पांच दिन बाद भी राहत की उम्मीद नहीं

नारायणबगड़/देवाल/थराली। पांच दिन बाद भी पिंडरघाटी में सड़क, बिजली और संचार सेवा बहाल नहीं हो पाई है। वहीं प्रशासन की ओर से अभी तक त्वरित सहायता भी प्रभावितों को नहीं बांटी जा सकी है। ऐसे में कब इन सुविधाओं की बहाली होगी, कहना मुश्किल है। 17 जून को आपदा के कहर से प्रभावित पिंडरघाटी में अभी तक जन जीवन पटरी पर नहीं लौटा है। यहां मुख्य मार्ग सहित अन्य सड़कों के बंद होने से क्षेत्र में अनाज संकट की स्थिति पैदा हो गई है। आठ दिन से बीएसएनएल संचार सेवा…

Read More

406 व्यावसायियों ने कराया रजिस्ट्रेशन

चंपावत। खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम के तहत इस जिले में मई में कुल 406 व्यावसायियों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है। इनमें से 189 व्यावसायिक इकाइयों का निरीक्षण किया जा चुका है। खाद्य सुरक्षा के अभिहित अधिकारी अश्वनी कुमार ने बताया कि अब तक 406 फर्मों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है और 29 फर्मों को लाइसेंस जारी किए गए। उन्होंने बताया कि किसी प्रकार का व्यवसाय करने वाले को अब रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है। यदि वह ऐसा नहीं करता तो उसके खिलाफ खाद्य सुरक्षा और मानक एक्ट के तहत कार्रवाई…

Read More

किसानों ने कर्ज माफी की लगाई गुहार

चंपावत। भारतीय किसान यूनियन की जिला इकाई ने आपदा से ग्रस्त सीमांत चंपावत जिले के किसानों के कर्ज माफी की गुहार लगाई है। यूनियन की ओर से इस संबंध में शुक्रवार को डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया है, जिसमें कहा गया है कि दैवीय आपदा से सरकारी और निजी संपत्तियों के नुकसान के अलावा सर्वाधिक किसान प्रभावित हुए हैं। किसानों की आलू की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है और किसानों के समक्ष बैंकों का कर्ज चुकाने की समस्या आ खड़ी हुई है। ज्ञापन में…

Read More

सभी लोक शिक्षा केंद्रों को नियमित खोलने के निर्देश

चंपावत। साक्षर भारत कार्यक्रम के राज्य परियोजना प्रबंधक एसबी जोशी ने सभी ग्राम पंचायतों में निरक्षरों के सर्वे प्रपत्रों को इंटरनेट पर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों से रूबरू हुए परियोजना प्रबंधक ने प्रतिदिन ग्राम लोक शिक्षा केंद्रों को पांच घंटे और साक्षरता केंद्रों को दो घंटे तक नियमित रूप से खोलने के निर्देश भी दिए। उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी डीसी गौड़, जिला शिक्षाधिकारी माध्यमिक एके सिंह, खंड शिक्षाधिकारियों, जिला और ब्लाक समन्वयकों को प्रेरकों के नवीनीकरण के निर्देश भी दिए।…

Read More

दो दिन के अंदर मुआवजे बांटने के निर्देश

टनकपुर। आपदा प्रभावित क्षेत्राे का जायजा लेने के बाद दर्जा कैबिनेट मंत्री हेमेश खर्कवाल ने अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने दो दिन के अंदर प्रभावितों को चिह्नित कर मुआवजे का वितरण करने के निर्देश दिए। एनएचपीसी गेस्ट हाउस में हुई बैठक में दर्जा मंत्री ने आपदा से हुई क्षति के बारे में जानकारी ली और राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश देते हुए ढिलाई पर कार्रवाई की हिदायत दी। दर्जा मंत्री ने सिंचाई विभाग को शारदा घाट से उचौलीगोठ बूम तक सर्वे कर आपदा के लिहाज से डेंजर स्थानों…

Read More

राजस्व वसूली और विभागीय प्रगति पर डीएम नाराज

चंपावत। मासिक स्टाफ बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम दीपेंद्र कुमार चौधरी ने राजस्व वसूली और विभागीय प्रगति पर नाराजगी जताई है। शुक्रवार को जिला कार्यालय सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने सभी एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदारों को अगली बैठक में बेहतर प्रगति और समस्त विभागीय जानकारी के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि राजस्व और पुलिस विभाग आपसी सामंजस्य स्थापित करते हुए कार्य करें तभी अपराधों पर नियंत्रण संभव हो पाएगा। उन्होंने सभी एसडीएम को समय-समय पर पुलिस क्षेत्राधिकारी के साथ थानों का…

Read More

महाविद्यालय में खामियों की जांच शुरू

खटीमा। महाविद्यालय के छात्रों द्वारा महाविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं की शिकायत राज्यपाल अजीज कुरैशी से की थी। जिसपर राज्यपाल ने मामलों की जांच के निर्देश कुमाऊं विश्वविद्यालय के वीसी को दिए थे। शुक्रवार को दो सदस्यीय ने कार्रवाई करते हुए महाविद्यालय पहुंचकर जांच प्रारंभ की। जांच में सर्वप्रथम महाविद्यालय में परीक्षा के दौरान बीए प्रथम वर्ष के छात्र द्वारा कथित रूप से परीक्षा के दौरान कापी फाड़ने और महाविद्यालय के कंप्यूटर किसी अन्य निजी विद्यालय में चलाए जाने के मामले की जांच की और छात्र-छात्राओं के लिखित बयान लिए। इस…

Read More

पेशी में आया फर्जी अभियुक्त

खटीमा। अतिरिक्त न्यायिक मजिस्ट्रेट ने एक वाद में अभियुक्त के स्थान पर किसी दूसरे को पेश करने के मामले में जांच के निर्देश दिए हैं। थानाध्यक्ष सितारगंज को जारी निर्देश में 13 जुलाई 2013 को जांच पत्रावली न्यायालय में प्रस्तुत करने को कहा है। अतिरिक्त न्यायिक मजिस्ट्रेट ज्योत्सना की अदालत में दहेज उत्पीड़न के एक मामले में शुक्रवार को एक अभियुक्त के स्थान पर फर्जी अभियुक्त पेश किया गया। जिसकी पीड़िता ने पहचान कर ली। पीड़िता रुखसार का आरोप है कि रफीक के स्थान पर उसके भाई को पेश किया…

Read More

बाढ़ पीड़ितों ने आपदा कंट्रोल रूम में की तोड़फोड़

उत्तरकाशी। तिलोथ और जोशियाड़ा क्षेत्र के बाढ़ पीड़ित बेसब्री से डीएम को तलाश रहे हैं, लेकिन डीएम हैं कि मिलते ही नहीं। ऐसे में बाढ़ पीड़ितों में रोष बढ़ रहा है। बृहस्पतिवार को उनका गुस्सा एसडीएम पर फूटा तो शुक्रवार को एडीएम निशाना बने। आक्रोशित पीड़ितों ने आपदा प्रबंधन कक्ष में डेरा डाले अधिकारियों की कुर्सियां बाहर फेंक कर रोष जताया। 16-17 जून की बाढ़ में अपना सब कुछ गवां चुके तिलोथ और जोशियाड़ा क्षेत्र के पीड़ित शासन-प्रशासन के उपेक्षित रवैये से खिन्न हैं। प्रभावितों के लिए न तो अब…

Read More

पैदल लौट रहे तीर्थयात्री ने रास्ते में तोड़ा दम

उत्तरकाशी। भटवाड़ी से पैदल उत्तरकाशी की ओर लौट रहे मुरैना मध्यप्रदेश के तीर्थयात्री अखिलेश गुप्ता(55) की औंगी के पास तबियत बिगड़ने से मौत हो गई। मुरैना मध्यप्रदेश, दिल्ली तथा आगरा व फिरोजाबाद के तीर्थयात्रियों का 29 सदस्यीय दल सात दिनों से गंगोत्री की ओर फंसा हुआ था। किसी तरह की सरकारी मदद न मिलने पर ये यात्री पैदल ही जंगल की पगडंडियां लांघते हुए उत्तरकाशी की ओर बढ़े। शुक्रवार को मनेरी से इस ओर बढ़ते समय मुरैना निवासी अखिलेश गुप्ता की तबियत बिगड़ गई। साथ चल रहे परिजनों ने 108…

Read More