लोहाघाट। महिला समाख्या की पुलहिंडोला में आयोजित बैठक में भविष्य के कार्यक्रमों पर विचार-विमर्श किया गया। महिलाओं का कहना था कि घटते लिंगानुपात को देखते हुए कन्या भ्रूण हत्या को रोकने के लिए व्यापक स्तर पर जन जागरूकता की आवश्यकता है। मीनू पंत के संचालन में हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला कार्यक्रम समन्वयक भगवती पांडेय ने कहा कि समाख्या की ओर से क्षेत्रीय अदालतें और संजीवनी केंद्र स्थापित किए जाने से महिलाओं में जागरूकता पैदा होने के साथ उनमें निर्णय लेने की क्षमता का विकास हुआ है। बैठक…
Read MoreCategory: Uttarakhand
शारदा से नेपाल के भुजेला गांव को खतरा
बनबसा। शारदा की चपेट में आने से भारत-नेपाल सीमा का एक सीमा स्तंभ बह गया है। नेपाल के भुजेला गांव में भी शारदा ने जमकर तबाही मचाई है। शारदा से पूरा गांव खतरे के मुहाने में आ गया है। एक स्कूल समेत दर्जन भर पक्के और कच्चे मकान ध्वस्त हुए है। नेपाल का प्रशासन राहत में जुटा है। नेपाल के प्रधानमंत्री खिलराज रैग्मी ने हवाई सर्वे कर आपदा का जायजा लिया। 18 जून की रात उफनाई शारदा ने बनबसा बैराज के दक्षिण-पूर्व पर स्थित नेपाल के भुजेला गांव में भारी…
Read Moreभाजपाइयों ने किया आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा
टनकपुर। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर प्रभावितों का हाल जाना। उन्होंने राहत कार्य में प्रशासन पर सुस्ताई बरतने का आरोप लगाते हुए रोष जताया है। शनिवार को भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष बगौली के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने टनकपुर बैराज के तटबंध में हो रहे कटाव के अलावा शारदा घाट, शारदा चुंगी कालोनी के अलावा उचौलीगोठ, थ्वालखेड़ा, बोहरागोठ, बसानीगोठ, बूम, गैंड़ाखाली आदि गांवों में शारदा और बरसाती नालों से हुई तबाही का भी जायजा लिया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि दैवीय आपदा के लिहाज से जिले का मैदानी क्षेत्र…
Read Moreबिजली कर्मियों को पीटा, 15 घंटे बत्ती गुल
जसपुर। रुद्रपुर में विद्युत कर्मियों के साथ अभद्रता करने, कार्यालय में तोड़फोड़ करने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि महुवाडाबरा नगर पंचायत के विद्युत सब स्टेशन पर तैनात विद्युत कर्मी के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की। विरोध में बिजली कर्मियों ने 15 घंटे से अधिक समय तक ग्रामीण क्षेत्र की आपूर्ति ठप कर दी। बिजली कर्मी ने महुवाडाबरा के चेयरमैन सहित तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। शुक्रवार को महुवाडाबरा बिजली घर पर तैनात विद्युत कर्मी ने नगर पंचायत महुवाडाबरा के चेयरमैन सहित तीन के…
Read Moreपट्टे की आड़ में सरकारी भूमि पर हो रहे निर्माण को रोका
खटीमा। पट्टे की आड़ में वन एवं राजस्व विभाग की जमीन पर किए जा रहे अवैध निर्माण को तहसीलदार एसएस ऐरड़ा ने रुकवा दिया। राजस्व विभाग के अधिकारियों ने यह निर्माण कुर्मांचल विकास समिति की शिकायत पर रोका। पीलीभीत रोड शारदा विहार कालोनी में आरक्षित वन भूमि से लगे एक छोटे से प्लाट का राजस्व विभाग ने एक महिला को पट्टा जारी किया था। उक्त महिला पट्टे की आड़ में वन एवं राजस्व की जमीन के एक बडे़ हिस्से में पक्का निर्माण कर रही है। कुर्मांचल विकास समिति की शिकायत…
Read Moreकांग्रेस प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित
खटीमा। क्रय विक्रय सहकारी समिति का चुनाव कांग्रेस के पक्ष में रहा जबकि भाजपा प्रत्याशी ने नामांकन तक नहीं कराया। जिससे कांग्रेस प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो गया। प्रदेश में आयी आपदा के चलते कांग्रेसियों ने जीत का इजहार नहीं किया अलबत्ता निर्वाचित संचालक मंडल का समिति कार्यालय में स्वागत किया गया। भाजपा और कांग्रेस के लिए प्रतिष्ठा का प्रशभन बनी क्रय विक्रय समिति के अध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी हरप्रीत सिंह को निर्विरोध चुन लिया गया जबकि भाजपा के प्रत्याशी माने जा रहे समिति के पूर्व अध्यक्ष पंकज…
Read Moreखाद, दवा दुकानों में छापा
रुद्रपुर। किसानों को गुणवत्तायुक्त खाद दवा मुहैया कराने के मकसद से कृषि विभाग ने खाद और दवा की दुकानों में औचक छापेमारी की। इससे दुकानदारों में खलबली मच गई। छापेमारी के दौरान खाद के बारह व दवा के आठ नमूने लिए गए। नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। नमूना फेल होने की दशा में विक्रेता के खिलाफ एफआईआर तक दर्ज की जा सकती है। शनिवार को मुख्य कृषि अधिकारी पीके सिंह के नेतृत्व में गठित विभागीय टीम ने महतोष मोड़, बाजपुर, सुल्तानपुर पट्टी और काशीपुर स्थित कीटनाशक दवा…
Read Moreशरण दी तो मिला दोबारा जीवन
उत्तरकाशी। अपने प्रयासों से गंगोत्री धाम से सुरक्षित निकलने वाले यात्री सरकारी सिस्टम को जमकर कोस रहे हैं। बेबस यात्री मदद करने वाली स्वयंसेवी संस्थाओं और ग्रामीणों की तारीफ करने से भी नहीं चूक रहे हैं। छह दिनों तक गंगोत्री की ओर फंसे रहने के बाद गिरते पड़ते उत्तरकाशी पहुंचे गुजरात के हरीश भंडारी और नानूभाई ने सरकार और अधिकारियों की नाकामियों को जमकर कोसा। पानीपत हरियाणा के सुरेश शर्मा, हिमांशू शर्मा, खैराती, दिल्ली के पवन, नीमच मध्यप्रदेश के जितेंद्र गर्ग समेत अनेक यात्रियों ने रास्ते में मौके पर फायदा…
Read Moreपीड़ितों ने निकाला मंत्री का पसीना
उत्तरकाशी। जिले के आपदा प्रभावितों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। जिले के प्रभारी मंत्री हरीशचंद्र दुर्गापाल को भी बाढ़ पीड़ितों के गुस्से का सामना करना पड़ा। पीड़ितों ने जिला सभागार में हुई बैठक में जमकर हंगामा काट आपदा से हुए नुकसान का उचित मुआवजा देने के साथ ही भवनों की सुरक्षा की मांग की है। शनिवार को प्रभारी मंत्री हरीशचंद्र दुर्गापाल ने आपदा प्रभावित व अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली, पानी और सड़क की सुविधा तत्काल बहाल करने के निर्देश दिए। मंत्री ने एसडीएम भटवाडी…
Read Moreआपदा में हुई मौतों का आंकड़ा जिले में बढ़ा
उत्तरकाशी। जिला प्रशासन ने आपदा से जिले में अभी तक 9 लोगों की मौत की पुष्टि की है। सुक्की नीचे गोलमू की उडार वाले चट्टानी हिस्से को पार करते समय भी कई लोगों के भागीरथी में गिरकर काल के गाल में समाने की पुष्टि प्रत्यक्षदर्शी कर रहे हैं। आपदा में डुंडा प्रखंड के उडरी गांव में मकान पर मलबा गिरने से चार लोगों की मौत हुई थी। झाला में एक बकरी पालक की भी मलबे में दफन होने से मौत हुई। आपदा में रास्ते तबाह होने से जगह-जगह फंसे कुछ…
Read More