इंश्योरेंस कंपनी को देने होंगे 7.15 लाख रुपये

अल्मोड़ा। न्यायालय जिला उपभोक्ता संरक्षण फोरम ने इफ्को टोकियो जनरल इंश्योरेंस कंपनी लि. को रिटेनिंग और बाउंड्रीवाल के बीमे की 7.15 लाख रुपये की धनराशि छह फीसदी साधारण ब्याज के साथ ब्रस्व आटो फेब्रिकेशन इंडस्ट्रियल स्टेट पातालदेवी के राकेश कुमार जोेशी को देने के आदेश दिए हैं। ब्रस्व आटो फेब्रिकेशन इंडस्ट्रीयलस्टेट पातालदेवी के राकेश कुमार जोेशी ने 2.50 लाख से टिनशेड और 12.50 लाख से रिटेनिंग और बाउंड्रीवाल का निर्माण किया। इसका बीमा इफ्को टोकियो जनरल इंश्योरेंस कंपनी लि. के अल्मोड़ा में विक्रय प्रतिनिधि (प्रबंधक) से आठ सितंबर 2010 को…

Read More

42 परिवारों को घर छोड़ने के नोटिस

रानीखेत। बारिश की संभावनाओं के मद्देनजर प्रशासन और कैंट प्रशासन ने आपदा की दृष्टि से संवेदनशील इंदिरा बस्ती का निरीक्षण किया। खतरे की जद में आ रहे 42 परिवारों को चिन्ह्ति कर मकान खाली करवाने के नोटिस जारी कर दिए हैं। उन्हें मिशन इंटर कालेज में शिफ्ट किया जाएगा। बस्ती में अवैध निर्माणकर्ताओं को कैंट के माध्यम से नोटिस भेजे जाएंगे। तीन साल पहले आपदा के कारण बस्ती में भारी भूस्खलन भी हुआ था। नगर से सटे इंदिरा बस्ती में 95 परिवार निवास करते हैं। यहां की भूमि कच्ची है।…

Read More

गैस सिलेंडरों से भरा ट्रक खाई में गिरा, दो घायल

अल्मोड़ा/धौलछीना। हल्दूचौड़ से भरे गैस सिलेंडर लेकर डीडीहाट जा रहा एक ट्रक शुक्रवार रात कसाणबैंड के समीप 15 मीटर गहरी खाई में गिर गया। जिसमें चालक और परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस से बेस अस्पताल अल्मोड़ा पहुंचाया गया। ट्रक में 234 घरेलू गैस से भरे सिलेंडर थे। संयोग से बड़ा हादसा टल गया। हल्दूचौड़ से भरे गैस सिलेंडर लेकर ट्रक संख्या यूके04-सीए-4376 शुक्रवार रात कसाणबैंड से चार किमी आगे संकरे मोड़ में असंतुलित होकर 15 मीटर गहरे खड्ड में जा गिरा। दुर्घटना में…

Read More

अल्मोड़ा-खैरना मार्ग सप्ताहभर से बंद

अल्मोड़ा। भारी बारिश के बाद जौरासी में बंद पड़ा अल्मोड़ा-खैरना राष्ट्रीय राममार्ग एक सप्ताह बाद भी नहीं खुल सका है। इस मुख्य सड़क के बंद रहने से यात्रियों को वाया रानीखेत, लमगड़ा, रामगढ़ होकर हल्द्वानी पहुंचना पड़ रहा है। इन मार्गों से हल्द्वानी की अधिक दूरी अधिक होने से जहां अधिक लग रहा है वहीं लोगों को अधिक किराया चुकाना पड़ रहा है। पिछले सप्ताह हुई बारिश से अल्मोड़ा-खैरना मार्ग में जौरासी के पास सड़क क्षतिग्रस्त हो गई थी। सड़क में कई स्थानों पर मलबा भी आया हुआ है। इस…

Read More

द्वाली में फंसे लोगों के संपर्क में रेस्क्यू टीम, सभी सुरक्षित

बागेश्वर। ग्लेशियर मार्गों पर फंसे यात्रियों को निकालने के लिए सेना और प्रशासन का बचाव अभियान जारी है। सेना का एक बचाव दल विधायक ललित फर्स्वाण के साथ आज दवा और खाद्य सामग्री लेकर हेलीकाप्टर से फुरकिया पहुंचा। यह दल द्वाली क्षेत्र में फंसे साठ यात्रियों और छात्रों को वापस लाएगा। दूसरा दल कठेलिया पहुुंच गया है। वायुसेना के हेलीकाप्टर से सेना का बचाव दल राहत सामग्री लेकर पिंडारी ग्लेशियर रूट पर द्वाली के लिए चला। इस दल में विधायक ललित फर्स्वाण भी हैं। द्वाली की संकरी घाटी में उतरने…

Read More

आपदा को लेकर भारत से करेंगे वार्ता : खिलराज

धारचूला। नेपाल के प्रधानमंत्री खिलराज रैगभने ने शुक्रवार को भारतीय सीमा से लगे आपदाग्रस्त दारचूला जिले का दौरा किया। उन्होंने कहा कि काली नदी से हुए भारी कटाव ने नेपाल के साथ ही भारत के कई भागों को भारी नुकसान पहुंचाया है। कहा कि धौलीगंगा विद्युत परियोजना को बचाने के लिए वह स्वयं भारतीय विदेश मंत्रालय से वार्ता करेंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि अतिवृष्टि से हुए नुकसान की भरपाई के लिए सभी मुमकिन कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने नदी के किनारे तटबंध बनाने और बाढ़ से बचाव के लिए 50 करोड़…

Read More

धौलीगंगा डैम में 40 मीटर तक भरा मलबा

धारचूला/पिथौरागढ़। कुदरती कहर का अंदाजा 280 मेगावाट की धौलीगंगा बिजली परियोजना के डैम में पटे मलबे से लगाया जा सकता है। 65 मीटर ऊंचे डैम में करीब 40 मीटर तक मलबा पटा है। डैम को खतरे से बचाने के लिए 18 जून के तड़के से डैम का पानी खाली किया गया। डैम से छोड़े गए पानी ने बाढ़ की तीव्रता को बढ़ाने का काम किया। इसका असर नदी घाटी वाले इलाकों में टनकपुर तक रहा। 17 जून से आई बाढ़ के बाद धौलीगंगा में छिरिकिला नामक स्थान पर बने डैम…

Read More

मेडिकल में फिट पाए गए 51 कैलास यात्री

डीडीहाट। कैलास-मानसरोवर यात्रा पर निकले पहले दल के 51 यात्रियों का गुंजी में मेडिकल परीक्षण हो गया। चिकित्सकों ने सभी को आगे की यात्रा के लिए हरी झंडी दिखा दी है। विदेश मंत्रालय से अनुमति मिलने के बाद ही आगे की यात्रा शुरू हो सकेगी। स्वास्थ्य खराब होने से बूंदी में फंसे यात्रियों का स्वास्थ्य अब पहले से बेहतर है। आईटीबीपी (भारत-तिब्बत सीमा पुलिस) सातवीं वाहिनी के सेनानी केदार सिंह रावत ने बताया कि 53 सदस्यीय पहले यात्रा दल के दो सदस्यों का स्वास्थ्य बूंदी में खराब हो गया था।…

Read More

आपदा प्रभावितों के लिए चल सकती है विशेष ट्रेन

हल्द्वानी/रामनगर। रेलवे आपदा प्रभावितों के लिए विशेष ट्रेन चला सकता है। प्रशासन ने आपदा प्रभावितों को निकालने के लिए पूर्वोत्तर रेलवे से मदद मांगी है। इस सिलसिले में शुक्रवार को डीआरएम उमेश सिंह काठगोदाम पहुंचे। इसके बाद तात्कालिक तौर पर काठगोदाम और रामनगर से चलने वाली ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने का फैसला किया गया है। आपदा प्रभावितों को कर्णप्रयाग-चौखुटिया होते हुए रामनगर और काठगोदाम-हल्द्वानी से भी निकाला जा रहा है। ऐसे में नैनीताल प्रशासन ने आपदा प्रभावितों के लिए रामनगर और हल्द्वानी से विशेष ट्रेन चलाने की मांग पूर्वोत्तर…

Read More

निगम प्रशासन पर भारी बाबू

हल्द्वानी। नगर निगम में सालों से कुंडली मारकर बैठे बाबू निगम प्रशासन पर भारी पड़ रहे हैं। निगम के मलाईदार अनुभागों में कार्यरत बाबू कुर्सी छोड़ने को तैयार ही नहीं हैं। मुख्य नगर अधिकारी के पटल तबादला विकल्प मांगने के आदेशों को कई बाबुओं ने हवा में उड़ा दिया है। फेविकोल के जोड़ की तरह कुर्सी से चिपके कई बाबुओं ने तबादले का विकल्प भरना तो दूर अब तक फार्म ही जमा नहीं किया है। चंद बाबुओं की मनमानी और दबाव के चलते बाकी अनुभागों में कार्यरत बाबुओं के पटल…

Read More