आपदा राहत में एक दिन का वेतन देंगे राजकीय शिक्षक

हल्द्वानी। राजकीय शिक्षक संघ ने घोषणा की है कि आपदा राहत में कुमाऊं मंडल के सभी राजकीय शिक्षक एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में देंगे। बुधवार को राजकीय शिक्षक संघ की जीजीआईसी में हुई आपात बैठक में उत्तराखंड में भीषण आपदा में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। तय किया गया कि संघ का आपदा राहत संग्रह केंद्र राबाइंका कालाढूंगी रोड पर खोला जाएगा, जिसमें खाद्य सामग्री, वस्त्र आदि एकत्र कर राजकीय शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं आपदा प्रभावित और पीड़ितों को पहुंचाएंगे। राशिसं के मंडलीय उपाध्यक्ष कन्नू जोशी…

Read More

फुटकर व्यापारियों का सर्वे शुरू

हल्द्वानी। नगर निगम ने फड़, ठेली और खोखा लगाने वाले फुटकर व्यापारियों का सर्वे शुरू करवा दिया है। सर्वे के लिए निगम प्रशासन ने 25 सफाई नायकों को लगाया है। 21 जून तक सर्वे रिपोर्ट पूरी हो जाएगी। नगर निगम में तहबाजारी को लेकर व्यापारियों में घमासान मचा है। अधिकांश फुटकर व्यापारी नगर निगम को तहबाजारी शुल्क नहीं दे रहे हैं। निगम प्रशासन तहबाजारी राजस्व वसूली बढ़ाने के लिए फड़, ठेली और खोखा फुटकर व्यापारियों का सर्वे करवा रहा है। मुख्य नगर अधिकारी आरडी पालीवाल के मुताबिक फुटकर व्यापारियों का…

Read More

आपदा से निकालने की मांग रहे ‘कीमत’

हल्द्वानी। आपदा में फंसे लोगों को जिंदगी बचाने और मुश्किल से बाहर निकालने को लेकर कुछ लोगों ने धंधा शुरू कर दिया है। हेलिकाप्टर से जोशीमठ से बाहर निकालने को एक परिवार से कथित तौर पर चार लाख तक की डिमांड की जा रही है। वहीं, कुछ टैक्सी चालक भी मनमानी पर उतारू हैं। आपदा में फंसे लोग मुश्किल से बाहर निकल सके, इसके लिए हर कोई दुआ कर रहा है। इनके बीच कुछ लोग हैं, जो आपदा से पैसा बनाने में लग गए हैं। कई दिनों से जोशीमठ में…

Read More

मुझे मेरी पत्नी से बचाओ

हल्द्वानी। साहब मुझे मेरी बीवी से बचाओ। वो घर का कोई काम नहीं करती। कुछ कहता हूं तो मुझे धमकाती। कभी कभी पिटाई भी कर देती है। मैं अपना काम धंधा करूं या घर का चूल्हा चौका। यह शिकायत लेकर एक एसी मैकेनिक बुधवार सुबह कोतवाली पहुंचा। जहां उसने एसएसआई इंदर सिंह राणा को आपबीती सुनाई। मुखानी निवासी इस एसी मैकेनिक ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी उसे मानसिक और शारीरिक रूप से काफी प्रताड़ित कर रही है। जब वह काम से थका हारा घर आता है तो वह…

Read More

पारा उछला, हल्की बारिश की संभावना

देहरादून। पारे में बुधवार को हल्का उछाल दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान में लगभग एक, जबकि न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोत्तरी रिकार्ड हुई। आसमान में कहीं-कहीं बादल जरूर छाए, लेकिन उन्होंने धरती पर बरसने से गुरेज किया। मौसम विभाग की मानें तो अगले 24 घंटे में मौसम का यह मिजाज बने रहने की संभावना है। पारे में बढ़ोत्तरी संभावित है, जबकि उत्तराखंड में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। किसी-किसी जगह गरजन वाले बादल विकसित होने की भी संभावना है। राजधानी दून में भी आंशिक बादल छाए रह…

Read More

चार दिन से फंसे लोगों तक नहीं पहुंच रहा अन्न का दाना

पहाड़ में आई आपदा का कोई ओर-छोर नहीं दिख रहा। हर तरफ बर्बादी के मंजर के बीच सेना जख्मों पर मरहम लगाने की कोशिश में जुटी रही। जन-धन के भारी नुकसान के बीच फिलहाल हर कोशिश कम पड़ रही है। केदारघाटी और अन्य जगहों पर फंसे हजारों लोग बुधवार को सुरक्षित निकाले गए। लेकिन हजारों लोग अब भी फंसे हैं। ताजा खबरों के मुताबिक पांच दिन बाद गंगात्री-ऋषिकेश हाईवे खुल गया है, लेकिन खराब मौसम के चलते उत्तरकाशी और केदारघाटी में रेस्‍क्यू ऑपरेशन प्रभावित हो रहा है। इसके साथ ही…

Read More

कुदरत के दिए जख्म पर नमक छिड़क रहा प्रशासन

आसमान में घिर आए बादलों ने नरगिस के काम करने की रफ्तार को बढ़ा दिया और वृद्घ आशा रानी भी दुबारा बारिश होने के डर से आशंकित हो तेजी से धूप में फैलाए अपने सामान को समेटने में जुट गई। क्लेमेंटाउन की मोरोवाला लेन नंबर 12 के निचले हिस्से में बसे हर घर में करीब एक जैसी ही स्थिति है। डरा रहे हैं तबाही के निशान क्लेमेंटाउन क्षेत्र में अब सब कुछ शांत है, लेकिन तीन दिन पहले हुई भारी बारिश और उसके बाद की तबाही के निशान अभी भी…

Read More

अलग-अलग जगहों से बचाए गए लोगों की सूची

उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदा से भारी तबाही के बाद राहत और बचाव का कार्य तेजी से हो रहा है। केदारघाटी में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। अब तक आसमान से बरसी आफत के बाद रुद्रप्रयाग से केदारनाथ तक हजारों लोग लापता हैं। अभी तक 150 लोगों की मौत हुई है। हालांकि प्रशासन ने मरने या लापता होने वालों के किसी आंकड़े की पुष्टि नहीं की है, लेकिन माना जा रहा है कि व्यापक जनहानि हुई है।

Read More

घुत्तू में आपदा प्रभावितों की सुध लेने नहीं पहुंचा कोई

घनसाली (टिहरी)। तीन दिन पहले भिलंगना नदी में आई बाढ़ से घुत्तू कस्बे के बीस मकान और दुकानें ध्वस्त हो गए हैं। लेकिन प्रशासन की तरफ से अब तक कोई राहत और बचाव कार्य नहीं किया गया है। बेघर लोगों ने रिश्तेदारों के घरों मे शरण ले रखी है। केदार ग्लेशियर में बादल फटने से भिलंगना नदी में आई बाढ़ से घुत्तू कस्बे के 19 परिवारों के घर और दुकानें ध्वस्त हो गए है। सरकार और प्रशासन आपदा प्रभावितों को त्वरित सहायता कर राहत और बचाव कार्य करने के दावे…

Read More

37 यात्रियों को निकाला सकुशल

नई टिहरी। उत्तरकाशी-केदारनाथ मार्ग पर फंसे 37 यात्रियों को ओखलाखाल-लंबगांव के रास्ते टिहरी बांध में मोटर बोट से सुरक्षित निकाल लिया गया है। यात्रियों को लंबगांव के रास्ते ओखलाखाल लाया गया। जहां बोट में बैठाकर उन्हें कोटीकालोनी लाया गया। टीएचडीसी की ओर से यात्रियों को भोजन की व्यवस्था की गई थी। बाद में उन्हें बस से ऋषिकेश भेजा गया है। डीएम नितेश कुमार झा ने बताया कि 37 यात्रियों में से 10 हरदोई, 3 इलाहाबाद, 3 आगरा(उप्र) 6 रांच्री, (झारखंड़) 3 ग्वालियर(मध्यप्रदेश) 4 नागपुर,महाराष्ट्र 3 हिसार हरियाणा, 3 घौलपुर राजस्थान,…

Read More