गौचर। सीएम विजय बहुगुणा और आपदा प्रबंधन मंत्री यशपाल आर्य ने यहां आईटीबीपी कैंप में आपदा प्रभावितों के लिए राहत तैयारियों का जायजा लिया। दोपहर बाद विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल भी यहां पहुंचे। कमिश्नर गढ़वाल के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को केदारनाथ और अन्य स्थानों पर फंसे आपदा प्रभावितों के लिए साढ़े तीन हजार भोजन के पैकेट हेलीकॉप्टर से भेेजे गए। इधर आईटीबीपी और एयर फोर्स ने अपने-अपने कंट्रोल रुप स्थापित किए हुए हैं। इन केंद्रों से हेलीकॉप्टर की उड़ान कार्यक्रम निर्धारित किया जा रहा है।
Read MoreCategory: Uttarakhand
एनडीआरएफ रसद लेकर केदारनाथ रवाना
घनसाली (टिहरी)। केदारनाथ में फंसे यात्रियों को निकालने के लिए एनडीआरएफ की टीम रसद सामग्री के साथ रवाना हो गई है। टीम ने रास्तो में फंसे यात्रियों को निकालने का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया है। कई स्थानों पर मार्ग बंद होने से फंसे यात्रियों को निकालने के लिएएनडीआरएफ के 110 जवानों की टीम घनसाली से केदारनाथ के लिए रवाना हुई। लेकिन घनसाली-केदारनाथ मोटर मार्ग पर आए मलबे के कारण टीम की बड़ी बसें आगे नहीं जा सकी। जिससे टैक्सियों द्वारा जवानों को जाखणी-तैला गुप्तकाशी मोटर मार्ग से…
Read Moreआपदा की घड़ी में भी अपनों के नहीं ये नेता
गढ़वाल। चुनावों के दौरान सुख दु:ख की हर घड़ी में जनता के साथ खड़े होने की कसम खाने वाले कई नेता आपदा की इस घड़ी में भी अपनी जनता के नहीं हुए। बृहस्पतिवार को हमने आपदा प्रभावित क्षेत्रों के विधायकों की इलाके में मौजूदगी के बारे में जानकारी ली तो मालूम हुआ कि आपदा पांच दिनों बाद कई विधायक अपने क्षेत्र में नहीं पहुंचे हैं। उत्तरकाशी जिले में भी प्रकृति ने भारी तबाही मचाई है। इसके बावजूद पुरोला के विधायक मालचंद आज भी देहरादून में ही डटे हुए हैं। जबकि…
Read Moreपलभर में बह गई जीवनभर की कमाई
कर्णप्रयाग। पत्नी का ऑपरेशन करवाकर कुछ ही दिन पूर्व देहरादून से नारायणबगड़ पहुंचे थे। सोमवार को मैं पत्नी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चेकअप के लिए ले गया था, जहां उसे भर्ती किया गया। मैं उसी के साथ अस्पताल में था। लगातार बारिश के चलते बाहर की स्थिति का कुछ पता नहीं चल पा रहा था, लेकिन मुझे फोन आया कि आप का मकान …। मैं सब सुनता रहा, कुछ कहने की हिम्मत ही नहीं हो पाई। बेटी की शादी की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थी। पूरा सामान घर…
Read Moreदर्जा कैबिनेट मंत्री और डीएम ने देखी आपदा से तबाही
टनकपुर। दर्जा कैबिनेट मंत्री हेमेश खर्कवाल तथा जिलाधिकारी दीपेंद्र चौधरी ने अधिकारियों के लाव लश्कर के साथ आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर क्षति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि आपदा से बचाव के लिए जल्द कारगर कदम उठाए जाएंगे। प्रभावितों को हरसंभव राहत मुहैया कराई जाएगी। एसडीएम जेएस राठौर को क्षति का आंकलन कर जल्द रिपोर्ट देने को कहा गया है। क्षेत्रीय विधायक और जिलाधिकारी तीन दिन बाद बृहस्पतिवार को आपदा का जायजा लेने पहुंचे। उन्होंने पहले शारदा चुंगी कालोनी में शारदा नदी से हुई तबाही का निरीक्षण कर…
Read Moreअप स्ट्रीम में अवैध खनन से बदला शारदा का रुख
टनकपुर। शारदा नदी का रुख आबादी की ओर यूं ही नहीं घुमा। लोगों का कहना है कि शारदा घाट के समीप अप स्ट्रीम में राजस्व क्षेत्र में हुआ अवैध खनन इसका प्रमुख कारण है। खनन से बनी चैनल के कारण नदी का रुख आबादी की ओर मुड़ा और कई परिवारों को बेघर होना पड़ा है। पिछले दिनों हुई बारिश से उफनाई शारदा ने नदी तट पर बसे पहाड़ी इलाकों में ही नहीं टनकपुर में भी जमकर तबाही मचाई। शारदा स्नानघाट, शवदाह गृह, यात्री विश्राम गृह समेत कई पक्के मकान और…
Read Moreआपदा से निपटने को प्रशासन तैयार : डीएम
काशीपुर। जिलाधिकारी बृजेश संत ने कहा कि जिला प्रशासन दैवीय आपदा से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इसके लिए जिले के पास पर्याप्त संसाधन और धनराशि है। बृहस्पतिवार को डीएम ने एसडीएम पीसी दुम्का के साथ तहसील पहुंचकर रिकार्ड जांचे। विभिन्न आयोगों, सूचना के अधिकारों के सवालों से संबंधित रजिस्टर चेक किए। ग्राम जैतपुर का रिकार्ड, नक्शा और विभिन्न प्रमाण पत्र जारी करने के रिकार्ड वाला कंप्यूटर चेक कर बंदीगृह का निरीक्षण किया। तहसीलदार सीएस बिष्ट से वसूली की जानकारी ली और बडे़ बकायादारों की सूची चस्पा…
Read Moreमारपीट के विरोध में प्रदर्शन
रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में आंगनबाड़ी कार्यकत्री से मारपीट मामले में आंगनबाड़ी व आशा कार्यकत्रियों ने जिला अस्पताल में प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने मारपीट की आरोपी महिला के खिलाफ कार्रवाई न होने पर बच्चों को पोलिया की खुराक न पिलाने की चेतावनी भी दी। मंगलवार को ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में आंगनबाड़ी कार्यकत्री संगीता चौरसिया से पल्स पोलिया अभियान के दौरान एक महिला ने मारपीट कर दी थी। यहीं नहीं आरोप था कि उसने संगीता का गला भी दबा दिया। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोगों ने बमुश्किल संगीता को…
Read Moreअपने हक के लिए खुद लड़ना होगा
खटीमा। महिला समाख्या के तत्वावधान में बाजपुर की सबेरा संघ की महिलाओं का तीन दिवसीय प्रशिक्षण का समापन हो गया। प्रभारी जिला समन्वयक कुसुम भट्ट ने कहा कि महिलाओं और पुरुषों की समानता की बात की जाती है लेकिन आज भी महिलाओं को समानता नहीं मिल सकी है। जिसके लिए महिलाओं को स्वयं आगे आना होगा। प्रशिक्षण में 30 महिलाओं ने भाग लिया। बालिका शिक्षण केंद्र पर आयोजित प्रशिक्षण में अर्चना धूलिया और हेमा नेगी ने महिलाओं को लिंगभेद के संबंध में बताया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को पुरुषों की…
Read Moreकोर कमेटी करेगी सुरक्षा योजना की निगरानी
उत्तरकाशी। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर जिला जज की अध्यक्षता में गठित विधिक सेवा प्राधिकरण की कोर कमेटी आपदा राहत वितरण और उत्तरकाशी नगर को बचाने के लिए बनने वाली बाढ़ सुरक्षा योजना की निगरानी करेगी। जरूरत पड़ी तो यह कमेटी सरकारी बजट के दुरुपयोग के आरोपित अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज करने में भी नहीं हिचकेगी। कमेटी का उद्देश्य नियमानुसार राहत राशि का वितरण सुनिश्चित करना तथा टिकाऊ बाढ़ नियंत्रण योजना का इस्टीमेट बनाने और उसके अनुसरण में प्रशासन की सहायता करना है। बृहस्पतिवार को कोर्ट परिसर में हुई बैठक…
Read More