विकासनगर। कोतवाली पुलिस ने शनिवार को अवैध खनन के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान पूरे यमुना खादर में डंपर और ट्रैक्टर ट्रालियों में भगदड़ मच गई। पुलिस ने आठ वाहनों को पकड़ कर सीज कर दिया, जबकि दो ट्रैक्टर ट्रालियां भाग खड़ी हुई। पुलिस को सूचना मिली कि शक्ति नहर पुल नंबर एक के पार यमुना खादर स्थित एक टापू में कई वाहन अवैध खनन के लिए उतरे हुए हैं। इस पर पुलिस ने चारों तरफ से घेराबंदी कर यमुना खादर में कार्रवाई शुरू की। पुलिस को देखकर खनन माफिया…
Read MoreCategory: Uttarakhand
चारधाम यात्रा पूरी न कर पाने का मलाल
देहरादून। आपदा के चलते बुजुर्ग यात्रियों को जहां चारधाम यात्रा पूरी न कर पाने का मलाल है वहीं जीवित लौटने की खुशी भी। यमुनोत्री, गंगोत्री से लौटे बुजुर्ग यात्री आपदा से बेहद डरे हैं। 40 से 50 किलोमीटर का पैदल सफर तय कर, रास्ते में कई गाड़ियों को बदलकर सुरक्षित देहरादून पहुंचे यात्रियों ने जब दर्द बताना शुरू किया तो सुनने वालों की आंखें भर आईं। शनिवार को यमुनोत्री, गंगोत्री से सुरक्षित बाहर निकले लोगों में तकरीबन 350 तीर्थयात्री बुजुर्ग थे। बी कोटेश्वर राव उम्र के उस पड़ाव पर पहुंच…
Read Moreराज्य और केंद्र के बीच है तालमेल की कमी: कोश्यारी
नई टिहरी। पूर्व सीएम एवं राज्यसभा सांसद भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि केदारनाथ घाटी में फंसे यात्रियों और स्थानीय लोगों की जान बचाना पहली चुनौती है। उन्होंने सरकार के आपदा प्रबंधन तंत्र पर सवाल उठाते हुए आपदा से निपटने में आ रही परेशनियों के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार में तालमेल की कमी बताई है। उन्होंने कहा कि सीएम पहले दिन हीं केंद्र को सही जानकारी देते तो राष्ट्रीय आपदा घोषित कर सेना सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियां राहत और बचाव काम में जुट जाती। टीएचडीसी के गेस्ट हाउस में…
Read Moreपोते ने लगाई गुहार अम्मा बचा लो, अटक गई अन्य परिजनों की सासें
चंबा (टिहरी)। रामबाड़ा में मची तबाही में परिवार के 9 सदस्यों को खोकर अकेली मौत से बचकर आई शशि देवी अभी उस दर्दनाक हादसे उभर नहीं पाई है। अपनी नम आंखों से आपदा का खौफनाक मंजर की दास्तां सुनाते हुए बताया कि परिवार के 10 सदस्य केदार बाबा के दर्शन करने के बाद रामबाड़ा में रुके हुए थे। लगातार बारिश होने पर एक होटल में जगह मिली। तभी एक जोर का धमाका हुआ, सभी होटल के बाहर आए तो नदी में लोग और मकान बहते दिखे। इसी बीच मेरे परिवार…
Read Moreमहंगे दाम पर मिल रही राशन
कर्णप्रयाग। आपदा प्रभावितों को राहत सामग्री के नाम पर छह रुपये किलो की दर पर चावल और 22 रुपये प्रति लीटर केरोसिन दिया जा रहा है। दो दिन पूर्व पूर्ति विभाग ने प्रशासन के निर्देश पर आपदा प्रभावितों को त्वरित राहत सामग्री के रूप में एपीएल का पांच-पांच किलो चावल और केरोसिन वितरित किया। राहत के नाम पर विभाग द्वारा मूल्य वसूलने को लेकन लोगों में भारी रोष है, लेकिन विभाग का कहना है कि उन्हें ढुलान और ट्रांसपोर्ट का ही भाड़ा उत्पाद के मूल्य से अधिक पड़ रहा है।…
Read Moreमंदिर के भीतर अब भी 50 से अधिक शव
गोपेश्वर। केदारनाथ धाम में 17 जून को मंदिर के मंडप में जिंदगी की जंग लड़ रहे तीर्थयात्रियों के लिए केदारनाथ मंदिर के मंडप में मां लक्ष्मी की प्रतिमा के पीछे अचानक खिड़कीनुमा खुला। जिससे करीब 50 लोगों की जानें बची। उस खौफनाक मंजर में मंदिर के गर्भगृह से जैसे-तैसे जान बचाकर बाहर आए नेयति चेरिटेबल ट्रस्ट के कर्मचारी आशीष उनियाल शुक्रवार को अपने घर छिनका पहुंचे। उन्होंने अमर उजाला को बताया कि तबाही के दिन जब मंदिर के अंदर मलबा और पानी भरने पर लोगों की चीख, पुकार शुरू हुई…
Read Moreगोविंदघाट पहुंचे तो मिला सुकून
चमोली। एक सप्ताह से भूखे, प्यासे अंबाला के तीर्थयात्री गोविंद धाम घांघरिया से रस्सी के सहारे अलकनंदा नदी पार कर गोविंदघाट पहुंचे, तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। करीब 60 किमी की दूरी तय कर चमोली पहुंचे तीर्थयात्रियों ने थोड़ी देर विश्राम कर ऋषिकेश के लिए रवाना हो गए। तीर्थयात्री अमरेंद्र सिंह ने बताया कि वे 16 जून को घांघरिया में ही रुके थे। 17 को उन्हें हेमकुंड साहिब जाना था, लेकिन भारी बारिश और लक्ष्मण नदी के उफान पर आने से वे हेमकुंड नहीं जा पाए। एक सप्ताह…
Read Moreफसली कर्ज माफ करे सरकार
चंपावत। जिला मुख्यालय के समीपवर्ती गांवों में अतिवृष्टि के कारण काश्तकारों की आलू की फसल पूरी तरह से सड़ गई है। इस संबंध में काश्तकारों की ओर से डीएम को ज्ञापन सौंपकर आलू की खेती करने को लिए गए फसली कर्ज को माफ करने की मांग उठाई है। किसान क्लब डुंगरासेठी के स्वयंसेवक नारायण राम टम्टा और उप स्वयंसेवक डुंगर सिंह चौधरी की ओर से दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि डुंगरासेठी और डड़ा गांवों में प्रत्येक परिवार फसली कर्ज लेकर 10 से 20 कुंतल तक आलू का…
Read Moreनेपाल में जारी है हिंदू स्वयं सेवक संघ प्रशिक्षण
बनबसा। नेपाल में हिंदू स्वयं सेवक संघ का प्रशिक्षण जारी है। मुख्य अतिथि संघ के अंतरराष्ट्रीय सह संयोजक रवि कुमार अय्यर ने कहा कि विश्व में हिंदू संस्कृति का प्रभाव बढ़ रहा है। हिंदू धर्म, संस्कृति और परंपरा से प्रभावित हो विश्व के कई देश हिंदू संस्कृति की ओर अग्रसर हो रहे हैं। नेपाल के कंचनपुर जिला मुख्यालय महेंद्रनगर स्थित वैद्यनाथ उमावि में नेपाल हिंदू स्वयं सेवक संघ के प्रशिक्षण कार्यक्रम में शनिवार को भारत से पहुंचे मुख्य वक्ता अय्यर ने सनातन हिंदू धर्म और संस्कृति के महत्व पर प्रकाश…
Read Moreकन्या भ्रूण हत्या रोकने को जागरूकता जरूरी
लोहाघाट। महिला समाख्या की पुलहिंडोला में आयोजित बैठक में भविष्य के कार्यक्रमों पर विचार-विमर्श किया गया। महिलाओं का कहना था कि घटते लिंगानुपात को देखते हुए कन्या भ्रूण हत्या को रोकने के लिए व्यापक स्तर पर जन जागरूकता की आवश्यकता है। मीनू पंत के संचालन में हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला कार्यक्रम समन्वयक भगवती पांडेय ने कहा कि समाख्या की ओर से क्षेत्रीय अदालतें और संजीवनी केंद्र स्थापित किए जाने से महिलाओं में जागरूकता पैदा होने के साथ उनमें निर्णय लेने की क्षमता का विकास हुआ है। बैठक…
Read More