हल्द्वानी। नगर निगम में सालों से कुंडली मारकर बैठे बाबू निगम प्रशासन पर भारी पड़ रहे हैं। निगम के मलाईदार अनुभागों में कार्यरत बाबू कुर्सी छोड़ने को तैयार ही नहीं हैं। मुख्य नगर अधिकारी के पटल तबादला विकल्प मांगने के आदेशों को कई बाबुओं ने हवा में उड़ा दिया है। फेविकोल के जोड़ की तरह कुर्सी से चिपके कई बाबुओं ने तबादले का विकल्प भरना तो दूर अब तक फार्म ही जमा नहीं किया है। चंद बाबुओं की मनमानी और दबाव के चलते बाकी अनुभागों में कार्यरत बाबुओं के पटल…
Read MoreCategory: Uttarakhand
समर स्पेशल ट्रेन को मिलेगा एक्स्टेंशन!
हल्द्वानी। लालकुआं से लखनऊ और छपरा को चलने वाली विशेष ग्रीष्मकालीन रेलगाड़ियों को एक महीने का और विस्तारीकरण मिल सकता है। यात्रियों की मांग को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल मुख्यालय को प्रस्ताव भेजेगा। लालकुआं से लखनऊ को नैनीताल एक्सप्रेस संचालित होती थी, जो बंद हो गई है। इसके चलते लखनऊ और दूसरी जगह जाने वाले यात्रियों का दबाव बाघ एक्सप्रेस पर आ गया है। पर्यटन सीजन में यात्रियों की संख्या और बढ़ने पर पूर्वोत्तर रेलवे ने लालकुआं से लखनऊ एवं छपरा को स्पेशल ट्रेन संचालित की। इस ट्रेन…
Read Moreकाठगोदाम स्टेशन पर बनी शंटिंग लाइन
हल्द्वानी। काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर नई शंटिंग लाइन बनाई है। इस लाइन का इस्तेमाल जरूरत पड़ने पर ट्रेनों को खड़े करने के लिए भी हो सकेगा। शंटिंग लाइन बनने से गौला पार इलाके से घोड़ा-बुग्गी के जरिए अवैध खनन करने वालों पर भी रोक लग सकेगी। काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर मानक के हिसाब से शंटिंग लाइन नहीं थी, ऐसे में स्टेशन के ट्रैक पर ही ट्रेनों को शंटिंग करनी पड़ती थी। जिससे यात्रियों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता रहती थी। इसको देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे ने स्टेशन पर करीब…
Read Moreआपदाग्रस्त इलाकों में पहुंचा भाकपा
हल्द्वानी। उत्तराखंड में आई आपदा से हर कोई आहत है। प्रशासन से भी लोगों को पूरी मदद और जानकारी नहीं मिल रही है। आपदाग्रस्त इलाकों से आ रही सूचनाओं असंतुष्ट भाकपा (माले) के अतुल सती, आईसा के महादीप पंवार और इंद्रेश मैखुरी खुद जोशीमठ पहुंच गए हैं। वहां उन्होंने जो देखा वह हम आपके सामने रख रहे हैं। जोशीमठ गोविंदघाट से करीब 25 किमी दूर है। इस बीच जगह-जगह सड़क का बड़ा हिस्सा बह चुका है। अब लोग पहाड़ी पर चढ़कर ही इधर-उधर जा पा रहे हैं। स्थानीय लोगों के…
Read More16 सागौन के पेड़ों पर चली भू-माफिया की आरियां
विकासनगर। फतेहपुर ग्रांट (हरबर्टपुर) में बीडीएम स्कूल के समीप अवैध प्लाटिंग के लिए 16 संरक्षित प्रजाति के सागौन के पेड़ों का सफाया कर दिया गया। इसके अलावा करीब दो दर्जन से अधिक पेड़ों की हैवी लॉपिंग की गई है। आधा दर्जन पेड़ों की जड़ों को भी खोद दिया गया है। मामले में वन विभाग और दून घाटी विशेष क्षेत्र प्राधिकरण की भूमिका संदिग्ध बनी हुई है। चकराता वन प्रभाग की चौहड़पुर रेंज में फतेहरपुर ग्रांट में भू माफिया ने हाईवे से 100 मीटर अंदर करीब पांच बीघा भूमि पर प्लाटिंग…
Read Moreजेईई एडवांस 2013 का रिजल्ट घोषित
देहरादून। जेईई एडवांस 2013 का रिजल्ट शुक्रवार को घोषित हो गया। परीक्षा में दून के छात्र-छात्राओं का बेहतर प्रदर्शन रहा है। आकाश इंस्टीट्यूट के विग्नेश सबलोक ने इसमें ऑल इंडिया में 616वीं रैंक हासिल की है। विभोर अग्रवाल ने 952 और अभय प्रताप सिंह तोमर ने 399 (कैटेगरी में) रैंक प्राप्त की है। संस्थान के एमडी जेसी चौधरी ने बताया कि संस्थान के 38 बच्चे परीक्षा में सफल हुए हैं। बलूनी क्लासेज के प्रबंध निदेशक विपिन बलूनी ने कहा कि संस्थान के 25 छात्र-छात्राओं का मेन एवं छह का एडवांस…
Read Moreजिले की 172 पेयजल योजनाएं आपदा की भेंट
नई टिहरी। जिलेभर में 172 पेयजल योजनाएं आपदा की भेंट चढ़ गई है। जिससे 250 से अधिक गांवों में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। ग्रामीणों को दो- ढाई किमी दूर से पानी ढोना पड़ रहा है। जल संस्थान का कहना है, कि इनमें से 85 योजनाओं को अस्थायी रूप से जोड़कर जलापूर्ति कराने के प्रयास किए गए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों की पेयजल योजनाएं आपदा से क्षतिग्रस्त हो गई। जिससे गांवों में पांच-छह दिन से पानी का संकट बना हुआ है। आसपास कोई स्रोत और हैंडपंप न होने से…
Read Moreबंगाल के दो हजार यात्री फंसे हैं
नई टिहरी। केदारनाथ-बदरीनाथ में फंसे पश्चिम बंगाल के यात्रियों की मदद के लिए पश्चिम बंगाल के दो मंत्री यहां डटे है। वापस लौटने वाले यात्रियों से हालचाल पूछ रहे है। पश्चिम बंगाल के नियोजन मंत्री आरपी सिंह और परिवहन मंत्री मदन मित्रा ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि पश्चिम बंगाल के लगभग 1500 से लेकर 2000 यात्री केदारनाथ क्षेत्र में फंसे हैं। जिसमें से लगभग 200 लोगों को रेस्क्यू से निकालकर अपने गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया है। फंसे यात्रियों और उनके परिजनों से बराबर टेलीफोन पर…
Read Moreगुप्तकाशी से यात्रियों के पहुंचने का सिलसिला जारीअ
नई टिहरी। केदारनाथ क्षेत्र में फंसे करीब 800 यात्रियों को शुक्रवार को टिहरी-घनसाली-गुप्तकाशी मार्ग से ऋषिकेश और हरिद्वार पहुंचाया गया। इसके लिए जिला प्रशासन ने 90 वाहनों का अधिग्रहण किया है। केदारनाथ क्षेत्र से आ रहे नेपाली और बिहारी मजदूरों की पुलिस सघनता से तलाशी ले रही है। आपदा प्रभावितों की मदद के लिए खांडखाला और कोटी कालोनी में राहत शिविर लगाए गए हैं। टीएचडीसी, हिंदुस्तान कंपनी, होटल एसोसिएशन और शंातिकुंज गायत्री पीठ की ओर से खांडखाला और कोटी कालोनी में यात्रियों के लिए राहत शिविर लगाया गया है। जिनमें…
Read Moreबदरीनाथ में विद्युत आपूर्ति सुचारु
बदरीनाथ। एक सप्ताह बाद शुक्रवार शाम को बदरीनाथ में विद्युत आपूर्ति सुचारु हो गई है, जिससे यहां फंसे तीर्थयात्रियों ने राहत की सांस ली है। धाम में बीती शनिवार से बिजली नहीं थी। इससे तीर्थयात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।
Read More