रानीखेत। पूर्व विधायक और कांग्रेस अनुशासन समिति के अध्यक्ष पूरन माहरा ने कहा है कि आपदा पीड़ितों के लिए मुख्यमंत्री, मंत्री, विधायक और दायित्वधारियों को अपनी तीन-तीन माह की तनख्वाह आपदा प्रभावित कोष में जमा करानी चाहिए। यदि ऐसा होता है तो यह और लोगों के लिए भी उदाहरण होगा। इसकी पहल होनी चाहिए। इससे काफी हद तक लाभ होगा। रानीखेत में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की अलग-अलग बैठकों में प्रदेश में आई इस दैवीय आपदा पर दुख जताया गया। वक्ताओं ने कहा कि ऐसी आपदा पहले कभी नहीं आई।…
Read MoreCategory: Uttarakhand
विकास के लिए जिला योजना से 90 लाख मिले
अल्मोड़ा। जिला योजना से अल्मोड़ा नगर और आसपास के क्षेत्रों में विकास कार्यों के लिए 90 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। इस धनराशि से सड़क किनारे नाली निर्माण, मार्ग सुधारीकरण आदि कार्य किए जाएंगे। पालिका सभासद अशोक पांडे ने बताया कि अल्मोड़ा लिंक रोड में टैक्सी स्टैंड से बीएसएनएल कार्यालय तक सड़क किनारे पक्की नाली निर्माण, माल रोड में शिखर होटल से होली-डे होम तक सड़क किनारे नाली निर्माण, सड़ियापानी-माट सड़क सुधारीकरण, एलआर साह रोड में शिखर तिराहे से बीएसएनएल कार्यालय तक पक्की नाली निर्माण को को चार-चार लाख रुपये…
Read Moreचौखुटिया के शिक्षक देंगे एक दिन का वेतन
अल्मोड़ा/सोमेश्वर/चौखुटिया। आपदा प्रभावितों की मदद के लिए लोग आगे आने लगे हैं। सोमेश्वर क्षेत्र की जनता ने एक ट्रक खाद्यान्न सामग्री गढ़वाल मंडल भेजी है। जबकि चौखुटिया के राजकीय शिक्षकों ने एक दिन का वेतन सीएम राहत कोष में देने की घोषणा की है। सोमेश्वर क्षेत्र की जनता ने खाद्यान्न सामग्री से भरा ट्रक आपदा ग्रस्त क्षेत्र को भेजा है। क्षेत्रवासियों ने आटा, चावल, आलू, नमक, बिस्कुट, तेल, मसाले, सब्जी, दूध, चीनी आदि सामग्री भेजी है। ट्रक को तहसीलदार एनएस जीना, थानाध्यक्ष अरुण कमार वर्मा ने रवाना किया। ट्रक के…
Read Moreखतरे के मुहाने पर खड़े परिवार को शिफ्ट होने के निर्देश
रानीखेत। विशुवा में कालापहाड़ दरकने से खतरे के मुहाने पर खड़े परिवार को प्रशासन ने सुरक्षित स्थान पर चले जाने की हिदायत दे दी है। संयुक्त मजिस्ट्रेट ने प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया और इसे काफी संवेदनशील बताया। उन्होंने भूमि संरक्षण अधिकारी, वीडीओ को इस बारे त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए हैं। मालूम हो कि पहाड़ी दरकने की खबर को अमर उजाला ने विस्तृत रूप से प्रकाशित किया था। इसके बाद प्रशासन ने मुस्तैदी दिखाई। बृहस्पतिवार को तहसीलदार, राजस्व उपनिरीक्षक ने क्षेत्र का निरीक्षण किया, शुक्रवार को संयुक्त…
Read Moreफर्जी दस्तावेज से ले लिया पांच लाख का ऋण
अल्मोड़ा। सेंट्रल बैंक की स्थानीय शाखा के प्रबंधक शीतला प्रसाद गुप्ता ने बाड़ीबगीचा निवासी एक व्यक्ति पर फर्जी दस्तावेज के सहारे धोखाधड़ी कर बैंक से पांच लाख रुपये का ऋण लेने का आरोप लगाया है। प्रबंधक ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ अल्मोड़ा थाने में धारा 420 में मुकदमा दर्ज कराया है। थाना पुलिस ने बताया कि शाखा प्रबंधक द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में कहा है कि बाड़ीबगीचा निवासी मो. आरिफ पुत्र रईस उद्दीन ने बैंक से धोखाधड़ी कर जनवरी 2012 में पांच लाख रुपये का ऋण लिया। लेकिन जमा…
Read Moreकेदारनाथ के 100 तीर्थ पुरोहित हताहत, 250 लापता
सुबह-शाम भोले के भजनों से भक्तों को मोक्ष की राह दिखाने वाले तीर्थ पुरोहितों को शिवभूमि में मचे तांडव के बाद ठीक से मुक्ति भी नहीं मिल सकी। देशभर के लोगों को तर्पण का महत्व बताने वाले तीर्थपुरोहितों को काल ने समय से पहले ही तर्पण दे दिए। जिसमें धर्म भी प्रकृति ने निभाया और रस्में भी कुदरत के अनुसार ही हुई, फर्क सिर्फ इतना था कि इस दफा मंत्रोच्चारण की गूंज नहीं बल्कि इंसानी चीखों में दबी संवेदनाओं ने आसमान गुंजायमान किया। रुद्रप्रयाग जनपद के लमगौंडी, दिवली, भणीग्राम, फली,…
Read Moreजिंदगी पर भारी पड़ रही बंद सड़कें
आपदा न केवल धन जन की अपार हानि कर गई, बल्कि उसका असर यह हुआ है कि अब लोग साधारण बीमारियों के इलाज के लिए भी जूझ रहे हैं। पुल बहने और रास्ते ब्लाक होने की वजह से शुगर जैसी तकलीफ भी मरीजों को बड़ा दर्द दे रही है। प्रतानगर स्थित बनाली गांव के ग्राम प्रधान उत्तम सिंह रावत यह दर्द झेल रहे हैं। ‘उत्तराखंड में कहर’ अपडेट के लिए क्लिक करें डायबिटीज के अत्यधिक बढ़ जाने से उत्तम सिंह रावत घर में बेहोश हो गए। घर में कोई देखने…
Read Moreएनडीआरएफ के जवान केदारनाथ रवाना
नई टिहरी। 14 घंटे की मशक्त के बाद नई टिहरी-कीर्तिनगर मोटर मार्ग पर यातायात बहाल हो गया है। जिससे राहत और बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ के 40 जवान केदारनाथ रवाना हो गए हैं। वे दो दिनों से सड़क बंद होने से टिपरी में फंसे थे। मंगलवार अपराह्न एक बजे टिपरी में चट्टान से मलबा आने से मार्ग बाधित हो गया था। वहां पर एनडीआरएफ के दो वाहन फंसे पड़े थे। बुधवार शाम तीन बजे मार्ग खुलने के बाद एनडीआरएफ के जवान श्रीनगर के रास्ते केदारनाथ के लिए रवाना हो…
Read Moreस्थापना दिवस पर प्रदर्शनी आयोजित
नई टिहरी। बीवीएस पब्लिक स्कूल बौराड़ी का 19 वां स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने विज्ञान, गणित और सामाजिक विज्ञान मॉडल व प्रोजेक्टों के माध्यम अपनी प्रस्तुतियां दी। विद्यालय के प्रबंधक विनीता बिष्ट ने बताया कि 1994 में विद्यालय की स्थापना की गई थी। शिक्षकों की मेहनत के बलबूते छात्र-छात्राएं हर क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। इस मौके पर प्रधानाचार्य विमलेश नौटियाल, जीतेंद्र मल, नसीम खान, बचन सिंह तोपवाल, सत्ये सिंह तोपवाल, अमित चमोली, लक्ष्मी डंगवाल, राजकुमारी तिवारी व महावीर कैंतुरा आदि उपस्थित थे।
Read Moreअपनों को तलाशने में पथरा गई आंखें
नई टिहरी। केदारनाथ यात्रा पर गए कीर्तिनगर बडियारगढ़ और प्रतापनगर मिश्रवाण गांव के दो परिवारों की वापस लौटने की आस में परिजनों की आंखें पथरा गई है। इन यात्रियों का कहीं कोई पता नहीं चल पा रहा है। बडियारगढ़ मूल निवासी हाल निवास आरके पुरम सेक्टर 9 के सुरेंद्र सिंह रावत (45) पत्नी सोनी रावत (39) बेटी पूजा (16) दिव्या (14) जयदिता (8) तथा सुरेंद्र सिंह के माता-पिता और सास-ससुर 15 जून को केदारनाथ पहुंचे थे। शाम चार बजे सुरेंद्र सिंह ने अपने भाई राजेंद्र सिंह रतकली को फोन पर…
Read More