कोर कमेटी करेगी सुरक्षा योजना की निगरानी

उत्तरकाशी। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर जिला जज की अध्यक्षता में गठित विधिक सेवा प्राधिकरण की कोर कमेटी आपदा राहत वितरण और उत्तरकाशी नगर को बचाने के लिए बनने वाली बाढ़ सुरक्षा योजना की निगरानी करेगी। जरूरत पड़ी तो यह कमेटी सरकारी बजट के दुरुपयोग के आरोपित अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज करने में भी नहीं हिचकेगी। कमेटी का उद्देश्य नियमानुसार राहत राशि का वितरण सुनिश्चित करना तथा टिकाऊ बाढ़ नियंत्रण योजना का इस्टीमेट बनाने और उसके अनुसरण में प्रशासन की सहायता करना है। बृहस्पतिवार को कोर्ट परिसर में हुई बैठक…

Read More

प्रकृति ही नहीं झूठे आश्वासनों ने भी डुबोया

उत्तरकाशी। सिविल इंजीनियरिंग से डिप्लोमा करने के बाद नौकरी न मिलने पर मोहन डबराल ने वर्ष 1994 में जोशियाड़ा झूला पुल के पास स्टेशनरी की दुकान खोली थी। 3 अगस्त 2012 की भागीरथी की बाढ़ सामान समेत पूरी दुकान बहा ले गई। लाखों का नुकसान हुआ, लेकिन सरकारी मानकों की क्या कहें, इस युवक को मदद के नाम पर धेला भी नहीं मिला। अपनी मेहनत पर भरोसा और निचले हिस्से में करोड़ों के बाढ़ सुरक्षा कार्य शुरू करवाकर सरकारी स्तर पर किसी प्रकार का खतरा न होने का आश्वासन मिलने…

Read More

खरादी के ग्रामीणों ने शुरू की भूख हड़ताल

बडकोट। बाढ़ से हुई क्षति का प्रतिकर देने और भवनों की सुरक्षा की मांग को लेकर खरादी कस्बे के ग्रामीणों ने भूख हड़ताल शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार को खरादी कस्बे के ग्रामीण पटवारी चौकी परिसर में एकत्रित हुए। उन्होंने प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर भूख हड़ताल शुरू की। आक्रोशित ग्रामीणों का कहना था कि खरादी में 17 और 18 जून को यमुना के कटाव से 12 आवासीय भवन ढह गए थे। ग्रामीण छानियाें में रह रहे हैं। पिछले साल भी अगस्त की बाढ़ से कई भवन कटाव से ढहे,…

Read More

अब डरा रहा भूख, प्यास और अंधेरा

उत्तरकाशी। गंगोत्री में फंसे ढाई हजार तीर्थयात्रियों को अब भूख प्यास तथा अंधेरा डरा रहा है। सड़क और संचार सेवा ठप होने से फेफड़े, जलजनित तथा रक्तचाप सहित कई बीमारियों से परेशान तीर्थयात्रियों को अब घर की चिंता सताने लगी है। पुलिस चौकी में यात्रियों को निकालने के लिए हेलीकाप्टर भिजवाने की सूचना पर दो दिनों से परेशान यात्री दिन भर अस्थायी हेलीपैड पर डेरा डाले हुए हैं, लेकिन सैर सपाटे वाले अंदाज में कुछ हेलीकाप्टर आकाश में ही मंडरा कर ऊपर से ही ओझल हो रहे हैं। गंगोत्री में…

Read More

पूरे देश में नंदा राजजात यात्रा की झलक दिखाई

अल्मोड़ा। संस्कार सांस्कृतिक और पर्यावरण संरक्षण समिति का 20 सदस्यीय कलाकारों का दल पिछले दो माह में आठ राज्यों की पांच हजार किमी यात्रा कर वापस लौट आया है। कलाकारों के दल ने मुंबई, पुणे, अहमदाबाद सहित देश के विभिन्न स्थानों पर नंदा देवी राजजात यात्रा को लोक नृत्यों के माध्यम से पेश किया। अल्मोड़ा पहुंचने पर इन कलाकारों का स्वागत किया गया। मुंबई की संस्था मन्नत की ओर से नंदा राजजात यात्रा के प्रचार-प्रसार के लिए धार्मिक यात्रा निकाली गई। यह मुंबई, पूना, अहमदाबाद, इंदौर समेत विभिन्न स्थानों से…

Read More

मंत्री, विधायक तीन महीने की तनख्वाह दें प्रभावितों को

रानीखेत। पूर्व विधायक और कांग्रेस अनुशासन समिति के अध्यक्ष पूरन माहरा ने कहा है कि आपदा पीड़ितों के लिए मुख्यमंत्री, मंत्री, विधायक और दायित्वधारियों को अपनी तीन-तीन माह की तनख्वाह आपदा प्रभावित कोष में जमा करानी चाहिए। यदि ऐसा होता है तो यह और लोगों के लिए भी उदाहरण होगा। इसकी पहल होनी चाहिए। इससे काफी हद तक लाभ होगा। रानीखेत में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की अलग-अलग बैठकों में प्रदेश में आई इस दैवीय आपदा पर दुख जताया गया। वक्ताओं ने कहा कि ऐसी आपदा पहले कभी नहीं आई।…

Read More

बलात्कार के मामले में सात साल का कारावास

अल्मोड़ा। जिला सत्र न्यायाधीश कंवर सेन ने बलात्कार के एक मामले में आरोपी को सात साल के कारावास और पांच हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। घटनाक्रम के अनुसार नई बस्ती किच्छा जिला ऊधमसिंहनगर निवासी नासिर पुत्र असगर अली 31 मई 2012 को एक नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में भतरौंजखान थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने पीड़ित बालिका को आरोपी के पास से बरामद कर लिया। इस मामले की सुनवाई जिला एवं सत्र न्यायाधीश कंवर सेन…

Read More

यात्रियों की मजबूरी का फायदा उठा रहे टैक्सी चालक

अल्मोड़ा। दैवीय आपदा के चलते कई लोग मार्गों में फंसे हैं। वहीं टैक्सी चालक यात्रियों की मजबूरी का फायदा उठाकर मनमाना किराया वसूल रहे है। टैक्सी चालकों द्वारा मनमाना किराया वसूलने की शिकायत लोगों ने जिलाधिकारी से की है। प्रशासन ने टैक्सी किराए के रेट तय कर दिए हैं। डीएम ने कहा है कि अधिक किराया वसूलने की शिकायत मिलने पर दोषी चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। बारिश के बाद सड़कें बंद हो गई हैं। अल्मोड़ा-खैरना मार्ग बंद है। सड़कें बंद होने पर कई यात्री गंतव्य को नहीं पहुंच…

Read More

दैवीय आपदा के मंजर से खौफजदा दिखे आगरा के यात्री

रानीखेत। बद्रीनाथ धाम के दर्शन कर गंतव्य को लौट रहे आगरा के तीर्थयात्री भी दैवीय आपदा के भयानक मंजर को देखकर खौफजदा हैं। यात्री बोले वह भविष्य में तीर्थयात्रा के लिए दोबारा मोटर मार्ग से नहीं आएंगे। अतिवृष्टि के कारण चार दिनों तक ओली में फंसने के बाद आगरा के तीर्थयात्रियों का दल बुधवार की रात यहां पहुंचा और नैनीताल के लिए रवाना हुआ। आगरा निवासी बृजेश शर्मा ने बताया कि वह 11 जून को आगरा से रवाना हुए। 12 को वह हरिद्वार पहुंचे। 13 जून को बद्रीनाथ धाम के…

Read More

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में महामारी फैलने का खतरा

हरिद्वार। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में महामारी रोगों के फैलने का खतरा पैदा हो गया है। जिसके मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया है। रैपिट रिस्पांस टीम गठित करने के साथ-साथ महामारी रोगों की सूचना के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। इसके साथ ही बुधवार से स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सर्वे का काम भी शुरू कर दिया है। प्रभावित क्षेत्रों में पानी उतरने के बाद बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ जाता है। शहर समेत जनपद के अन्य बाढ़ प्रभावित हिस्सों में मलेरिया,…

Read More