मदद पहुंचाने के लिए सरकार को पूरा समर्थन देने की बात…
Read Moreक्षतिग्रस्त सड़कों को प्राथमिकता से खोलें : मंडलायुक्त
पिथौरागढ़। आपदाग्रस्त पिथौरागढ़ जिले के दौरे पर आए कुमाऊं मंडल आयुक्त आरके सुधांशु ने लोक निर्माण विभाग, सीमा सड़क संगठन, एडीबी के अधिकारियों को आपदा की वजह से क्षतिग्रस्त हुई सड़काें को प्राथमिकता के साथ मरम्मत करने के निर्देश दिए। प्रशासन की पहली प्राथमिकता युद्ध स्तर पर खोलने के निर्देश दिए। मंडलायुक्त सुधांशु, धारचूला के विधायक हरीश धामी और डीएम डा.नीरज खैरवाल ने बुधवार को हेलीकॉप्टर से आपदाग्रस्त इलाकों में पहुंचाई जा रही, राहत सामग्री और स्थिति का जायजा लिया। आपदा और बचाव कार्य के लिए रेस्क्यू टीमों को दूरदराज…
Read Moreतवाघाट में दुकान, मकान, मोटर पुल धौली में समाए
धारचूला/मदकोट/मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। मल्लाजोहार के लिंगुरानी, पिलथी, लास्पागाड़ी, ल्वा, बुर्फू, मिलम, मर्तोली, गोंखा पुल क्षतिग्रस्त हो गए हैं। सुरिंगगाड़ का झूलापुल खतरे में आ गया है। बलुवाकोट में 29 मकान काली में समा गए हैं। मदकोट में बुधवार दोपहर 12 बजे चरण सिंह महरा, धन सिंह महरा, भगत सिंह मर्तोलिया, द्रौपदी भंडारी, दिनेश भंडारी, बहादुर सिंह धामी, गोपाल सिंह रावत के मकान/दुकान के साथ ही प्राथमिक स्कूल भवन नदी में समा गया। झूलाघाट में 32 लोगों को अन्यत्र शिफ्ट कर दिया गया है। मवानीदवानी में तीन मकान ध्वस्त हुए हैं। दो…
Read Moreकन्या भ्रूण हत्या रोकने को चलेगा अभियान
पिथौरागढ़। कन्या भ्रूण हत्या की घटनाओं में हो रहे इजाफे की रोकथाम के लिए शंखनाद जनचेतना मंच ने शंखनाद कर दिया है। मंच के निदेशक ललित मोहन राठौर और सचिव डा.प्रमोद कुमार क्षोत्रिय का कहना है कि पिथौरागढ़ जिले में दो दशक में बालिका जन्म दर बेहद कम हो गई है। इस वजह से ये अनुपात प्रति एक हजार 764 हो गई है। मंच के पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक वीकेएस कार्की से मिल उचित कार्यवाही करने की मांग की। बताया कि सख्ती होने के बाद भी कुछ लोग चोरीछिपे कन्या…
Read More…यहां मकान बने ताश के पत्ते!
बलुवाकोट। बलुवाकोट की मिट्टी बेशक बलुवाई हो मगर काली के किनारे दशकों पूर्व बनी ये इमारतें बेहद मजबूत थी। मगर काली के कोप ने इन्हें कहीं का नहीं छोड़ा। एक झटके में ये दुकान और मकान ताश के पत्तों की तरह नदी में समा गए। 12 मिनट में दो भवन धराशायी हो गए। वैसे 24 घंटे में यहां 23 मकान इतिहास का हिस्सा बन गए। सात मकान अभी भी खतरे में हैं। सैकड़ों लोगों की जिंदगी भर की कमाई भी बर्बाद हो गई। बलुवाकोट के इतिहास में यूं तो कई…
Read Moreकैलास यात्रा के नौ दल निरस्त
डीडीहाट। कैलास-मानसरोवर यात्रा के नौ दल इस बार भगवान भोले के दर्शन नहीं कर सकेंगे। कुमाऊं में भारी आपदा को देखते हुए दिल्ली में विदेश मंत्रालय ने बुधवार शाम को ये निर्णय लिया है। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस की सातवीं वाहिनी के कमान अधिकारी केदार सिंह रावत ने इसकी पुष्टि की है। कमान अधिकारी ने बताया कि बैच दो से दस तक इस बार कैलास यात्रा नहीं कर पाएगा। 22 जुलाई को दिल्ली से 11वां दल अल्मोड़ा पहुंचेगा। इस बार कुल 18 दलों को कैलास-मानसरोवर यात्रा करनी थी। मगर नौ दलों…
Read More